जिंदगी एक तमाशा और आगे TikTok , पढ़िए देश की इस पॉपुलर एप और उसके स्टार्स की कहानी
कोई कहता है,"अब और इंतजार नहीं। हुनर है तो दुनिया देखेगी।" कोई कहता है,"जिंदगी सिर्फ तमाशा नहीं, तमाशे के अलावा भी बहुत कुछ है।" सोशल साइट्स के इस दौर में 'टिक-टॉक' का जो महादौर आया है, उसके पीछे सहमति के स्वर हैं, तो सवालों के तीर भी हैं, लेकिन सच यह भी है कि ढेर सारे लोग अपने-अपने ठीये पर नायक की तरह बैठे हैं और दुनिया उनकी दीवानी हुई जा रही है। अगर यह कहा जाए कि छोटे शहरों के युवाओं के सपनों को साकार करने का जरिया बन रहा है, टिक-टॉक सोशल मीडिया एप, तो गलत नहीं होगा। इसकी बड़ी वजह यही है कि यहां युवाओं को सपने दिखाए ही नहीं जाते, बल्कि उनके लिए हुनर दिखाने का रास्ता जैसे आसान बना दिया गया है।इतना आसान कि उन्हें यहां कुछ सीखने की बंदिश नहीं, हुनर दिखाने की आजादी जरूर है। इंतजार नहीं, उनके पास सपनों को साकार करने के लिए खुला आसमान है। यही वजह है कि टिक-टॉक के साथ युवाओं को अपनी जिंदगी उनके अपने सपनों में रंगी महसूस होती है। यहां कोई टाइगर श्रॉफ है तो कोई करीना कपूर। कोई ‘चुटकी भर सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो बाबू’ डायलॉग पर लिप-सिंक करके दिल जीत रहा है, तो कहीं ‘मेरे पास मां है’ जैसे संवाद पर अभिनय करते कमसिन अभिनेता भा जाते हैं। यहां युवा अपने मनपसंद स्पेशल ब्यूटी इफैक्ट, इमोजी, स्टिकर, संगीत के साथ अपने हुनर को पेश कर सकते हैं। इसकी लोकप्रियता की एक बड़ी वजह यह भी है कि यहां युवाओं को अपनी बोली में अपनी प्रतिभा को पेश करने का मौका मिल रहा है। स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की बढ़ती आबादी पूरी तरह से अंग्रेजी बोलने वाली नहीं है। उन्हें ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत होती है, जहां वे अपने आप को स्वतंत्र तौर पर व्यक्त कर सकें और यह जरिया उन्हें टिक-टॉक दे रहा है। यही वजह है कि चीन की कंपनी भारतीय इंटरनेट बाजार में फेसबुक को चुनौती दे रही है। ऐसे में भारत में टिक-टॉक और फेसबुक के बीच दिलचस्प जंग जारी है। दोनों कंपनियों के बीच नई पीढ़ी के यूजर्स को जोड़ने की होड़ मची हुई है। टिक-टॉक चीन के स्टार्टअप बाइटडांस की यूनिट है। स्टार्टअप बाइटडांस को उम्मीद है कि भारतीय बाजार चीन के बाहर उसका सबसे बड़ा बाजार होगा। भारत में फेसबुक के करीब 30 करोड़ यूजर्स हैं। वहीं 20 करोड़ लोग टिक-टॉक का इस्तेमाल कर रहे हैं। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टावर के मुताबिक 2019 की पहली तिमाही में टिक-टॉक एप को 18.
