जालौन लोकसभा सीटः औसत से ज्यादा मतदान, 5 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद

United States News News

जालौन लोकसभा सीटः औसत से ज्यादा मतदान, 5 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 224 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 63%

जालौन संसदीय सीट पर शाम 5 बजे तक 53.55 फीसदी मतदान हुआ LokSabhaElections2019 Phase4 VotingRound4 (ssgoyalat)

उत्तर प्रदेश के जालौन लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. कहा जाता है कि ऋषि जलवान के नाम पर इस जिले का नाम जौलान पड़ा था. 7वीं सदी में इस इलाके पर राजा हर्षवर्धन का शासन बना रहा. गंगा के जलोढ़ मैदानों पर बसा जालौन के उत्तर में यमुना नदी और तो दूसरी तरफ बेतवा नदी बहती है.

यहां की 210 फीट ऊंची लंका मीनार बेहद मशहूर है, इस मीनार के अंदर रावण के पूरे परिवार का चित्रण है. 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर पर सवार बीजेपी ने सपा से यह सीट छीन ली थी. लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के चरण के ल‍िए आज सोमवार को मतदान कराया गया. इस बार राष्ट्रीय शोष‍ित समाज पार्टी और कम्युन‍िस्ट पार्टी ऑफ इंड‍िया चुनावी मैदान में क‍िस्मत आजमा रहे हैं.- जालौन संसदीय सीट पर शाम 5 बजे तक 53.55 फीसदी मतदान हुआ. ओवरऑल उत्तर प्रदेश में 53.23 फीसदी वोटिंग हुई है. यह अंतिम आंकड़ा नहीं है और आंकड़ों में बदलाव हो सकता है. - लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने हैं और आज चुनाव का चौथा चरण पूरा हो गया है. सोमवार को उत्तर प्रदेश के 13 संसदीय सीटों पर मतदान कराए गए. इससे पहले शुरुआती 3 चरणों में 26 सीटों पर मतदान कराया जा चुका है. आज के चरण के साथ ही प्रदेश के 80 संसदीय सीटों में से 39 संसदीय सीटों पर वोटिंग हो चुकी है और अगले शेष 3 चरणों में 41 सीटों पर मतदान कराया जाना है. लोकसभा सामान्य निर्वाचन उ.प्र. 2019 : 5 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे चरण मतदान हेतु मतदान प्रतिशत 53.23.% रहा। #DeshKaMahaTyohar #IndiaElections2019 #LokSabhaElections2019 #MyVoteMatters @ECISVEEP #SVEEP #GoVote #GoCall #GotInked #Phase4 pic.twitter.com/c4490aQIVj — CEO UP #DeshKaMahaTyohar April 29, 2019- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत देश के 9 राज्यों के 72 संसदीय सीटों पर शाम 5 बजे तक 50.60 फीसदी मतदान हो चुका है. उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक 45.08 फीसदी वोटिंग हुई जबकि सबसे ज्यादा वोटिंग हिंसा से प्रभावित पश्चिम बंगाल में हुई जहां 66.46 फीसदी मतदान हुआ. 9 राज्यों में 5 राज्य ऐसे हैं जहां पर 50 फीसदी से ज्यादा की वोटिंग हुई. - उत्तर प्रदेश के जालौन संसदीय सीट पर 3 बजे तक 42.94 फीसदी मतदान हो चुका है. 3 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में चौथे चरण के तहत 13 संसदीय सीटों पर 43.91% वोट डाले जा चुके थे. लोकसभा सामान्य निर्वाचन उ.प्र. 2019 : 3 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे चरण मतदान हेतु मतदान प्रतिशत 43.91% रहा। #DeshKaMahaTyohar #IndiaElections2019 #LokSabhaElections2019 #MyVoteMatters @ECISVEEP #SVEEP #GoVote #GoCall #GotInked #Phase4 pic.twitter.com/bOQAAcG7Nq — CEO UP #DeshKaMahaTyohar April 29, 2019- जालौन संसदीय सीट पर 1 बजे तक 33.94 फीसदी मतदान हो चुका है. 