जानें, 'दिल्ली-7' के शो में क्यों कांग्रेस और 'आप' पर भारी पड़ती दिख रही है बीजेपी via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes VotingRound6 Phase6
हाइलाइट्स:बीजेपी को सबसे बड़ा फायदा पीएम मोदी की एक बार फिर से वापसी की अपील का मिलता दिख रहा हैबालाकोट एयरस्ट्राइक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के चलते बीजेपी फायदे में दिख रही हैवोटर्स का एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है, जो आम चुनाव में AAP से ज्यादा बीजेपी और कांग्रेस को अहमियत देने की राय रखता हैआलोक केएन मिश्रा/अतुल माथुरराजधानी दिल्ली में आम चुनाव के छठे चरण में रविवार को मतदान हो रहा है। भले ही कई महीनों तक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली में गठबंधन को लेकर चर्चाएं रही हों, लेकिन अंत में दोनों दल अलग-अलग उतरे हैं और राजधानी का मुकाबला हर सीट पर एक तरह से त्रिकोणीय हो गया है। दिल्ली से बाहर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के अलावा किसी विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। सूबे की 122 सीटों में से 2017 में उसने 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। इससे पहले पंजाब में ही उसने 2014 के आम चुनाव में 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। AK से शीला- अफवाह न फैलाएं, खाने पर आ जाएं इसी के चलते शायद आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत का ऐहसास कराते हुए कांग्रेस से कहा कि वह उसके साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गठजोड़ कर चुनाव लड़े। हालांकि तमाम चर्चाओं के बाद भी नामांकन से ऐन पहले दोनों दलों ने दिल्ली में भी अकेले ही मैदान में उतरने का फैसला लिया। ऐसे लोगों की कमी नहीं थी, जिनका यह कहना था कि 'आप' ने कांग्रेस के करप्शन के खिलाफ जंग लड़कर ही जगह बनाई और उसके साथ दोस्ती नुकसान पहुंचा सकती है। छठे चरण में 59 सीटों पर आज होगा मतदान हालांकि दोनों दलों के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर जो लंबी बातचीत चली, उसका मकसद साझा ताकत से बीजेपी को हराना ही थी। 2014 में दोनों के वोट शेयर को देखें तो यह बात सही भी लगती है। तब बीजेपी को 48.
3 पर्सेंट वोट मिले थे, जबकि आम आम पार्टी को 33.1 पर्सेंट और कांग्रेस को 15.2 पर्सेंट वोट मिले थे। राजनीतिक विश्लेषक अरविंद दुबे कहते हैं, 'निश्चित तौर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन सकते थे, लेकिन अब सीधे तौर पर भगवा दल फायदे में दिख रहा है।' एयरस्ट्राइक के बाद से बढ़त में दिख रही है बीजेपी इसके अलावा बीजेपी को सबसे बड़ा फायदा पीएम मोदी की एक बार फिर से वापसी की अपील का मिलता दिख रहा है। आप और कांग्रेस दोनों ही कड़ी टक्कर देने की कोशिश में हैं, लेकिन बालाकोट एयरस्ट्राइक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के चलते बीजेपी फायदे में दिख रही है। इसके अलावा अपनी वेलफेयर स्कीमों के चलते बीजेपी दोनों दलों के मुकाबले बढ़त लेती दिख रही है। आम चुनाव में AAP के मुकाबले बीजेपी और कांग्रेस को तवज्जोवोटर्स का एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है, जो मानता है कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय स्तर नेतृत्व के सवाल का है और इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस ज्यादा अहम हैं। यह भी एक बड़ी वजह है कि पीएम मोदी बढ़त लेते दिख रहे हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »
मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »
Phase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
...जब नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया क्यों वह बोलते हैं BJP के खिलाफ Revealed! Why Navjot Singh Sidhu speaks against BJP - Lok Sabha Election 2019 AajTakआज वोट का सवाल है में हम बात करेंगे पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से. आज के इस एपिसोड में हम बात करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू से उनकी चुनावी रणनीति के बारे में. सिद्धू के बारे में कहा जाता है कि वह जिस टीम में होते हैं, वहां पर वह विस्फोटक पारी खेलते हैं और उनके निशाने पर होते हैं विरोधी टीम के कप्तान. एक समय में जब वह बीजेपी में थे तो राहुल गांधी सिद्धू के निशाने पर हुआ करते थे. लेकिन, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ज्यादातर उनके निशाने पर होते हैं और चाहे वह रोड शो हो, चाहे रैली हो सिद्धू का जुदा अंदाज होता है और सबसे पहले नवजोत सिंह सिद्धू प्रधानमंत्री मोदी पर ही अपना निशाना साधते हैं. देखें वीडियो. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
CBSE रिजल्ट से पहले हो गई मौत, तीन विषयों में आए 95 से ज्यादा नंबरस्टीफन हॉकिंग्स को आदर्श मानने वाले विनायक श्रीधर मरने से पहले तीन ही सब्जेक्ट्स के एग्जाम दे पाए. बाकी दो सब्जेक्ट्स में बैठने से पहले ही जिंदगी ने उनका साथ छोड़ दिया. उनके इंग्लिश में 100, साइंस में 96 और संस्कृत में 97 मार्क्स आए. वह सोशल साइंस और कंप्यूटर साइंस के एग्जाम नहीं दे पाए.
Read more »
स्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakदिल्ली में मतदान से पहले घनघोर चुनाव प्रचार की दुंदुभि बज गई. प्रचार में सभी पार्टियों के बड़े योद्धा मैदान में कूद पड़े. दिल्ली में 12 मई को चुनाव है, और अब सभी पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में आज चुनावी राजनीति के हिसाब से सबसे गहमागहमी वाला दिन रहा. सियासत के तीन तीन दिग्गजों ने यहां जोर आजमाइश की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में आज दो दो रोड शो किए. प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ इकट्ठा हुई. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई . तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इस चुनावी मौसम की पहली रैली को संबोधित किया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav News On 9th May 2019 - 2014 से पहले आए दिन, पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए आतंकी, देश को डराते रहते थे। लेकिन बीते 5 वर्ष में, देश को दहलाने वाले ये लोग, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और जम्मू कश्मीर के छोटे से हिस्से तक सिमट गएलोकसभा चुनाव के 5 चरणों की समाप्ति के बाद बाकी के बचे दो चरणों के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के बांकुड़ा में जनसभा को संबोधित किया और यूपी में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ और नीलम सोनकर के समर्थन में रैली करेंगे। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हरियाणा के हिसार में रैली की और मध्य प्रदेश व दिल्ली में रैलियों को संबोधित करेंगे। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav News On 9th May 2019 - 23 मई को फिर एक बार मोदी के आने के बाद खेत मजदूर हो, छोटे दुकानदार, सब्जी बेचने वाले हो, दूध बेचने वाले हो या चाय बेचने वाले को हर किसी को 60 साल के बाद हर महीने पेंशन देने का काम ये चौकीदार करेगा: पलोकसभा चुनाव के 5 चरणों की समाप्ति के बाद बाकी के बचे दो चरणों के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के बांकुड़ा में जनसभा को संबोधित किया और यूपी में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ और नीलम सोनकर के समर्थन में रैली करेंगे। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हरियाणा के हिसार में रैली की और मध्य प्रदेश व दिल्ली में रैलियों को संबोधित करेंगे। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
हरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैंहरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैं Haryana LoksabhaElections2019 BhupendraSinghHuda NarendraModi हरियाणा लोकसभाचुनाव2019 भूपेंद्रसिंहहुड्डा नरेंद्रमोदी
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