8 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया। वहीं फेसबुक 17.6 करोड़ डाउनलोड के साथ दूसरे नंबर पर रहा। हालांकि इसके साथ विवाद भी कम नहीं हैं। भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे इस एप को हाल में मद्रास हाईकोर्ट ने बैन करने के निर्देश दिए थे। वजह यह सामने आई थी कि इसके जरिए यौन हिंसा और अश्लीलता को बढ़ावा मिल रहा है। हालांकि इसके अलावा भी कई चर्चाएं गरम रहीं। कहीं टिक-टॉक वीडियो बनाने को लेकर हुई कॉलेज छात्र की मौत से इसके प्रतिबंध को जोड़ा गया तो कहीं टिक-टॉक यूजर्स के शोषण के बाद एक युवक की हुई आत्महत्या के लिए इसे जिम्मेदार माना गया। इसके बाद मद्रास हाई कोर्ट में इसे बैन किए जाने को लेकर याचिका दाखिल की गई। इसके बाद ही कोर्ट ने इसे बैन किए जाने का निर्देश दिया। अदालत के आदेश के बाद गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर ने भी टिक-टॉक को ब्लॉक कर दिया। हालांकि बाद में कुछ शर्तों के साथ इस पर से प्रतिबंध हटा लिया गया। खुद टिक-टॉक ने अपने बचाव में करीब 60 लाख वीडियो हटाने का दावा किया, जो एप की कम्यूनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे थे। 2018 में इंडोनेशिया ने भी टिक-टॉक पर बैन लगा दिया था। वहां भी कम उम्र के लोगों की बड़ी संख्या अश्लील सामग्री को अपलोड और शेयर कर रही थी। हालांकि बाद में कुछ बदलाव और शर्तों के साथ इसे दोबारा शुरू किया गया। विदेशी होने के बावजूद टिक-टॉक भारत के ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में भी काफी लोकप्रिय है। भारत में इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस एप पर प्रतिबंध के बावजूद न सिर्फ यूजर्स इसे यूज करते रहे, बल्कि एप स्टोर से डाउनलोड न हो पाने पर वे शेयर इट जैसे एप से इसे शेयर करते रहे। 2018 में यह अमेरिका में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला एप था। सोशल मीडिया एप्लीकेशन टिक-टॉक चीन में 2016 में लॉन्च किया गया था। इसके जरिये युवा छोटे-छोटे वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। इसमें वे किसी मशहूर फिल्म के डायलॉग पर होंठ हिलाते, एक्सप्रेशन देते या फिर लोकप्रिय गीतों पर ठुमके लगाते दिखते हैं। कहीं कॉमेडी का तड़का लगाते इन युवाओं का अभिनय देखकर हंसी नहीं रुकती।एक रिपोर्ट के अनुसार, हर महीने लगभग 20 मिलियन भारतीय टिक-टॉक का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि छोटी उम्र के बच्चे भी टिक-टॉक के लिटिल-एक्टर बनकर उभर रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर, नेहा कक्कड़ और टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड सितारे भी अब टिक-टॉक पर आ चुके हैं। यह भारत में इसकी लोकप्रियता ही है कि लाखों लोगों ने गूगल प्ले स्टोर पर इसका रिव्यू किया है। एक्टिंग, डांस और कॉमेडी जैसा टैलेंट दिखाने वाले लोगों के लिए टिक-टॉक अच्छा मंच है। इस एप पर वीडियो बनाते समय कोई अपनी आवाज का इस्तेमाल नहीं कर सकता। किसी वीडियो पर लिप-सिंक करना होता है। इसमें वेरिफाइड अकाउंट पर ‘ऑरेंज टिक’ मिलता है। जिन लोगों को यह टिक मिलता है, उनके अकाउंट में पॉपुलर क्रिएट लिखा दिखाई पड़ता है। इससे उसके विडियो को पसंद करने वाले लोगों की संख्या का पता चलता है। लोकप्रिय यूजर को हर माह करीब तीन से पांच हजार तक की आमदनी भी हो जाती है। कुल मिलाकर टिक-टॉक पर गिफ्ट, रिवार्ड्स के लिए हैश टैग होते हैं, कॉन्टेस्ट चलते हैं। ऐसे में अगर आप विडियो को उन हैश टैग पर वायरल करके फर्स्ट पोजिशन पर आ जाते हैं और कॉन्टेस्ट जीत जाते हैं, तो