जापान में खूनी खेल... चाकू लेकर लोगों के पीछे दौड़ा सिरफिरा, लिक्विड स्प्रे से किया हमला, 14 घायल

Japan Stabbing News

जापान में खूनी खेल... चाकू लेकर लोगों के पीछे दौड़ा सिरफिरा, लिक्विड स्प्रे से किया हमला, 14 घायल
Japan Stabbing AttackJapan Spray AttackJapan Factory Stabbing
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

Knife Attack In Japan: जापान में एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला किया, जिसमें 14 लोग घायल हो गए. हमले के बाद आरोपी ने रबर फैक्ट्री में एक केमिकल भी स्प्रे किया.

Japan Crime News: जापान में एक बड़ी घटना देखने को मिली है. यहां एक व्यक्ति ने रबर फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इतना ही नहीं उसने हमले के बाद किसी केमिकल का भी छिड़काव किया.

यह घटना शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 को टोक्यो के पश्चिम में स्थित शिजुओका प्रांत के मिशिमा शहर में हुई. हमलावर को हत्या के संदेह में फैक्ट्री से ही हिरासत में ले लिया गया है. जांच में जुटी पुलिस न्यूज एजेंसी क्योडो के मुताबिक यह घटना टोक्यो के वेस्ट मिशिमा में स्थित एक रबर फैक्ट्री में हुई है. पुलस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद कुल 14 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है. आरोपी को फैक्ट्री के एरिया में ही गिरफ्तार किया गया. वहीं पुलिस और प्रशासन हमले के पीछे का कारण जानने की कोशिश में जुटी है. इसके साथ ही लिक्विड के नेचर की भी जांच की जा रही है. ये भी पढ़ें- यहां हार्ट पेन को गंभीर नहीं माना जाता...., तड़पता रहा पति लेकिन डॉक्टरों के कान में जूं तक न रेंगी, मृतक प्रशांत की पत्नी का अस्पताल पर गंभीर आरोप घायलों को पहुंचाया अस्पताल मिशिमा शहर के फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी तोमोहारा सुगियामा के मुताबिक फायर डिपार्टमेंट को लगभग शाम 4 बजकर 30 मिनट पर हादसे की सूचना दी गई. उन्हें जानकारी दी गई कि पास के ही एक फैक्ट्री में कुछ लोगों पर चाकू से हमला किया गया है और स्प्रे जैसे कुछ लिक्विड प्रोडक्ट का छिड़काव किया गया है. इस दौरान 14 लोगों को इमरजेंसी सर्विस के लिए गाड़ियों की जरूरत पड़ी. ये भी पढ़ें- आई हैव ए ड्रीम..., 17 साल बाद लंदन से ढाका पहुंचे बांग्लादेश के क्राउन प्रिंस, पहली रैली में जनता से क्या बोले? जापान में बढ़ता क्राइम बता दें कि जापान में वैसे तो हिंसक अपराध कम होते हैं. वहीं यहां हत्या की दर भी बेहद कम है. इसके अलावा जापान में हथियार के कंट्रोल के लिए दुनिया में सबसे सख्त कानून है. इसके बाद भी यहां कभी-कभी गोलीबारी या चाकू मारने जैसी घटनाएं देखने को मिलती हैं. हाल ही के सालों में यहां ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं. इससे पहले साल 2022 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसी साल फरवरी 2025 में जापान के सपोरो शहर में एक जनरल स्टोर पर चाकू से हमला हुआ था, जिसके एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Japan Stabbing Attack Japan Spray Attack Japan Factory Stabbing Japan Factory Attack Japan Factory Spray Attack

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

5 महीने में पाकिस्तान पर 14% बढ़ गया कर्ज, PIA के बाद और भी सरकारी कंपनियां बिकेंगी5 महीने में पाकिस्तान पर 14% बढ़ गया कर्ज, PIA के बाद और भी सरकारी कंपनियां बिकेंगीPakistan Debt: पाकिस्तान पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। चालू वित्त वर्ष के 5 महीनों में ही पड़ोसी मुल्क पर विदेशी कर्ज 14 फीसदी बढ़ गया है।
Read more »

वैभव सूर्यवंशी का धमाका: विजय हजारे ट्रॉफी में 14 साल की उम्र में रचा इतिहासवैभव सूर्यवंशी का धमाका: विजय हजारे ट्रॉफी में 14 साल की उम्र में रचा इतिहास14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े और इतिहास रचा। उन्होंने 190 रनों की तूफानी पारी खेली और लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।
Read more »

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का धमाका: विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास, तोड़े बड़े रिकॉर्ड14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का धमाका: विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास, तोड़े बड़े रिकॉर्ड14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने 190 रनों की विस्फोटक पारी खेली और सबसे कम उम्र में लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट दोनों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
Read more »

Jaipur में 14 दिन तक पतंगबाजी पर रोक, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई; ये है कारणJaipur में 14 दिन तक पतंगबाजी पर रोक, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई; ये है कारणJaipur News: सेना दिवस के कार्यक्रमों के तहत 15 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से जगतपुरा स्थित महल रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर भव्य परेड आयोजित होगी. राज्य। राजस्थान
Read more »

राष्ट्रपतींनी थोपटली वैभव सूर्यवंशीची पाठ, क्रिकेटमधील उगवत्या ताऱ्याला विशेष सन्मानराष्ट्रपतींनी थोपटली वैभव सूर्यवंशीची पाठ, क्रिकेटमधील उगवत्या ताऱ्याला विशेष सन्मानVaibhav Suryavanshi : 14 वर्षीय विस्फोटक फलंदाज वैभव सूर्यवंशीला राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मू यांच्याकडून आज दिल्ली येथे पुरस्कार देऊन सन्मानित करण्यात आले.
Read more »

जापान में चाकूबाजी की बड़ी घटना, 14 लोग घायल, लिक्विड स्प्रे से भी किया हमलाजापान में चाकूबाजी की बड़ी घटना, 14 लोग घायल, लिक्विड स्प्रे से भी किया हमलाजापान की एक फैक्ट्री में चाकूबाजी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे ने 14 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया और उन पर लिक्विड का स्प्रे भी किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:01:34