जालंधर में BJP नेता के घर ग्रेनेड अटैक, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन!

Jalandhar Grenade Attack News

जालंधर में BJP नेता के घर ग्रेनेड अटैक, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन!
Punjab Grenade AttackPakistani Man Attack In IndiaPunjab Police
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 154 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 63%

जालंधर में पूर्व विधायक और बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक हुआ. पंजाब पुलिस ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया और पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा किया. पुलिस के अनुसार, जीशान अख्तर और पाकिस्तानी शहजाद भट्टी हमले के मास्टरमाइंड हैं. बब्बर खालसा इंटरनेशनल की भूमिका की भी जांच चल रही है.

पंजाब के जालधंर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड अटैक के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस हमले में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है.

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस ने पंजाब में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश रची थी. लेकिन पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करके इसे विफल कर दिया है.Advertisementउन्होंने कहा कि पुलिस ने वरदात के 12 घंटे के भीतर ही इसके पीछे की साजिश का खुलासा कर दिया है. यह आईएसआई की एक बड़ी साजिश थी. जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के सहयोगी जीशान अख्तर ने यह साजिश रची थी. उनकी भूमिका सामने आ गई है. बब्बर खालसा इंटरनेशनल के संभावित संबंधों की भी जांच चल रही है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस इस संबंध में केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है. पंजाब पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं. आरोपियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हम जल्द ही और जानकारी देंगे." उनके नाम सहित और जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया और तर्क दिया कि इससे जांच प्रभावित होगी. यह पूछे जाने पर कि क्या जीशान वही व्यक्ति है जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल था, उन्होंने कहा, "हां, आप सही कह रहे हैं." Advertisementपंजाब भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास पर मंगलवार सुबह हुए विस्फोट में एल्युमीनियम का विभाजन क्षतिग्रस्त हो गया. उनके घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए. उनकी एसयूवी और आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने बताया कि इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है. पूर्व कैबिनेट मंत्री और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कालिया विस्फोट के समय घर पर ही थे. वो भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं.पिछले चार-पांच महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन यह पहली ऐसी घटना है, जब किसी प्रमुख राजनेता के घर को निशाना बनाया गया. इस मामले में जालंधर के पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 3 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 324 और 61 के साथ-साथ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है.पिछले 6 महीनों में पंजाब में हुए ग्रेनेड अटैक इस प्रकार हैं... 1. 29 नवंबर, 2024- गुरबख्श नगर, अमृतसर 2. 2 दिसंबर, 2024- अंसारो पुलिस चौकी, नवांशहर3. 4 दिसंबर, 2024- मजीठा पुलिस स्टेशन, अमृतसर4. 13 दिसंबर, 2024- घनिया के बांगर पुलिस स्टेशन, बटालाAdvertisement5. 17 दिसंबर, 2024- इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन, अमृतसर6. 18 दिसंबर, 2024- बख्शीवाल पुलिस चेक पोस्ट, गुरदासपुर7. 20 दिसंबर, 2024- वडाला बांगर पुलिस चेक पोस्ट, गुरदासपुर8. 9 जनवरी, 2025- अमृतसर शहर के गुमटाला पुलिस पोस्ट के बाहर ग्रेनेड9. 15 जनवरी, 2025- राजिंदर कुमार का आवास, अमृतसर 10. 3 फरवरी, 2025- फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस चौकी के पास विस्फोट11. 14 फरवरी, 2025- गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में पुलिस अधिकारी के आवास को निशाना बनाकर कम तीव्रता वाला विस्फोट12. 17 फरवरी, 2025- गुरदासपुर के रायमल में पुलिसकर्मी के घर के बाहर ग्रेनेड अटैक13. 15 मार्च, 2025- अमृतसर के खंडवाला इलाके में ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर विस्फोट 14. 16 मार्च, 2025- जालंधर के यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड मिला15. 1 अप्रैल, 2025- पटियाला के बादशाहपुर पुलिस चौकी के बाहर विस्फोट16. 7 अप्रैल, 2025- किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन के बाहर आरपीजी द्वारा ग्रेनेड अटैक17. 6 अप्रैल. पंजाब सीमा पर कैथल में महमूदपुर पुलिस चौकी के अजीमगढ़ नाके के पास विस्फोट ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Punjab Grenade Attack Pakistani Man Attack In India Punjab Police BJP Leader Manoranjan Kalia Grenade Attack Outside BJP Leader Residence जालंधर ग्रेनेड अटैक पंजाब पुलिस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पंजाब के जालंधर में हिंदूवादी नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला, इस पाकिस्तानी डॉन ने ली जिम्मेदारीपंजाब के जालंधर में हिंदूवादी नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला, इस पाकिस्तानी डॉन ने ली जिम्मेदारीस शख्स के घर पर ये ग्रेनेड फेंका गया, वह हिंदू विचारधारा का है. इस ग्रेनेड अटैक में पाकिस्तानी डॉन भट्टी की मदद किसी और ने नहीं बल्कि जीशान अख्तर उर्फ जैसी पूरेवाल ने की है.
Read more »