1 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में चौथे चरण के तहत 13 संसदीय सीटों पर 34.40% मतदान डाले जा चुके हैं. - सुबह 11 बजे तक जालौन में 19.06 फीसदी मतदान हो चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक अब तक यूपी में चौथे चरण के तहत 21.15% मतदान डाले गए. लोकसभा सामान्य निर्वाचन उ.प्र. 2019 : 11 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे चरण मतदान हेतु मतदान प्रतिशत 21.15% रहा। #DeshKaMahaTyohar #IndiaElections2019 #LokSabhaElections2019 #MyVoteMatters @ECISVEEP #SVEEP #GoVote #GoCall #GotInked pic.twitter.com/IEwzYQDIss — CEO UP #DeshKaMahaTyohar April 29, 2019 - सुबह 9 बजे तक शाहजहांपुर में 11.12 फीसदी मतदान हो चुका है. - उत्तर प्रदेश में 13 संसदीय सीटों पर चुनाव के चौथे चरण के तहत कराए जा रहे मतदान में 9 बजे तक ओवरऑल 9.59 फीसदी मतदान हो चुका है. बता दें क‍ि उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों पर 29 अप्रैल को चौथे फेज में मतदान हो रहा है. 10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा होने के बाद देश, चुनावी माहौल में आ गया था. 2 अप्रैल को इस सीट के ल‍िए नोट‍िफ‍िकेशन न‍िकला, 9 अप्रैल को नॉम‍िनेशन की अंत‍िम तारीख, 10 अप्रैल को स्क्रूटनी और 12 अप्रैल को नाम वाप‍िसी की अंत‍िम तारीख थी. आज 29 अप्रैल को मतदान के ल‍िए सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. देश की सत्ता वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी संभालेंगे या 'वेट‍िंग इज पीएम' राहुल गांधी, ये 23 मई को पर‍िणाम आने के बाद तय होगा. लोकसभा सीट का पूरा प्रोफाइल जानने के ल‍िए क्ल‍िक करें- जालौन लोकसभा सीट : SP-BSP गठबंधन के आगे क्या पार पाएगी BJP?जालौन लोकसभा सीट पर 2011 के जनगणना के मुताबिक यहां रहने वाली 78.97 फीसदी ग्रामीण और 21.03 फीसदी शहरी आबादी है. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के मुताबिक इस लोकसभा सीट पर पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 1904551 मतदाता और 2212 मतदान केंद्र हैं. अनुसूचित जाति की आबादी इस सीट पर 27.8 फीसदी है जबकि अनुसूचित जनजाति की आबादी 0.06, फीसदी है. जालौन लोकसभा सीट के तहत कुल पांच विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें भोगनीपुर, माधवगढ़, कालपी, उरई और गरौठा विधानसभा सीट सीट है. इसमें उरई विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. मौजूदा समय में पांचों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.2014 के लोकसभा चुनाव में जालौन संसदीय सीट पर 58.77 फीसदी मतदान हुए थे. इस सीट पर बीजेपी के भानु प्रताप सिंह वर्मा ने बसपा के ब्रजलाल खाबरी को दो लाख 87 हजार 202 वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी.सपा के घनश्यान अनुरागी को1,80,921 वोट मिले चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हिसार सीट: इस बार तीन ऐसे उम्‍मीदवार आमने-सामने, जिनके पिता भी यहां ठोक चुके हैं तालहिसार सीट: इस बार तीन ऐसे उम्‍मीदवार आमने-सामने, जिनके पिता भी यहां ठोक चुके हैं ताललोकसभा चुनाव 2019 में हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट के सियासी मिजाज की अगर बात करें, तो जिस 'रण' से कभी पिता यौद्धा बने थे, अब उसी रण में बेटे ताल ठोक रहे हैं. यहां से जन जनायक जनता पार्टी से मौजूदा सांसद दुष्यंत चौटाला, बीजेपी की तरफ से बृजेंद्र सिंह और कांग्रेस की तरफ से भव्य बिश्रोई ने ताल ठोकी है.
Read more »

