राजस्थान के बीकानेर में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश
राजस्थान के बीकानेर में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान हादसे का शिकार हो गया है. गनीमत रही कि इस हादसे में पायलट बाल-बाल बच गया. साथ ही यह विमान रिहायशी इलाके से दूर खेत में गिरा. बताया जा रहा है कि लड़ाकू विमान मिग-21 के गिरने से पहले इसको उड़ा रहे पायलट पैराशूट लेकर कूद गए.
फिलहाल, पायलट सुरक्षित बताया जा रहे हैं. यह लड़ाकू विमान बीकानेर के पास गिरा और इसमें आग लग गई. बताया जा रहा है कि राजस्थान के बीकानेर के नाल एयर बेस से उड़ान भरने के बाद यह विमान एक पक्षी से टकराया और हादसे का शिकार हो गया. यह पहला मौका नहीं है, जब मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इससे पहले भी कई बार मिग-21 हादसे का शिकार हो चुका है. इसको लेकर मिग-21 पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में जुलाई 2018 में हिमाचल के कांगड़ा में भी मिग-21 क्रैश हो गया था. इस हादसे में मिग-21 को उड़ा रहे पायलट मीत कुमार की जान चली गई थी. राजस्थान के बीकानेर में भारतीय वायुसेना का मिग-21 उस समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. 27 फरवरी को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान ने मिग-21 से ही भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया था. आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमला बोला था. इसमें 280 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की बात कही जा रही है. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला करने की कोशिश की थी, तो भातीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिग-21 ने मुंहतोड़ जवाब दिया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईसूत्रों का कहना है कि आप की तरफ से गठबंधन के लिए संपर्क किया जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई फैसला हो सकता है.
Read more »
क्राइम न्यूज: कैब ड्राइवर की हत्या के मामले में 5 अरेस्ट, बोरी में छात्रा का शवगिरफ्तार आरोपियों में एक पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक थाना फेस-दो से इन अभियुक्तों ने बीती 12 फरवरी को ओला कैब सिकंदराबाद जाने के लिए बुक की थी, जिसके बाद इन अभियुक्तों ने कैब ड्राइवर की हत्या करके शव को गुलावटी के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया था.
Read more »
अमित शाह का दावा- पाक के बालाकोट में जैश के 250 से ज्यादा आतंकी मारे गएin the airstrike , over 250 terrorists were killed, BJP President Amit Shah | शाह ने कहा- भारतीय फौज ने नुकसान उठाए बगैर आतंकियों का सफाया किया भाजपा अध्यक्ष ने उड़ी हमले के बाद हुई पहली सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया
Read more »
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
सत्ता के पक्ष में नफ़रत का माहौल बनाने में जुटे हैं न्यूज़ चैनलसत्ता के पक्ष में नफ़रत का माहौल बनाने में जुटे हैं न्यूज़ चैनल Media NewsChannels WarHysteria मीडिया न्यूज़चैनल युद्धोन्माद
Read more »
राफेल के आते ही भारतीय वायुसेना के बेड़े से हटेंगे मिग-21 विमान: रिपोर्ट– News18 हिंदीपहले चरण में साल 2022 तक सभी मिग-21 विमानों को हटाने का काम किया जाएगा. इसके बाद मिग-27 और मिग-29 विमानों को हटाया जाएगा.
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
दिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, राहुल गांधी के साथ बैठक में फैसला: शीला दीक्षितrahul gandhi called delhi congress leaders meeting on alliance with aap | आप ने पहले ही दिल्ली के सात में से छह प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गठबंधन के लिए केजरीवाल की पहल पर दिल्ली कांग्रेस ने इनकार कर दिया था महागठबंधन के नेताओं ने राहुल से कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा का आग्रह किया था
Read more »
लोगों को हवाई हमले में मारे गए आतंकियों के बारे में जानने का अधिकार : शिवसेना- Amarujalaशिवसेना ने मंगलवार को कहा कि भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर हुए हवाई हमले में मारे गए लोगों
Read more »
मैच के बाद कोहली का खुलासा, धोनी और रोहित शर्मा के इस फैसले में पलटी बाजीविराट ने कहा, 'रोहित से सलाह लेना हमेशा अच्छा रहता है वह टीम का उप-कप्तान है और धोनी लंबे समय से यह काम करते आ रहे है.'
Read more »
