दुनियाभर में सबसे कम बंदूक़ों का इस्तेमाल जापान में किया जाता है. साल 2017 में यहां बंदूक़ के हमले से महज़ तीन मौत हुई.
जापान में इसे कोबेन कहा जाता है. एक कोबेन में दो से तीन पुलिस वाले रहते हैं. उनका काम होता है लोगों को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देना. अगर किसी नागरिक का कोई सामान ग़ायब हो जाए तो वो कोबेन में इसकी शिकायत कर सकता है.
ये पुलिस समाज को सेवा देने का काम करती है. पूरे जापान में 6600 कोबेन हैं. दुनियाभर में सबसे कम बंदूक़ों का इस्तेमाल जापान में किया जाता है. साल 2017 में जापान में 22 अपराधों में बंदूक़ का इस्तेमाल किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई.अपराध के कम आंकड़ों के पीछे एक बड़ी वजह है जापान की शिक्षा व्यवस्था. जापान में ब्राज़ीलियन स्कूल की डायरेक्टर मयूमी यूमोर कहती हैं, ''यहां बच्चों को बचपन में ही ये सिखा दिया जाता है कि जो उनका नहीं है उसे रखना अपराध होता है.'' यूमोर का स्कूल जोसो में स्थित है. वह कहती हैं कि पुलिस यहां छात्रों को कई तरह की एक्टिविटी के लिए आमंत्रित करती है. इसमें वो बच्चों फ़ुटबॉल मैच के ज़रिए ड्रग्स के बारे में बताती है.साइकिल चालकों के लिए बनाए गए क़ानून के तहत शराब पीकर साइकिल चलाने वालों को जुर्माना और कारावास की सज़ा होती है. हेडफ़ोन के साथ साइकिल चलाना, अपने सेल फोन के साथ काम करना या साइकिल चलाते वक़्त छाता ले जाना भी मना है.जापान के नागरिक भी इस क़ानून व्यवस्था का पालन करने में आगे रहते हैं और देश को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं. कई घरों और दुकानों में एक स्टिकर लगा होता है जिसपर लिखा होता है"कोडोमो 110 बैन इन द ले". जिसका मतलब है कि जो बच्चे ख़तरे में हों वो इस जगह को शेल्टर होम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, प्राथमिक शिक्षा के शुरुआती छह वर्षों के दौरान छात्र एक अलार्म ले जाते हैं जिसे वे ख़तरनाक स्थिति में बजा सकते हैं.जापान में ड्राइवर कड़े क़ानून का पालन करते हैं. जापान में दुर्घटनाओं पर अक्सर कड़ी सज़ा दी जाती है. जापान ने साल 1970 में एक बहुत ही सख़्त क़ानून बनाया, दरअसल साल 1970 के दौरान कारों की संख्या तेज़ी से बढ़ी और सड़क दुर्घटना से 16,765 मौतें हुईं. इसी वजह से जापान में सड़क दुर्घटना के लिए सख़्त दंड संहिता है ताकि इन नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाएं लगभग रोकी जा सकें. जापान में शराब के नशे में गाड़ी चलाने पर जेल की सज़ा होती है.जापान में बंदूक़ ख़रीदने के लिए आपको लंबा इंतज़ार और संयम बरतना पड़ सकता है. इसके लिए एक दिन का कोर्स कराया जाता है. जिसमें परीक्षा देनी पड़ती है और दूसरे चरण में निशाना लगाना पड़ता है. 95 फ़ीसदी सही जवाबों का बाद ही आप बंदूक़ पा सकते हैं. इतना ही नहीं इसके लिए मनोवैज्ञानिक और एंटी डोपिंग टेस्ट भी किया जाता है. पुलिस बंदूक़ ख़रीदने वाले का रिकॉर्ड जांचती है. आख़िरी सहमति पुलिस ही देती है कि कोई शख़्स बंदूक़ रख सकता है या नहीं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोनचिड़िया Box Office: पहले वीकेंड में इतना कमा सकती है फिल्मकार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म लुका छिपी के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म सोनचिड़िया कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है.
Read more »
पेट्रोल और डीजल की कीमत में उछाल जारी, सप्ताह के पहले दिन इतना महंगा हुआपिछले पांच दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत में उछाल जारी है. पांच दिनों में पेट्रोल 51 पैसे तक महंगा हो गया है.
Read more »
अयोध्या मामले में मध्यस्थता पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा- Amarujalaअयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता का फैसला सुरक्षित रखा ayodhyahearing Ayodhya AyodhyaCase SupremeCourt
Read more »
भारत से लड़ाई के डर में पाकिस्तान, LOC पर उठा लिया इतना बड़ा कदम– News18 हिंदीपाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ लगते मोर्चे से सैन्य उपकरणों और जवानों को कश्मीर में एलओसी के संवेदनशील सेक्टरों की ओर भेजा जा रहा है.
Read more »
राजस्थान के बीकानेर में वायुसेना का मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षितराजस्थान के बीकानेर में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान हादसे का शिकार हो गया है. गनीमत रही कि इस हादसे में पायलट बाल-बाल बच गया. बताया जा रहा है कि लड़ाकू विमान मिग-21 के गिरने से पहले इसको उड़ा रहा पायलट पैराशूट लेकर कूद गया. फिलहाल, पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है.
Read more »
राजस्थान के बीकानेर में क्रैश हुआ मिग-21, पायलट सुरक्षित-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: राजस्थान के बीकानेर में वायुसेना का एक मिग-21 बाइसन क्रैश हो गया। विमान का पायलट सुरक्षित है। हाल के दिनों में मिग क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। करीब पांच दशक पुराने इन विमानों को बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
Read more »
वायुसेना का मिग-21 विमान राजस्थान के बीकानेर में हुआ क्रैश, पायलट सुरक्षित निकलाभारतीय वायुसेना का एक मिग 21 बायसन विमान राजस्थान में बीकानेर के शोभा सार की ढाणी इलाके में शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान का पायलट समय रहते विमान से निकलने में कामयाब रहा.
Read more »
बीकानेर में एयरफोर्स का मिग-21 फाइटर जेट क्रैश, पायलट सुरक्षितmig 21 crash in bikaner rajasthan | लड़ाकू विमान ने बीकानेर के नाल एयरबेस से भरी थी उड़ान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही मिग-21 का एयर ट्रैफिक से टूटा संपर्क
Read more »
बडगाम में सेना के जवान को आतंकियों ने नहीं किया अगवा, सुरक्षित: रक्षा मंत्रालय-Navbharat Timesजम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैन्ट्री के जवान को आतंकियों द्वारा अगवा किए जाने की खबर को रक्षा मंत्रालय ने खारिज किया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ किया है कि छुट्टी पर चल रहे जवान के अपहरण की बात बेबुनियाद है।
Read more »
