कांग्रेस के दिग्गज नेता आर रामालिंगा रेड्डी की नाराजगी की वजह से करीब एक साल पुरानी जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार संकट में है.
आठ बार के विधायक रेड्डी को मंत्री पद नहीं दिया गया था, जिससे वह नाराज थे. इसी वजह से उन्हों विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया और इसे वापस लेने से साफ मना कर दिया. बेंगलुरू दक्षिण में स्थित बीटीएम लेआउट सीट से विधायक 66 वर्षीय रेड्डी इससे पहले सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में गृह एवं परिवहन मंत्री थे.
वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी बेटी सौम्या रेड्डी की जयानगर सीट से जीत सुनिश्चित की. 2018 में रेड्डी ने जहां अपनी सीट जीती, वहीं बेंगलुरू की 28 विधानसभा सीटों में से 14 पर पार्टी की जीत सुनिश्चित की. तीन सीटें जद को और 11 भाजपा को मिलीं. इसके बावजूद उन्हें मंत्री पद नहीं दिया गया. एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा,"जहां लोकसभा चुनाव में पिछले दो दशकों से भाजपा का वर्चस्व रहा है, वहां रेड्डी ने बेंगलुरू की 14 सीटें पार्टी की झोली में डाली. कई सीनियर और जूनियर विधायकों को जहां कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया, वहीं रेड्डी की अनदेखी की गई, जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया था." नाटकीय घटनाक्रम में छह जुलाई को आठ विधायकों के साथ उनके इस्तीफे से पार्टी हिल उठी. बाद में उन्हें उपमुख्यमंत्री पद तक का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुए. बाद में रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा,"मैंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, विधायक के तौर पर दिया है, क्योंकि मैं अपने क्षेत्र के लोगों के साथ न्याय नहीं कर पा रहा था और विकास कार्य नहीं करा पा रहा था." कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जहां रेड्डी शामिल नहीं हुए, वहीं उनकी बेटी सौम्या इसमें शामिल हुईं. इससे एक दिन पहले वह दिल्ली में सोनिया गांधी से मिली थीं. सूत्रों का कहना है कि सौम्या भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए इस्तीफा देने की सोच रही हैं. भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच रेड्डी ने कहा कि वह कांग्रेस के वफादार बने रहेंगे, जिस तरह वह पिछले चार दशकों रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सरकार ने लोकसभा में कहा- सीमापार घुसपैठ में 43% की गिरावटगृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित जवाब में लोकसभा को बताया कि सरकार ने सीमा पार से घुसपैठ के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई है.
Read more »
संभवतः पहली बार मोदी सरकार ने वित्त मंत्रालय में बैन किया पत्रकारों का 'मुक्त प्रवेश'वित्त मंत्री के दफ्तर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि मंत्रालय के भीतर मीडियाकर्मियों की एंट्री के संबंध में एक प्रक्रिया तय की गई है और मंत्रालय में पत्रकारों के प्रवेश पर किसी तरह का ‘बैन’नहीं है।
Read more »
गौतम गंभीर ने गृह मंत्री से पूछा- दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर क्या कर रही सरकार?लोकसभा में बीजेपी सांसद गौतम गंभीर की भले ही उपस्थिति अपेक्षाकृत कम हो, मगर दिल्ली में बढ़ते अपराधों को लेकर उन्होंने गृह मंत्री से सवाल किया. जिसपर गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार इसे रोकने के लिए गंभीर है.
Read more »
मोदी सरकार ने Air India में झोंके 24 हजार करोड़, अब बेचने की तैयारीसरकार द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में निवेश किए जाने के बावजूद एयर इंडिया ने फाइनेंशियल स्तर पर बेहतरी के संकेत नहीं दिए हैं। हालांकि ऑपरेशनल स्तर पर जरुर एयर इंडिया का प्रदर्शन पहले के मुकाबले सुधरा है।
Read more »
कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार को जबरन मुंबई एयरपोर्ट ले गई पुलिसकर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार और मिलिंद देवड़ा को मुंबई पुलिस ने रिहा कर दिया है. डीके शिवकुमार को मुंबई पुलिस एयरपोर्ट लेकर गई है. डीके शिवकुमार को मुंबई में धारा-144 तोड़ने पर मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया था.
Read more »
लोकसभा में बोले अधीर रंजन चौधरी- कर्नाटक सरकार गिराना चाहती है बीजेपीलोकसभा में कर्नाटक के सियासी संकट का मामला उठाते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कर्नाटक में एक चुनी हुई सरकार है. मौजूदा केंद्र सरकार कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार को गिराने के लिए घिनौनी साजिश रच रही है. लोकसभा में कांग्रेस नेता ने क्या-क्या कहा....पढ़िए पूरी खबर.
Read more »
