जापानी PM से जर्मन राष्ट्रपति तक, इन विदेशी नेताओं को मोदी ने दिखाई काशी

United States News News

जापानी PM से जर्मन राष्ट्रपति तक, इन विदेशी नेताओं को मोदी ने दिखाई काशी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 63%

पिछले पांच साल में कई ऐसे मौके आए हैं, जब प्रधानमंत्री narendramodi खुद तो बनारस पहुंचे ही हैं बल्कि दुनिया के शीर्ष नेताओं को भी वहां की सैर कराई.

वाराणसी के सांसद के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के लिए काफी एक्टिव रहे हैं. आज जब पीएम अपना नामांकन कर रहे हैं तब एक बार फिर काशी मोदीमय हो रही है. पिछले पांच साल में कई ऐसे मौके आए हैं, जब प्रधानमंत्री खुद तो बनारस पहुंचे ही हैं बल्कि दुनिया के शीर्ष नेताओं को भी वहां की सैर कराई.

अब तक पीएम वाराणसी में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर के अलावा कई दिग्गजों को घुमा चुके हैं. इतना ही नहीं इस बार कुंभ मेले से पहले प्रवासी भारतीय दिवस भी काशी में ही मनाया गया था. 2014 में मोदी वाराणसी और वडोदरा से लोकसभा चुनाव जीते, लेकिन मोदी ने दिल्ली की सत्ता पर राज करने के लिए वाराणसी को चुना और वाराणसी से बड़े-बड़े वायदे भी किए. मोदी काशी को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर लेकर गए, मोदी ने काशी को जापान के क्योटो की तरह बनाने का भरोसा दिलाया.12 दिसंबर 2015 को जब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत दौरे पर आए तो मोदी उन्हें काशी लेकर गए, मोदी ने शिंजो आबे को वाराणसी के घाट घुमाए और काशी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती में हिस्सा भी लिया. इसके बाद मार्च 2018 में मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को लेकर वाराणसी पहुंचे, इस मौके पर मिर्जापुर में सोलर प्लांट और गंगा में सैर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने डीएलडब्ल्यू में कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की. इसके अलावा जब जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर भारत दौरे पर आए तो प्रधानमंत्री मोदी उन्हें भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी लेकर गए. आपको बता दें कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कुल 20 दफा वाराणसी का दौरा किया, नामांकन से पहले आखिरी बार वह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास करने अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे थे. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नामांकन से 3 कैंडिडेट्स को AAP ने रोका, बोली- कांग्रेस को देते हैं आखिरी मौकानामांकन से 3 कैंडिडेट्स को AAP ने रोका, बोली- कांग्रेस को देते हैं आखिरी मौकाLoksabha Elections 2019: सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पार्टी प्रत्याशी 22 अप्रैल को नामांकन भरेंगे।
Read more »

अखिलेश ने शिवपाल यादव पर साधा निशाना, कहा- रात में मिलते हैं BJP नेताओं सेअखिलेश ने शिवपाल यादव पर साधा निशाना, कहा- रात में मिलते हैं BJP नेताओं सेशिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरा तो आजीवन सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष का इतिहास रहा है, लेकिन आप यह बताएं कि बसपा प्रमुख मायावती का इतिहास क्या रहा है. मायावती हमेशा की तरह इस बार भी वोट लेकर चुनाव बाद बीजेपी से हाथ मिला लेंगी.
Read more »

बिहार: आरजेडी के नेताओं का बढ़ा दबाव, भाई तेज प्रताप पर एक्शन ले सकते हैं तेजस्वीबिहार: आरजेडी के नेताओं का बढ़ा दबाव, भाई तेज प्रताप पर एक्शन ले सकते हैं तेजस्वीआरजेडी सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी पिछले हफ्ते पार्टी छोड़ चुके हैं. तेज प्रताप के खिलाफ कार्रवाई की मांग सबसे पहले उन्होंने ही उठाई थी.
Read more »

दुल्हन अपहरण केस- दुल्हन को परिजनों को सौंपा, आरोपियों को किया जाएगा कोर्ट में पेश– News18 हिंदीदुल्हन अपहरण केस- दुल्हन को परिजनों को सौंपा, आरोपियों को किया जाएगा कोर्ट में पेश– News18 हिंदीसीकर के धोद थाना इलाके के नागवा से अपहृत की गई दुल्हन को पुलिस ने बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया. दुल्हन के अपहरण के आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.
Read more »