आपको एप की ओर से गिफ्ट मिलते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर कहा गया है कि इस एप को 13 साल से अधिक उम्र के लोग ही इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इस पर अमल नहीं होता। दुनिया भर में इस एप से जो वीडियो बनाए जा रहे हैं, उनमें बड़ी संख्या कम उम्र के लोगों की है। वहीं प्राइवेसी के तौर पर भी इसमें कुछ खास सेटिंग नहीं है। यह पूरी तरह सार्वजनिक है और इस पर से कोई भी किसी को भी फॉलो कर सकता है, मैसेज भेज सकता है। ऐसे में छोटी उम्र के बच्चों के आपराधिक लोगों, असामाजिक तत्वों के जाल में फंसने के खतरे ज्यादा हैं। वहीं इस पर बड़ी संख्या में पोस्ट हुए एडल्ट वीडियो कोई भी देख सकता है, छोटी उम्र के बच्चे भी।एक बाधा यह भी है कि इस पर बने अकाउंट को भी कोई यूजर खुद डिलीट नहीं कर सकता, बल्कि उसे टिक-टॉक को रिक्वेस्ट भेजनी पड़ती है। यह सुरक्षा के लिहाज से इसलिए भी खतरनाक है, क्योंकि इसमें किसी कंटेंट को रिपोर्ट या फ्लैग करने का कोई विकल्प नहीं है। वहीं दूसरी समस्या साइबर बुलिंग यानी इंटरनेट पर लोगों का मजाक उड़ाना, उन्हें भला-बुरा कहकर नीचा दिखाना आदि की भी है। इस तरह के एप व्यक्ति की सुरक्षा और निजता के लिए खतरा इसलिए भी खड़ा कर सकते हैं, क्योंकि अधिकतर एप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से काम करते हैं और इन्हें एक बार भी इस्तेमाल करते हैं तो ये किसी व्यक्ति की निजी जानकारियां अपने पास हमेशा के लिए जुटा लेते हैं।3. अरहम्स के नाम से अकाउंट बनाने वाले अररू भी काफी मशहूर हैं।6. हसनैन खान, संकेत सिंह भी इस पर काफी लोकप्रिय हैं। 7. दानिश जहन की 2018 में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह भी यूट्यूब और टिक-टॉक के मशहूर स्टार रहे। वहीं लाखों फॉलोअर्स वाले टिक-टॉक यूजर मोहित मोर की भी हत्या हो चुकी है।9. मंजुल खट्टर इनके करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा गरीबों के अजय देवगन कहे जाने वाले आर. नजीर भी काफी लोकप्रिय हैं।शुरुआत में डबस्मैश का उपयोग केवल फिल्मों और टीवी शो के लोकप्रिय संवादों पर लिप-सिंक करने के लिए किया जाता था, लेकिन अब आप इसमें अपने वीडियो संगीत या ध्वनियों में जोड़ सकते हैं। डबस्मैश में दुनिया की सबसे बड़ी साउंड लाइब्रेरी है, जिसमें नए मूवी संवाद, सर्वश्रेष्ठ टीवी संवाद, मजेदार संगीत ध्वनियां और भी अन्य। यहां तक कि डब करने के लिए आप अपनी खुद की आवाज को जोड़ सकते हैं।टिक-टॉक की तरह लाइक भी वीडियो शेयरिंग के लिए भारत का सबसे लोकप्रिय एप है। यह एप लिप-सिंकिंग संगीत, वीडियो स्टेटस, नृत्य प्रदर्शन, मनोरंजक शो और अन्य वीडियो की सुविधा देता है। लाइक में 300 से ज्यादा वीडियो एडिटिंग टूल्स और बॉलीवुड, हॉलीवुड और यूरोपीयन पॉप म्यूजिक क्लिप का अच्छा संग्रह है। इसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड संगीत, फिल्में और नाटकों के संवाद भी मौजूद हैं। इसमें आप फेस इमोजी स्टिकर्स, विभिन्न फिल्टर्स, मैजिक म्यूजिक फिल्टर्स, टच मैजिक ग्राफिटी, 4डी मैजिक, एआई-पावर्ड सुपरपावर आदि वीडियो एडिटिंग टूल्स के साथ वीडियो को रिकॉर्ड और एडिट कर सकते हैं। टिक-टॉक की तरह लाइक एप भी आपको स्नैपचैट, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया साइट्स के साथ साझा करने का विकल्प प्रदान करता है।