उरई में पराली जलाने की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग ने 20 किसानों पर 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने कोंच क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की और किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील की और ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी...
जागरण संवाददाता, उरई। पराली जलाने की घटनाओं को लेकर उप कृषि निदेशक ने रविवार कोंच क्षेत्र के गांवों में दल-बल के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान 20 किसानों पर पराली जलाने को लेकर 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने किसानों से कहा कि पराली जलाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसलिए ऐसा न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। जनपद में खरीफ सत्र में बोई गयी धान एवं अन्य फसलों की कटाई के फलस्वरूप पराली जलाए जाने की जाने की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने तहसीलदार कोंच व अन्य अधिकारियों के साथ कोंच क्षेत्र के गेंदोली, इटौरा, चमरौआ, दाढ़ी, सलैया खुर्द, हिंगुटा और खुटैला में छापेमारी की। इस दौरान कुछ किसानों के खेत में पराली जलती हुई पाई गई और कुछ खेतों में अवशेष मिले। जिस पर किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। इनमें गेंदोली निवासी दीपक, शंकर सिंह और इटौरा निवासी हनुमंत सिंह पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। ग्राम चमरौआ निवासी राजबहादुर, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, नीना बेटी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ग्राम दाढ़ी निवासी प्रेम सिंह, भगत सिंह पर पांच हजार, अरुण कुमार, उर्मिला देवी, रामदास पर 10 हजार रुपये, कमलेश कुमार, कामता प्रसाद, घनश्याम, देवेंद्र कुमार पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ग्राम सलैया खुर्द निवासी नन्हें सिंह, हिंगुटा निवासी प्रद्युम्न सिंह, खुटैला निवासी रामसेवक और रामस्वरूप पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उप निदेशक एसके उत्तम ने किसानों को पराली जलाए जाने से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया एवं जानकारी दी सर्वोच्च न्यायालय तथा राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देशों के क्रम में फसल अवशेष जलाना प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर कृषकों पर पर्यावरणीय प्रतिकर अधिरोपित कर जुर्माना लगाया जाएगा इसलिए किसी भी दशा में फसल अवशेष न जलाएं। फसल कटाई के दौरान प्रयोग की जाने वाली कम्बाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्र का उपयोग करें। कितना लगता जुर्माना फसल अवशेष जलाए जाने पर जुर्माना कृषि भूमि के अनुसार तय किया गया है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि दो एकड़ तक प्रति घटना के लिए पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाता है। दो एकड़ से पांच एकड़ तक प्रति घटना के लिए 10 हजार रुपये और पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले कृषक पर प्रति घटना के लिए 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाता है।.
जागरण संवाददाता, उरई। पराली जलाने की घटनाओं को लेकर उप कृषि निदेशक ने रविवार कोंच क्षेत्र के गांवों में दल-बल के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान 20 किसानों पर पराली जलाने को लेकर 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने किसानों से कहा कि पराली जलाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसलिए ऐसा न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। जनपद में खरीफ सत्र में बोई गयी धान एवं अन्य फसलों की कटाई के फलस्वरूप पराली जलाए जाने की जाने की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने तहसीलदार कोंच व अन्य अधिकारियों के साथ कोंच क्षेत्र के गेंदोली, इटौरा, चमरौआ, दाढ़ी, सलैया खुर्द, हिंगुटा और खुटैला में छापेमारी की। इस दौरान कुछ किसानों के खेत में पराली जलती हुई पाई गई और कुछ खेतों में अवशेष मिले। जिस पर किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। इनमें गेंदोली निवासी दीपक, शंकर सिंह और इटौरा निवासी हनुमंत सिंह पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। ग्राम चमरौआ निवासी