जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनके शरीर में पांच गोलियां लगीं. निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है.
पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई. बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने लक्की ओबेरॉय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें उनके शरीर में पांच गोलियां लगीं.
और पढ़ेंगंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से जालंधर शहर में डर और दहशत का माहौल है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. पत्नी ने AAP के टिकट पर लड़ा था नगर निगम चुनाव पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के अनुसार, लक्की ओबेरॉय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की ओर से नगर निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. लक्की ओबेरॉय को कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा का करीबी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी है और पूरे मामले की जांच जारी है. Advertisement 'सत्ताधारी पार्टी के नेता भी सुरक्षित नहीं'शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की तथाकथित ‘जीरो फियर’ सरकार में पंजाब खून से लथपथ है और हालात इतने खराब हैं कि सत्ताधारी पार्टी के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं.सुखबीर बादल ने कहा कि सिर्फ जनवरी 2026 में ही करीब 25 हत्याएं हो चुकी हैं, जबकि साल के पहले हफ्ते में ही 9 लोगों की जान गई. उन्होंने कहा कि हत्याएं हर जगह हो रही हैं, चाहे वह कोर्ट परिसर हो, बाजार, शादी समारोह या फिर गुरुद्वारा साहिब के बाहर. उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब पुलिस का वह चर्चित ‘गैंगस्टरों के खिलाफ युद्ध’ आखिर कहां है. सुखबीर बादल ने इसे अराजकता करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान एक दिन भी कुर्सी पर बैठे रहने के लायक नहीं हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
AAP Leader Lucky Oboray Murder Shooting Political Violence Punjab News Police Investigation Model Town Gurdwara Sahib Municipal Elections AAP नेता की हत्या जालंधर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जिनकी सरकार शराब में डूब गई, जिनके शीश महल..., राज्यसभा में PM मोदी का AAP पर जोरदार हमलाPM Modi Attack on AAP in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला करते हुए उस पर भ्रष्टाचार और नैतिक पतन के आरोप लगाए.
Read more »
'प्रदूषण पिछली सरकारों की लापरवाही का नतीजा', दिल्ली की बिगड़ी स्थिति के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने AAP को घेरादिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण और यमुना की गंदगी को पिछली AAP सरकार की उपेक्षा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इन समस्याओं से निपटने के लिए एक व्यापक और दीर्घकालिक रणनीति पर काम कर रही है। सीएम ने GRAP जैसे अस्थायी उपायों को खारिज करते हुए धूल, हवा और पानी पर समग्र दृष्टिकोण अपनाने की बात कही। उन्होंने इलेक्ट्रिक...
Read more »
पंजाब के जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या, गुरुद्वारा साहिब के बाहर बदमाशों ने दागीं 5 गोलियांAAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय को मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोलियां मार कर की गई हत्या. बताया जा रहा है कि लक्की के शरीर में पांच गोलियां लगी हैं और उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के बाद से जालंधर शहर में डर का माहौल बन गया है.
Read more »
Punjab: AAP leader Lucky Oberoi shot dead inside his car in JalandharAAP leader Lucky Oberoi was shot multiple times outside a gurdwara in Jalandhar, succumbing to injuries as police launched an investigation.
Read more »
जालंधर में AAP नेता को 3 गोलियां मारीं, हालत गंभीर: माथा टेकने गुरुद्वारे आए थे, स्कूटर पर आए आरोपियों ने फ...Jalandhar AAP leader Lucky Obrai shot 5 times in Model Town. Follow Latest Updates.
Read more »
थार में बैठे AAP नेता को गोलियों से भूना, गुरुद्वारे के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में मौतLucky Oberoi: पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर AAP पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, उनपर शूटरों ने कई गोलियां बरसाईं. जिससे उनकी मौत हो गई.
Read more »