बीजेपी नेताओं ने प्रज्ञा ठाकुर को समझाया, लेकिन दी टॉर्चर वाली कहानी सुनाने की पूरी छूटबीजेपी नेताओं ने प्रज्ञा ठाकुर को समझाया, लेकिन दी टॉर्चर वाली कहानी सुनाने की पूरी छूटमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी का टिकट लेने के बाद अपने बयानों से विवाद में आई प्रज्ञा को पार्टी के बीजेपी दफ़्तर तलब किया गया. जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी के बड़े नेताओं ने उनकी काउंसलिंग की. बताया जा रहा है कि इस मुलाक़ात में उन्हें भड़काऊ बयान देने से बचने की नसीहत दी गई लेकिन अपने पर हुए टॉर्चर को लेकर बात करने की उन्हें छूट दी गई है. प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.
Read more »

फडणवीस बोले- विपक्षी नेताओं को रॉकेट से बांधकर भेज देते बालाकोटफडणवीस बोले- विपक्षी नेताओं को रॉकेट से बांधकर भेज देते बालाकोटLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): बालाकोट एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग सबूत मांग रहे हैं, उन्हें रॉकेट से बांधकर बालाकोट भेज देना चाहिए था।
Read more »

सबूत मांगने वाले विपक्षी नेताओं को रॉकेट में बांधकर बालाकोट भेज देना चाहिए था: देवेंद्र फड़णवीससबूत मांगने वाले विपक्षी नेताओं को रॉकेट में बांधकर बालाकोट भेज देना चाहिए था: देवेंद्र फड़णवीससबूत मांगने वाले विपक्षी नेताओं को रॉकेट में बांधकर बालाकोट भेज देना चाहिए था: देवेंद्र फड़णवीस LokSabhaElections2019 EC DevendraFadanavis PankajaMunde RahulGandhi लोकसभाचुनाव2019 चुनावआयोग देवेंद्रफड़णवीस पंकजामुंडे राहुलगांधी
Read more »

उदित राज बोले- कभी बायोडाटा लेकर मेरे घर आए थे रामनाथ कोविंद, चुप रहने का मिला इनामउदित राज बोले- कभी बायोडाटा लेकर मेरे घर आए थे रामनाथ कोविंद, चुप रहने का मिला इनामउदित राज ने आरोप लगाया है कि बीजेपी में चुप रहने वालों को इनाम दिया जाता है. लेकिन मैं विचारधारा से समझौता नहीं करता हूं. अगर मैं रामनाथ कोविंद की तरह खामोश रहता तो शायद मुझे भी कभी पीएम बना देते.
Read more »

बेगूसराय: कन्हैया दे रहे हैं भाजपा को कड़ी टक्कर, लेकिन खतरा राजद कोबेगूसराय: कन्हैया दे रहे हैं भाजपा को कड़ी टक्कर, लेकिन खतरा राजद कोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटु आलोचक और बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार के जोरदार
Read more »

बूझो को जानें: केरल की इस कार को देखकर कंफ्यूज हैं सारे दलबूझो को जानें: केरल की इस कार को देखकर कंफ्यूज हैं सारे दल
Read more »

मायावती के हेलीपैड पर सांड ने लोगों को दौड़ाया, हमले में बाल-बाल बचे लोग– News18 हिंदीमायावती के हेलीपैड पर सांड ने लोगों को दौड़ाया, हमले में बाल-बाल बचे लोग– News18 हिंदीऐसे में भीड़ में सांड के घुसने से रैली स्थल पर भगदड़ मच गई. रैली स्थल पर भगदड़ देख वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने काफी मश्कत के बाद सांड को काबू में किया. वहीं, अपने भाषण में अखिलेश यादव ने कहा भीषण गर्मी में के बाद भी जनता की यह भीड़ बता रही है कि कन्नौज से बड़ा परिणाम आएगा. अखिलेश ने कहा कि मैं और डिंपल यहां आने से पहले मां अन्नपूर्णा मंदिर गए थे.अखिलेश ने कहा कि कुछ देर पहले रैली स्थल पर सांड घुस आया था. ऐसे में मौके पर अशांति फैल गई थी. तब मैंने डीजीपी साहब को फोन किया और कहा कि हमारी रैली को कोई खराब करने आया है. वो नहीं समझ पाए. फिर हमने बताया कि सभा में सांड घुस आया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:44:22