यह छोटे-छोटे वीडियो व बनाने संबंधी एप है, जहां आप आसानी से मजेदार छोटे-छोटे वीडियो बना सकते हैं। केवल 15 सेकंड में आप दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, जैसे गायन, नृत्य, कॉमेडी, खाना पकाने, कला, सौंदर्य, आदि। अपने वीडियो को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आप विशेष प्रभाव और एनिमेटेड स्टिकर जोड़ सकते हैं। आप इस एप की मदद से लाइव स्ट्रीमिंग भी कर सकते हैं। एप की मदद से आप समान रुचियों वाले अपने क्षेत्र या दुनिया भर के लोगों से मिल सकते हैं।क्वै सर्वश्रेष्ठ सोशल वीडियो नेटवर्क्स में से एक है। यहां पर आप दुनिया भर के लाखों प्रशंसकों का दिल जीत सकते हैं और इनाम एवं नकद आय प्राप्त कर सकते हैं। आप क्वै में वीडियो को 4D मोशन इफेक्ट्स, एनिमेटेड फिल्टर, डायनामिक स्टिकर्स, विभिन्न टेक्स्ट फॉन्ट आदि के साथ एडिट कर सकते हैं। इसमें ट्रिमिंग, कटिंग, क्रॉपिंग, मर्जिंग, स्टिचिंग जैसे वीडियो एडिटिंग टूल्स भी हैं। इस एप की मदद से आप अपने पसंदीदा फिल्म दृश्यों, गीतों और नाटकों के साथ लिप सिंक कर सकते हैं। एक अद्भुत संगीत वीडियो बनाने के लिए आप लोकप्रिय और नए संगीत को जोड़ सकते हैं।फनीमेट एप का इस्तेमाल म्यूजिक वीडियो क्लिप, लिप-सिंक वीडियोज और स्लो-मोशन वीडियोज आदि बनाने के लिए किया जाता है। इसमें आपके वीडियो को एडिट करने के लिए 20 से ज्यादा वीडियो इफेक्टस, सैकड़ों इमोजीज और मजेदार स्टिकर्स हैं। फनीमेट में वीडियो को मर्ज, ट्रिम, कट और एडिट भी किया जा सकता है।कंपनी द्वारा 60 लाख वीडियो डिलीट करने का दावाकोई कहता है,"अब और इंतजार नहीं। हुनर है तो दुनिया देखेगी।" कोई कहता है,"जिंदगी सिर्फ तमाशा नहीं, तमाशे के अलावा भी बहुत कुछ है।" सोशल साइट्स के इस दौर में 'टिक-टॉक' का जो महादौर आया है, उसके पीछे सहमति के स्वर हैं, तो सवालों के तीर भी हैं, लेकिन सच यह भी है कि ढेर सारे लोग अपने-अपने ठीये पर नायक की तरह बैठे हैं और दुनिया उनकी दीवानी हुई जा रही है। अगर यह कहा जाए कि छोटे शहरों के युवाओं के सपनों को साकार करने का जरिया बन रहा है, टिक-टॉक सोशल मीडिया एप, तो गलत नहीं होगा। इसकी बड़ी वजह यही है कि यहां युवाओं को सपने दिखाए ही नहीं जाते, बल्कि उनके लिए हुनर दिखाने का रास्ता जैसे आसान बना दिया गया है।इतना आसान कि उन्हें यहां कुछ सीखने की बंदिश नहीं, हुनर दिखाने की आजादी जरूर है। इंतजार नहीं, उनके पास सपनों को साकार करने के लिए खुला आसमान है। यही वजह है कि टिक-टॉक के साथ युवाओं को अपनी जिंदगी उनके अपने सपनों में रंगी महसूस होती है। यहां कोई टाइगर श्रॉफ है तो कोई करीना कपूर। कोई ‘चुटकी भर सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो बाबू’ डायलॉग पर लिप-सिंक करके दिल जीत रहा है, तो कहीं ‘मेरे पास मां है’ जैसे संवाद पर अभिनय करते कमसिन अभिनेता भा जाते हैं। यहां युवा अपने मनपसंद स्पेशल ब्यूटी इफैक्ट, इमोजी, स्टिकर, संगीत के साथ अपने हुनर को पेश कर सकते हैं।इसकी लोकप्रियता की एक बड़ी वजह यह भी है कि यहां युवाओं को अपनी बोली में अपनी प्रतिभा को पेश करने का मौका मिल रहा है। स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की बढ़ती आबादी पूरी तरह से अंग्रेजी बोलने वाली नहीं है। उन्हें ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत होती है, जहां वे अपने आप को स्वतंत्र तौर पर व्यक्त कर सकें और यह जरिया उन्हें टिक-टॉक दे रहा है। यही वजह है कि चीन की कंपनी भारतीय इंटरनेट बाजार में फेसबुक को चुनौती दे रही है। ऐसे में भारत में टिक-टॉक और फेसबुक के बीच दिलचस्प जंग जारी है। दोनों कंपनियों के बीच नई पीढ़ी के यूजर्स को जोड़ने की होड़ मची हुई है। टिक-टॉक चीन के स्टार्टअप बाइटडांस की यूनिट है। स्टार्टअप बाइटडांस को उम्मीद है कि भारतीय बाजार चीन के बाहर उसका सबसे बड़ा बाजार होगा। भारत में फेसबुक के करीब 30 करोड़ यूजर्स हैं। वहीं 20 करोड़ लोग टिक-टॉक का इस्तेमाल कर रहे हैं।मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टावर के मुताबिक 2019 की पहली तिमाही में टिक-टॉक एप को 18.8 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया। वहीं फेसबुक 17.6 करोड़ डाउनलोड के साथ दूसरे नंबर पर रहा। हालांकि इसके साथ विवाद भी कम नहीं हैं। भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे इस एप को हाल में मद्रास हाईकोर्ट ने बैन करने के निर्देश दिए थे। वजह यह सामने आई थी कि इसके जरिए यौन हिंसा और अश्लीलता को बढ़ावा मिल रहा है। हालांकि इसके अलावा भी कई चर्चाएं गरम रहीं। कहीं टिक-टॉक वीडियो बनाने को लेकर हुई कॉलेज छात्र की मौत से इसके प्रतिबंध को जोड़ा गया तो कहीं टिक-टॉक यूजर्स के शोषण के बाद एक युवक की हुई आत्महत्या के लिए इसे जिम्मेदार माना गया। इसके बाद मद्रास हाई कोर्ट में इसे बैन किए जाने को लेकर याचिका दाखिल की गई। इसके बाद ही कोर्ट ने इसे बैन किए जाने का निर्देश दिया।अदालत के आदेश के बाद गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर ने भी टिक-टॉक को ब्लॉक कर दिया। हालांकि बाद में कुछ शर्तों के साथ इस पर से प्रतिबंध हटा लिया गया। खुद टिक-टॉक ने अपने बचाव में करीब 60 लाख वीडियो हटाने का दावा किया, जो एप की कम्यूनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे थे। 2018 में इंडोनेशिया ने भी टिक-टॉक पर बैन लगा दिया था। वहां भी कम उम्र के लोगों की बड़ी संख्या अश्लील सामग्री को अपलोड और शेयर कर रही थी। हालांकि बाद में कुछ बदलाव और शर्तों के साथ इसे दोबारा शुरू किया गया। विदेशी होने के बावजूद टिक-टॉक भारत के ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में भी काफी लोकप्रिय है। भारत में इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस एप पर प्रतिबंध के बावजूद न सिर्फ यूजर्स इसे यूज करते रहे, बल्कि एप स्टोर से डाउनलोड न हो पाने पर वे शेयर इट जैसे एप से इसे शेयर करते रहे। 2018 में यह अमेरिका में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला एप था।सोशल मीडिया एप्लीकेशन टिक-टॉक चीन में 2016 में लॉन्च किया गया था। इसके जरिये युवा छोटे-छोटे वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। इसमें वे किसी मशहूर फिल्म के डायलॉग पर होंठ हिलाते, एक्सप्रेशन देते या फिर लोकप्रिय गीतों पर ठुमके लगाते दिखते हैं। कहीं कॉमेडी का तड़का लगाते इन युवाओं का अभिनय देखकर हंसी नहीं रुकती।एक रिपोर्ट के अनुसार, हर महीने लगभग 20 मिलियन भारतीय टिक-टॉक का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि छोटी उम्र के बच्चे भी टिक-टॉक के लिटिल-एक्टर बनकर उभर रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर, नेहा कक्कड़ और टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड सितारे भी अब टिक-टॉक पर आ चुके हैं। यह भारत में इसकी लोकप्रियता ही है कि लाखों लोगों ने गूगल प्ले स्टोर पर इसका रिव्यू किया है। एक्टिंग, डांस और कॉमेडी जैसा टैलेंट दिखाने वाले लोगों के लिए टिक-टॉक अच्छा मंच है।इस एप पर वीडियो बनाते समय कोई अपनी आवाज का इस्तेमाल नहीं कर सकता। किसी वीडियो पर लिप-सिंक करना होता है। इसमें वेरिफाइड अकाउंट पर ‘ऑरेंज टिक’ मिलता है। जिन लोगों को यह टिक मिलता है, उनके अकाउंट में पॉपुलर क्रिएट लिखा दिखाई पड़ता है। इससे उसके विडियो को पसंद करने वाले लोगों की संख्या का पता चलता है। लोकप्रिय यूजर को हर माह करीब तीन से पांच हजार तक की आमदनी भी हो जाती है। कुल मिलाकर टिक-टॉक पर गिफ्ट, रिवार्ड्स के लिए हैश टैग होते हैं, कॉन्टेस्ट चलते हैं। ऐसे में अगर आप विडियो को उन हैश टैग पर वायरल करके फर्स्ट पोजिशन पर आ जाते हैं और कॉन्टेस्ट जीत जाते हैं, तो आपको एप की ओर से गिफ्ट मिलते हैं।