राजबहादुर, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, नीना बेटी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ग्राम दाढ़ी निवासी प्रेम सिंह, भगत सिंह पर पांच हजार, अरुण कुमार, उर्मिला देवी, रामदास पर 10 हजार रुपये, कमलेश कुमार, कामता प्रसाद, घनश्याम, देवेंद्र कुमार पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ग्राम सलैया खुर्द निवासी नन्हें सिंह, हिंगुटा निवासी प्रद्युम्न सिंह, खुटैला निवासी रामसेवक और रामस्वरूप पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उप निदेशक एसके उत्तम ने किसानों को पराली जलाए जाने से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया एवं जानकारी दी सर्वोच्च न्यायालय तथा राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देशों के क्रम में फसल अवशेष जलाना प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर कृषकों पर पर्यावरणीय प्रतिकर अधिरोपित कर जुर्माना लगाया जाएगा इसलिए किसी भी दशा में फसल अवशेष न जलाएं। फसल कटाई के दौरान प्रयोग की जाने वाली कम्बाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्र का उपयोग करें। कितना लगता जुर्माना फसल अवशेष जलाए जाने पर जुर्माना कृषि भूमि के अनुसार तय किया गया है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि दो एकड़ तक प्रति घटना के लिए पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाता है। दो एकड़ से पांच एकड़ तक प्रति घटना के लिए 10 हजार रुपये और पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले कृषक पर प्रति घटना के लिए 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाता है।
Fine On Farmers Orai Farmers Agriculture Department Crop Residue Management Environmental Penalty SK Uttam Konch Region Uttar Pradesh Agriculture Stubble Burning Fine Jalaun News Jalaun Latest News Jalaun News In Hindi Jalaun Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीय रेलवे GK क्विज: 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तरभारतीय रेलवे से संबंधित ज्ञान को बढ़ाने के लिए 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तरों का संग्रह। परीक्षा की तैयारी और इंटरव्यू के लिए उपयोगी, जिसमें भारत की पहली ट्रेन, सबसे लंबा रेल मार्ग, और सबसे तेज ट्रेन जैसे सवाल शामिल हैं।
Read more »
Old 20 Rupee Note: గులాబీ రంగు పాత 20 రూపాయల నోట్లతో.. ఎలా రూ.48 లక్షల సంపాదించాలో తెలుసా?Old 20 Rupee Note Sale For Rs 48 Lakhs: ప్రస్తుతం మార్కెట్లో అన్ని నోట్ల కంటే ఎక్కువగా పాత రూ.20 నోట్లకు మంచి డిమాండ్ ఉంది. పింకు రంగులో ఉండే ఈ నోట్ల మీ దగ్గర 12 ఉంటే ఏకంగా 48 లక్షల వరకు సంపాదించవచ్చు. ఇప్పుడు ఒక్కొక్క నోట్ కు నాలుగు లక్షల రూపాయల వరకు మార్కెట్లో వ్యాల్యూ ఉంది.
Read more »
तेजस्वी यादव की चुनावी हुंकार, कहा—20 साल एनडीए को दिए, अब 20 महीना हमें दीजिए; जनता से बदलाव का जनादेश मांगाराजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी रैली में जनता से बदलाव की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने एनडीए को 20 साल दिए, अब उन्हें 20 महीने देकर देखें। उन्होंने एनडीए सरकार पर बिहार को पीछे धकेलने का आरोप लगाया और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया। तेजस्वी ने जनता से बदलाव का जनादेश...
Read more »
मुजफ्फरनगर में स्कूटी का 20 लाख का चालान, टाइपिंग मिस्टेक से हुआ बवालमुजफ्फरनगर में एक स्कूटी चालक का 20 लाख रुपये का चालान कट गया, जिसे बाद में टाइपिंग मिस्टेक बताकर 4 हजार रुपये कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई।
Read more »
India vs Australia 5th T20I: বৃষ্টিতে বাতিল পঞ্চম টি-টোয়েন্টি! অস্ট্রেলিয়ার বিরুদ্ধে সিরিজ জিতল ভারত....India wins t-20 series against Australia after fifth match being abounded due to Rain
Read more »
G-20 Summit 2025: डोनाल्ड ट्रंप ने G-20 का किया बायकॉट, भड़क गया दक्षिण अफ्रीका, जमकर सुना दियाडोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों पर अत्याचार का आरोप लगाकर जी-20 सम्मेलन का बहिष्कार किया. दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने इसे 'झूठा और साम्राज्यवादी हस्तक्षेप' बताया. विदेश मंत्री ने कहा कि अपराध रंगभेद से नहीं, बल्कि आम अपराध हैं.
Read more »