जालौन: गठबंधन से अजय‍ स‍िंह दे रहे बीजेपी के भानू प्रताप को टक्करजालौन: गठबंधन से अजय‍ स‍िंह दे रहे बीजेपी के भानू प्रताप को टक्करJalaun Constituency उत्तर प्रदेश के जालौन सुरक्षित लोकसभा सीट पर अभी तक कुल 14 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं. इस बार उत्तर प्रदेश की जालौन लोकसभा सीट से 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने मौजूदा सांसद भानू प्रताप स‍िंह वर्मा पर फ‍िर दांव खेला है. वहीं, गठबंधन की तरफ से बीएसपी के अजय स‍िंह उन्हें टक्कर दे रहे हैं.  कांग्रेस ने ब्रजलाल खाबरी को फ‍िर से ट‍िकट द‍िया है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: क्या पैर छूने पर आसानी से तय होती है संसद की सीढ़ी?लोकसभा चुनाव 2019: क्या पैर छूने पर आसानी से तय होती है संसद की सीढ़ी?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत पाने के बाद आडवाणी जी के पैर छुए थे। narendramodi BJP4India dimpleyadav yadavakhilesh Mayawati samajwadiparty Election2019 LoksabhaElections2019
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा सकती है चुनाव आयोग से निराश कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2019 : सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा सकती है चुनाव आयोग से निराश कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2019 : सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा सकती है चुनाव आयोग से निराश कांग्रेस VoteKaro BJP4India INCIndia Election2019 LokSabhaElections LoksabhaElections2019 LokSabhaElection LoksabhaElection2019
Read more »

वोटर गंगा किनारे वाला: किन मुद्दों पर वोट करेगी मुंगेर की जनता? For whom the voters of Munger will cast their votes? - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोटर गंगा किनारे वाला: किन मुद्दों पर वोट करेगी मुंगेर की जनता? For whom the voters of Munger will cast their votes? - Lok Sabha Election 2019 AajTakलोकसभा चुनाव के इस मौसम में वोटर गंगा किनारे की टीम पहुंच चुकी है बिहार के मुंगेर. दो दिग्गजों की नाक की लड़ाई की वजह से मुंगेर (बिहार) की सबसे हॉट सीट बन गई है. नितीश कुमार ने मुंगेर से अपने सबसे खास और बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन को चुनाव मैदान में उतारा है जब्कि उनका मुकाबला महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी से है. नीलम देवी, कभी नितीश के करीबे रहे, बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं.  रंजन सिंह और अनंत सिंह दोनों भूमिहार जाति से हैं इसलिए लड़ाई इस बात पर भी है कि भूमिहार वोटरों के दबदबे वाली इस सीट पर भूमिहारों का सबसे बड़ा नेता कौन है? आइए देखते हैं क्या है मुंगेर की जनता का चुनावी मूड. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

ममता ने कालिदास से की PM नरेंद्र मोदी की तुलना, बोलीं- जिस डाल पर बैठे उसे ही काट रहेममता ने कालिदास से की PM नरेंद्र मोदी की तुलना, बोलीं- जिस डाल पर बैठे उसे ही काट रहेटीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि बीजेपी 440 वोल्ट की तरह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा कि जनता को चाहिए कि वे बीजेपी को सत्ता में आने से रोके.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: छिंदवाड़ा में महिला पोलिंग अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019: छिंदवाड़ा में महिला पोलिंग अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत– News18 हिंदीपुलिस के मुताबिक, छिंदवाड़ा में सौसर के लोधीखेड़ा बूथ पर 50 साल की महिला पोलिंग ऑफिसर ऑर सुनंदा कोटेकर की मौत हो गई. ये घटना लोधीखेड़ा के पोलिंग बूथ नंबर 218 पर हुई. मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी हलचलः 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक की बड़ी चुनावी ख़बरेंलोकसभा चुनाव 2019: चुनावी हलचलः 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक की बड़ी चुनावी ख़बरेंमायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और आरएलडी गठबंधन की जीत को कोई नहीं रोक सकता.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:01:34