इस बार उत्तर प्रदेश की जालौन लोकसभा सीट से 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. LokSabhaElections2019 (ssgoyalat)
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चौथे चरण में उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट के साथ सियासी पारा चढ़ गया है. इस बार उत्तर प्रदेश की जालौन लोकसभा सीट से 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने मौजूदा सांसद भानू प्रताप सिंह वर्मा पर फिर दांव खेला है.
वहीं, गठबंधन की तरफ से बीएसपी के अजय सिंह उन्हें टक्कर दे रहे हैं. कांग्रेस ने ब्रजलाल खाबरी को फिर से टिकट दिया है. इसके अलावा राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों पर 29 अप्रैल को चौथे फेज में मतदान होना है. 10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा होने के बाद देश, चुनावी माहौल में आ गया था. 2 अप्रैल को इस सीट के लिए नोटिफिकेशन निकला, 9 अप्रैल को नॉमिनेशन की अंतिम तारीख, 10 अप्रैल को स्क्रूटनी और 12 अप्रैल को नाम वापिसी की अंतिम तारीख थी. अब 29 अप्रैल के मतदान के लिए सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. मतदान का परिणाम 23 मई को आना है. उत्तर प्रदेश के जालौन लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. कहा जाता है कि ऋषि जलवान के नाम पर इस जिले का नाम जौलान पड़ा था. 7वीं सदी में इस इलाके पर राजा हर्षवर्धन का शासन बना रहा. गंगा के जलोढ़ मैदानों पर बसा जालौन के उत्तर में यमुना नदी और तो दूसरी तरफ बेतवा नदी बहती है. यहां की 210 फीट ऊंची लंका मीनार बेहद मशहूर है, इस मीनार के अंदर रावण के पूरे परिवार का चित्रण है. 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर पर सवार बीजेपी ने सपा से यह सीट छीन ली थी.सूबे के जालौन सुरक्षित लोकसभा सीट पर अभी तक कुल 14 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं. इनमें से पांच बार कांग्रेस और पांच बार ही बीजेपी ने जीत दर्ज की है. जबकि सपा, बसपा, जनता दल और लोकदल को एक-एक बार जीत मिली है. जालौन लोकसभा सीट पर पहली बार 1962 में चुनाव हुए, जिनमें कांग्रेस के रामसेवक सांसद बने. यहां पर कांग्रेस की जीत सिलसिला 1971 तक कायम रहा, लेकिन 1977 के चुनाव में भारतीय लोकदल से रामचरण मैदान में उतरे और उन्होंने कांग्रेस से यह सीट छीन ली. हालांकि 1980 में कांग्रेस ने फिर वापसी और यहां से नाथुराम सांसद चुने गए. इसके बाद 1984 में कांग्रेस ने दोबारा जीत दर्ज की, लेकिन 1989 में यहां जनता दल जीतने में कामयाब रही. इसके बाद कांग्रेस वापसी नहीं कर सकी है. 1991 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जालौन संसदीय सीट पर खाता खोला और गया प्रसाद कोरी तब यहां के सांसद बने. बीजेपी ने यहां से लगातार तीन बार जीत दर्ज की, लेकिन 1999 में बसपा से ब्रजलाल खाबरी मैदान में उतरे और जीतकर सांसद पहुंचे. 2004 में बीजेपी फिर वापसी की, लेकिन 2009 में यहां पहली बार सपा को जीत मिली. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के भानु प्रताप सिंह वर्मा ने जीत हासिल की.जालौन लोकसभा सीट पर 2011 के जनगणना के मुताबिक यहां रहने वाली 78.97 फीसदी ग्रामीण और 21.03 फीसदी शहरी आबादी है. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के मुताबिक इस लोकसभा सीट पर पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 1904551 मतदाता और 2212 मतदान केंद्र हैं. अनुसूचित जाति की आबादी इस सीट पर 27.8 फीसदी है जबकि अनुसूचित जनजाति की आबादी 0.06, फीसदी है. जालौन लोकसभा सीट के तहत कुल पांच विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें भोगनीपुर, माधवगढ़, कालपी, उरई और गरौठा विधानसभा सीट सीट है. इसमें उरई विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. मौजूदा समय में पांचों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.2014 के लोकसभा चुनाव में जालौन संसदीय सीट पर 58.77 फीसदी मतदान हुए थे. इस सीट पर बीजेपी के भानु प्रताप सिंह वर्मा ने बसपा के ब्रजलाल खाबरी को दो लाख 87 हजार 202 वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी.सपा के घनश्यान अनुरागी को1,80,921 वोट मिलेचुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: लातूर सीट पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 8.41 फीसदी मतदानLatur Lok Sabha Constituency महाराष्ट्र की लातूर सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. लातूर सीट से कांग्रेस के कामंत मछिंद्र चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से सुधाकर तुकाराम श्रंगारे चुनाव मैदान में उतारे हैं.
