गौतम गंभीर ने गृह मंत्री से पूछा- दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर क्या कर रही सरकार?

United States News News

गौतम गंभीर ने गृह मंत्री से पूछा- दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर क्या कर रही सरकार?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 63%

दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गौतम गंभीर ने सवाल

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर मुखर हुए हैं. गौतम गंभीर ने 9 जुलाई को लोकसभा में दिल्ली में अपराध को लेकर सवाल पूछा. जिस पर गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने जवाब देते हुए कहा कि केस के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा और प्रक्रिया काफी आसान बनाए जाने से मामले भले ज्यादा दर्ज हो रहे हैं, मगर पिछले वर्षों की तुलना में अपराध के आंकड़ों में कमी आई है.

दरअसल, बीजेपी के पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने अपने सवाल में पूछा था कि क्या गृह मंत्री बताएंगे कि पिछले वर्षों के दौरान दिल्ली में लगभग प्रति तीन मिनट में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया, जो कि 2014 की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है. अगर हां तो पिछले तीन वर्षों में के दौरान अपराधों का ब्यौरा क्या है. गौतम गंभीर ने पूछा कि क्या जिन अपराधों ने शहर को झकझोर दिया, उनमें चोरी, डकैती और अपहरण की बढ़ती घटनाएं हैं. यदि हां तो सरकार की क्या प्रतिक्रिया है? गृह मंत्रालय की तरफ से इसका जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि अपराधों की रिपोर्टिंग और रजिस्ट्रेशन को सुविधाजनक बनाया गया है. साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पंजीकृत मामलों की संख्या अधिक हो सकती है. फिर भी, वर्ष 2014 की तुलना में पिछले तीन वर्षों के दौरान जघन्य अपराधों की संख्या में काफी गिरावट देखी गई.गौतम गंभीर के सवाल पर गृह मंत्रालय के राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि 2014 में दिल्ली में जहां कुल 10266 अपराध दर्ज हुए थे, वहीं 2016 में 8238 मामले सामने आए. इसी तरह 2017 में जघन्य अपराध के मामलों की संख्या 6527 रही. वहीं 2018 में 5688 मामले सामने आए. गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि 2014 की तुलना में 2016 में अपराध की संख्या में 19.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. वहीं 2017 में जघन्य अपराधों की संख्या में 36.42 और 2018 में 44.59 प्रतिशत गिरावट हुई. गृह मंत्रालय ने बताया कि 15 जून 2019 तक कुल 2487 अपराध दर्ज हुए हैं. पिछले साल की तुलना में इसमें भी 10.15 प्रतिशत की गिरावट हुई है.गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अपराधों को रोकने के लिए कई सुरक्षा उपाय किए हैं. संगठित अपराध के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो रही. कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और बीट पुलिस व्यवस्था पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है. पुलिस जनसंपर्क और नागरिक केंद्रित व्यवस्था के जरिए भी अपराध पर नकेल कस रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देश में पुलिसकर्मियों के 5 लाख पद क्यों हैं ख़ालीदेश में पुलिसकर्मियों के 5 लाख पद क्यों हैं ख़ालीगृह मंत्रालय के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों में करीब 5.28 लाख पुलिसकर्मियों के पद खाली हैं, इनमें से सबसे ज़्यादा पद उत्तर प्रदेश और बिहार में खाली हैं.
Read more »

india News: लोकसभा में गृह राज्य मंत्री ने बताया, बालाकोट स्ट्राइक के बाद घुसपैठ में भारी कमी - security situation in j&k improved, infiltration down after balakot strike, government said | Navbharat Timesindia News: लोकसभा में गृह राज्य मंत्री ने बताया, बालाकोट स्ट्राइक के बाद घुसपैठ में भारी कमी - security situation in j&k improved, infiltration down after balakot strike, government said | Navbharat Timesभारत न्यूज़: भारतीय वायु सेना ने फरवरी में पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर कहर बरपाया था। इसके बाद से पाकिस्तान में बैठे आतंकी दहशत में है। इस बीच, सरकार ने बताया है कि बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से घुसपैठ के प्रयास भी कम हुए हैं।
Read more »

JDS का गंभीर आरोप- विधायकों को खरीदने में बीजेपी खर्च रही 1000 करोड़ रुपयेJDS का गंभीर आरोप- विधायकों को खरीदने में बीजेपी खर्च रही 1000 करोड़ रुपयेजेडीएस ने कहा 'कर्नाटक में विधायकों को खरीदने के लिए बीजेपी 1000 करोड़ रुपये खर्च रही है। लगभग मिजोरम, मणिपुर और सिक्किम के सालाना बजट का 10 प्रतिशत हिस्सा।
Read more »

सरकार ने लोकसभा में कहा- सीमापार घुसपैठ में 43% की गिरावटसरकार ने लोकसभा में कहा- सीमापार घुसपैठ में 43% की गिरावटगृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित जवाब में लोकसभा को बताया कि सरकार ने सीमा पार से घुसपैठ के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई है.
Read more »

अपनी सैलरी से ईस्ट दिल्ली के श्मशान घाटों की हालत सुधारेंगे सांसद गौतम गंभीर-Navbharat Timesअपनी सैलरी से ईस्ट दिल्ली के श्मशान घाटों की हालत सुधारेंगे सांसद गौतम गंभीर-Navbharat TimesDelhi Samachar: पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने ऐलान किया है कि वह अपनी सैलरी से अपने संसदीय क्षेत्र के श्मशान घाटों के पुनरुद्धार का काम करवाएं और लोगों को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश करेंगे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:52:52