गूगल प्ले स्टोर पर कहा गया है कि इस एप को 13 साल से अधिक उम्र के लोग ही इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इस पर अमल नहीं होता। दुनिया भर में इस एप से जो वीडियो बनाए जा रहे हैं, उनमें बड़ी संख्या कम उम्र के लोगों की है। वहीं प्राइवेसी के तौर पर भी इसमें कुछ खास सेटिंग नहीं है। यह पूरी तरह सार्वजनिक है और इस पर से कोई भी किसी को भी फॉलो कर सकता है, मैसेज भेज सकता है। ऐसे में छोटी उम्र के बच्चों के आपराधिक लोगों, असामाजिक तत्वों के जाल में फंसने के खतरे ज्यादा हैं। वहीं इस पर बड़ी संख्या में पोस्ट हुए एडल्ट वीडियो कोई भी देख सकता है, छोटी उम्र के बच्चे भी।एक बाधा यह भी है कि इस पर बने अकाउंट को भी कोई यूजर खुद डिलीट नहीं कर सकता, बल्कि उसे टिक-टॉक को रिक्वेस्ट भेजनी पड़ती है। यह सुरक्षा के लिहाज से इसलिए भी खतरनाक है, क्योंकि इसमें किसी कंटेंट को रिपोर्ट या फ्लैग करने का कोई विकल्प नहीं है। वहीं दूसरी समस्या साइबर बुलिंग यानी इंटरनेट पर लोगों का मजाक उड़ाना, उन्हें भला-बुरा कहकर नीचा दिखाना आदि की भी है। इस तरह के एप व्यक्ति की सुरक्षा और निजता के लिए खतरा इसलिए भी खड़ा कर सकते हैं, क्योंकि अधिकतर एप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से काम करते हैं और इन्हें एक बार भी इस्तेमाल करते हैं तो ये किसी व्यक्ति की निजी जानकारियां अपने पास हमेशा के लिए जुटा लेते हैं।1. मृणाल पांचाल इनके करीब 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।3. अरहम्स के नाम से अकाउंट बनाने वाले अररू भी काफी मशहूर हैं।6. हसनैन खान, संकेत सिंह भी इस पर काफी लोकप्रिय हैं। 7. दानिश जहन की 2018 में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह भी यूट्यूब और टिक-टॉक के मशहूर स्टार रहे। वहीं लाखों फॉलोअर्स वाले टिक-टॉक यूजर मोहित मोर की भी हत्या हो चुकी है।9. मंजुल खट्टर इनके करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा गरीबों के अजय देवगन कहे जाने वाले आर. नजीर भी काफी लोकप्रिय हैं।शुरुआत में डबस्मैश का उपयोग केवल फिल्मों और टीवी शो के लोकप्रिय संवादों पर लिप-सिंक करने के लिए किया जाता था, लेकिन अब आप इसमें अपने वीडियो संगीत या ध्वनियों में जोड़ सकते हैं। डबस्मैश में दुनिया की सबसे बड़ी साउंड लाइब्रेरी है, जिसमें नए मूवी संवाद, सर्वश्रेष्ठ टीवी संवाद, मजेदार संगीत ध्वनियां और भी अन्य। यहां तक कि डब करने के लिए आप अपनी खुद की आवाज को जोड़ सकते हैं।टिक-टॉक की तरह लाइक भी वीडियो शेयरिंग के लिए भारत का सबसे लोकप्रिय एप है। यह एप लिप-सिंकिंग संगीत, वीडियो स्टेटस, नृत्य प्रदर्शन, मनोरंजक शो और अन्य वीडियो की सुविधा देता है। लाइक में 300 से ज्यादा वीडियो एडिटिंग टूल्स और बॉलीवुड, हॉलीवुड और यूरोपीयन पॉप म्यूजिक क्लिप का अच्छा संग्रह है। इसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड संगीत, फिल्में और नाटकों के संवाद भी मौजूद हैं। इसमें आप फेस इमोजी स्टिकर्स, विभिन्न फिल्टर्स, मैजिक म्यूजिक फिल्टर्स, टच मैजिक ग्राफिटी, 4डी मैजिक, एआई-पावर्ड सुपरपावर आदि वीडियो एडिटिंग टूल्स के साथ वीडियो को रिकॉर्ड और एडिट कर सकते हैं। टिक-टॉक की तरह लाइक एप भी आपको स्नैपचैट, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया साइट्स के साथ साझा करने का विकल्प प्रदान करता है।