जालंधर में यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला, पाकिस्तान डॉन ने वीडियो जारी कर ली जिम्मेदारीजालंधर में यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला, पाकिस्तान डॉन ने वीडियो जारी कर ली जिम्मेदारीGrenade Attack in Jalandhar जालंधर के रायपुर रसूलपुर में एक यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया। हमलावर ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने इस्लाम और काबा के अपमान के चलते यह हमला किया है। उसने यह भी कहा कि अगर वह आदमी बच गया तो दोबारा हमला किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »

​​​​​​​बाबा सिद्दीकी का हत्यारा अजरबैजान में छिपा: पंजाब पुलिस को लोकेशन मिली, जालंधर में यूट्यूबर के घर ग्...​​​​​​​बाबा सिद्दीकी का हत्यारा अजरबैजान में छिपा: पंजाब पुलिस को लोकेशन मिली, जालंधर में यूट्यूबर के घर ग्...Maharashtra Ex-Minister and NCP Leader Baba Siddique Murder Case Update;मुंबई में NCP (अजित गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और पंजाब के जालंधर में यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड फिंकवाने के मुख्य आरोपियों में से एक जीशान अख्तर उर्फ जैसी पूरेवाल अजरबैजान में है। मुंबई में NCP (अजित गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और जालंधर में यूट्यूबर के घर पर...
Read more »

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में SHO के घर पर ग्रेनेड अटैक, 5 लोग जख्मीपाकिस्तान: बलूचिस्तान में SHO के घर पर ग्रेनेड अटैक, 5 लोग जख्मीअधिकारियों के अनुसार, यह हमला खुजदार में एसएचओ कादिर शेख के घर पर हुआ. खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जावेद जेहरी ने मीडिया को बताया कि अज्ञात हमलावरों ने हब सिटी एसएचओ के घर पर हथगोला फेंका, जिसमें उनके पिता और उनके भाई के चार बच्चे घायल हो गए.
Read more »

कहीं आपके बिजली के बिल में फाइन तो नहीं है ऐड, इस छोटी सी तरकीब से कम हो जाएगा बिजली का बिलकहीं आपके बिजली के बिल में फाइन तो नहीं है ऐड, इस छोटी सी तरकीब से कम हो जाएगा बिजली का बिलअगर घर में हेवी इलेक्ट्रिक उपकरणों के इस्तेमाल से घर का बिजली का लोड बढ़ गया है, तो ऐसे में आपको बिजली के कनेक्शन का लोड बढ़वाना बेहद आवश्यक होता है.
Read more »

बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोकदल के युवा नेता की हार्ट अटैक से मौत, घटना CCTV में कैदबुलंदशहर में राष्ट्रीय लोकदल के युवा नेता की हार्ट अटैक से मौत, घटना CCTV में कैदउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रालोद नेता अमित चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे जब अचानक सड़क पर गिर पड़े. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. हाल के दिनों में ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है, जिससे स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंतित हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:05:41