Read more »
Disha Patani से कम खूबसूरत नहीं हैं उनकी बहन खुशबू, सेना में हैं अधिकारी, देखें तस्वीरेंDisha Patani Sister: दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिशा अक्सर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरों को फैन्स के लिए साझा करती रहती हैं।
Read more »
क्या कहते हैं आंकड़े अगर पीएम मोदी की सीट वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं प्रियंका गांधीरायबरेली में जब एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से रायबरेली से चुनाव लड़ने को कहा तो प्रियंका गांधी ने जवाब दिया कि वाराणसी से क्यों नहीं? हालांकि प्रियंका गांधी ने यह जवाब बहुत ही हल्के-फुल्के में अंदाज में दिया था लेकिन इस बात के कयास लगनाए जाने से शुरू हो गए हैं कि क्या सच में प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी में पीएम मोदी को चुनौती देने की तैयारी कर रही हैं.
Read more »
कौन हैं शंकर लालवानी जिन्हें भाजपा ने इंदौर लोकसभा सीट से दिया टिकटभाजपा ने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। BJP4India BJP4Delhi AmitShah shankarlalwanibjp shankarlalwani ChouhanShivraj
Read more »
अनंत गीते: पार्षद से शुरू हुआ राजनीतिक सफर, लगातार 6 बार से बन रहे हैं सांसदमहाराष्ट्र की रायगढ़ सीट से एक बार फिर शिवसेना के टिकट पर अनंत गंगाराम गीते मैदान में हैं. मोदी सरकार में मंत्री अनंत गीते ने अपने सियासी सफर की शुरुआत मुंबई नगर निगम के पार्षद रूप में की थी.
Read more »
साउथ दिल्ली से बॉक्सर विजेंद्र सिंह होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, बीजेपी से हैं रमेश बिधूड़ीसाउथ दिल्ली से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. यहां से बॉक्सर विजेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. इस लोकसभा सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और AAP के राघव चड्डा से होगा.
Read more »
LIVE मुरादाबाद लोकसभा सीटः 9 बजे तक 9.90 फीसदी मतदानमुरादाबाद लोकसभा सीट से इस बार 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के निवर्तमान सांसद कुंवर सर्वेश कुमार का कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी और समाजवादी पार्टी के डॉक्टर एसटी हसन के बीच है. हसन पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे. मैदान में 4 निर्दलीय उम्मीदवारों के अलावा 6 क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. राज्य में सपा का बसपा के साथ गठबंधन है जिस कारण बसपा ने यहां से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है.
Read more »
इस बीमारी से जूझ चुके हैं सनी देओल, इन तरीकों से कर सकते हैं बचावKidney Stone: जब आपको किडनी में स्टोन की शिकायत हो तो तुरंत किसी यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। पेशाब की जांच और खून जांच के साथ एक्स-रे या सीटी स्कैन कराकर स्टोन की स्थिति के बारे में ठीक से पता कर लें।
Read more »
जानें कितने घंटे सोते हैं पीएम मोदी, क्या करते हैं सुबह से शाम तक– News18 हिंदीPrime Minister Narendra Modi and his sleeping hours, news18hindi, मोदी की रोजाना की दिनचर्या बहुत टाइट रहती है. इसके बीच वो क्या क्या करते हैं, कैसे काम निपटाते हैं. ये भी जानिए कि उनके खाने और नाश्ते में क्या होता है
Read more »