यह छोटे-छोटे वीडियो व बनाने संबंधी एप है, जहां आप आसानी से मजेदार छोटे-छोटे वीडियो बना सकते हैं। केवल 15 सेकंड में आप दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, जैसे गायन, नृत्य, कॉमेडी, खाना पकाने, कला, सौंदर्य, आदि। अपने वीडियो को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आप विशेष प्रभाव और एनिमेटेड स्टिकर जोड़ सकते हैं। आप इस एप की मदद से लाइव स्ट्रीमिंग भी कर सकते हैं। एप की मदद से आप समान रुचियों वाले अपने क्षेत्र या दुनिया भर के लोगों से मिल सकते हैं।क्वै सर्वश्रेष्ठ सोशल वीडियो नेटवर्क्स में से एक है। यहां पर आप दुनिया भर के लाखों प्रशंसकों का दिल जीत सकते हैं और इनाम एवं नकद आय प्राप्त कर सकते हैं। आप क्वै में वीडियो को 4D मोशन इफेक्ट्स, एनिमेटेड फिल्टर, डायनामिक स्टिकर्स, विभिन्न टेक्स्ट फॉन्ट आदि के साथ एडिट कर सकते हैं। इसमें ट्रिमिंग, कटिंग, क्रॉपिंग, मर्जिंग, स्टिचिंग जैसे वीडियो एडिटिंग टूल्स भी हैं। इस एप की मदद से आप अपने पसंदीदा फिल्म दृश्यों, गीतों और नाटकों के साथ लिप सिंक कर सकते हैं। एक अद्भुत संगीत वीडियो बनाने के लिए आप लोकप्रिय और नए संगीत को जोड़ सकते हैं।फनीमेट एप का इस्तेमाल म्यूजिक वीडियो क्लिप, लिप-सिंक वीडियोज और स्लो-मोशन वीडियोज आदि बनाने के लिए किया जाता है। इसमें आपके वीडियो को एडिट करने के लिए 20 से ज्यादा वीडियो इफेक्टस, सैकड़ों इमोजीज और मजेदार स्टिकर्स हैं। फनीमेट में वीडियो को मर्ज, ट्रिम, कट और एडिट भी किया जा सकता है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमीरात एयरलाइन ने दुबई और मस्कट के बीच दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट शुरू कीदुबई और मस्कट के बीच की दूरी 340 किमी है, सर्विस सोमवार से शुरू की गई अमीरात एयरलाइन ही पहले दुबई और दोहा के बीच दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट चलाती थी, जो बंद हो गई | Emirates launches the shortest A380 flight in the world between Dubai and Muscat
Read more »
amit shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एमपी की बीजेपी विधायक को बम से उड़ाने की धमकी - union home minister amit shah and madhya pradesh bjp mla threaten to blow with bombs | Navbharat Timesमध्य प्रदेश न्यूज़: मध्य प्रदेश की बीजेपी विधायक लीला जैन के पास किसी ने पत्र भेजकर अमित शाह और जैन को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है।
Read more »
मुंबई और पुणे में बारिश से गिरीं दीवारें, 18 की मौत-Navbharat TimesMumbai Samachar: पुणे और मुंबई में दो अलग-अलग जगह बरसात की वजह से दीवारें गिरने का मामला सामने आया है। दोनों की जगह से अबतक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की बात सामने आई है।
Read more »
ब्रेकअप की खबर के बाद सामने आई सुष्मिता और बॉयफ्रेंड की ऐसी फोटो– News18 हिंदीकहा जा रहा था कि रोहमन शॉल के साथ उनका रिश्ता टूट चुका है. लेकिन ये तमाम खबरें ...
Read more »
अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के सामने इस्तीफे की पेशकश की!– News18 हिंदीRajasthan CM Ashok Gehlot offer to resign from party amid dilemma over Rahul Gandhi quitting अखबार ने राहुल गांधी से कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की मुलाकात को लेकर सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बैठक में गहलोत और कमलनाथ दोनों ने राहुल के सामने इस्तीफे की पेशकश की है.
Read more »
