जानें, कौन हैं वाराणसी से सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव?

United States News News

जानें, कौन हैं वाराणसी से सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

Election 2019: जानें कौन हैं वाराणसी से सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव, क्यों किए गए थे सेना से बर्खास्त?

Election 2019: जानें कौन हैं वाराणसी से सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव, क्यों किए गए थे सेना से बर्खास्त? जनसत्ता ऑनलाइन April 29, 2019 4:20 PM वाराणसी से सपा प्रत्याशी व बीएसएफ के पूर्व सैनिक तेज बहादुर यादव। फोटो सोर्स : इंडियन एक्सप्रेस Lok Sabha Election 2019: वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए विरोधी पार्टियां लगातार नए-नए तरीके अपना रही हैं। इसी कड़ी में सपा-बसपा गठबंधन ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। उन्होंने बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को टिकट दिया है। सपा-बसपा गठबंधन ने पहले इस सीट पर शालिनी यादव को उतारा था। वह कांग्रेस नेता व राज्य सभा के पूर्व सदस्य श्याम लाल यादव की पुत्रवधू हैं। वहीं, 2017 में वाराणसी में मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने 2014 की ही तरह अजय राय पर दोबारा दांव खेला है। कौन हैं तेज बहादुर : सपा-बसपा गठबंधन द्वारा प्रत्याशी बदलते ही चर्चा हो रही है कि आखिर यह तेज बहादुर यादव कौन हैं, जिन्हें पीएम मोदी के खिलाफ उतारा गया है। दरअसल, तेज बहादुर बीएसएफ के पूर्व सैनिक हैं, जिन्हें कुछ समय पहले बर्खास्त कर दिया गया था। इस वजह से बर्खास्त किए गए थे तेज बहादुर : जानकारी के मुताबिक, तेज बहादुर यादव बीएसएफ की 29वीं बटालियन में तैनात थे। 2017 के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर 4 वीडियो पोस्ट किए थे। इनमें उन्होंने सेना में भ्रष्टाचार और खाने की खराब क्वॉलिटी का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘‘हमें नाश्ते में सिर्फ चाय और परांठा मिलता है। किसी भी तरह की सब्जी या अचार नहीं दिया जाता। हम 11 घंटे तक लगातार ड्यूटी करते हैं और हमें अक्सर खड़े रहना पड़ता है। लंच में हमें रोटी के साथ दाल मिलती है, जिसमें सिर्फ हल्दी और नमक होता है। यह हमें मिलने वाले खाने की क्वॉलिटी है। एक जवान इस तरह कैसे ड्यूटी करेगा?’’ इन वीडियो में तेज बहादुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि वे इस मामले की जांच कराएं, क्योंकि कोई भी उनकी हालत नहीं बता रहा था। पीएम मोदी को दे चुके चेतावनी : बता दें कि तेज बहादुर मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने पिछले महीने वाराणसी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। उस दौरान तेज प्रताप ने कहा था, ‘‘मैं असली चौकीदार हूं, जिसने 21 साल तक देश की सीमाओं की रक्षा की और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। पीएम मोदी पर चौकीदार शब्द शोभा नहीं देता।’’ Also Read इस तरह सपा में हुई एंट्री : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज बहादुर यादव ने मंगलवार को अपने नामांकन में सपा प्रत्याशी होने का दावा किया और सेना में यादव रेजिमेंट की घोषणा के लिए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को धन्यवाद भी दिया। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.

Election 2019: जानें कौन हैं वाराणसी से सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव, क्यों किए गए थे सेना से बर्खास्त? जनसत्ता ऑनलाइन April 29, 2019 4:20 PM वाराणसी से सपा प्रत्याशी व बीएसएफ के पूर्व सैनिक तेज बहादुर यादव। फोटो सोर्स : इंडियन एक्सप्रेस Lok Sabha Election 2019: वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए विरोधी पार्टियां लगातार नए-नए तरीके अपना रही हैं। इसी कड़ी में सपा-बसपा गठबंधन ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। उन्होंने बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को टिकट दिया है। सपा-बसपा गठबंधन ने पहले इस सीट पर शालिनी यादव को उतारा था। वह कांग्रेस नेता व राज्य सभा के पूर्व सदस्य श्याम लाल यादव की पुत्रवधू हैं। वहीं, 2017 में वाराणसी में मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने 2014 की ही तरह अजय राय पर दोबारा दांव खेला है। कौन हैं तेज बहादुर : सपा-बसपा गठबंधन द्वारा प्रत्याशी बदलते ही चर्चा हो रही है कि आखिर यह तेज बहादुर यादव कौन हैं, जिन्हें पीएम मोदी के खिलाफ उतारा गया है। दरअसल, तेज बहादुर बीएसएफ के पूर्व सैनिक हैं, जिन्हें कुछ समय पहले बर्खास्त कर दिया गया था। इस वजह से बर्खास्त किए गए थे तेज बहादुर : जानकारी के मुताबिक, तेज बहादुर यादव बीएसएफ की 29वीं बटालियन में तैनात थे। 2017 के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर 4 वीडियो पोस्ट किए थे। इनमें उन्होंने सेना में भ्रष्टाचार और खाने की खराब क्वॉलिटी का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘‘हमें नाश्ते में सिर्फ चाय और परांठा मिलता है। किसी भी तरह की सब्जी या अचार नहीं दिया जाता। हम 11 घंटे तक लगातार ड्यूटी करते हैं और हमें अक्सर खड़े रहना पड़ता है। लंच में हमें रोटी के साथ दाल मिलती है, जिसमें सिर्फ हल्दी और नमक होता है। यह हमें मिलने वाले खाने की क्वॉलिटी है। एक जवान इस तरह कैसे ड्यूटी करेगा?’’ इन वीडियो में तेज बहादुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि वे इस मामले की जांच कराएं, क्योंकि कोई भी उनकी हालत नहीं बता रहा था। पीएम मोदी को दे चुके चेतावनी : बता दें कि तेज बहादुर मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने पिछले महीने वाराणसी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। उस दौरान तेज प्रताप ने कहा था, ‘‘मैं असली चौकीदार हूं, जिसने 21 साल तक देश की सीमाओं की रक्षा की और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। पीएम मोदी पर चौकीदार शब्द शोभा नहीं देता।’’ Also Read इस तरह सपा में हुई एंट्री : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज बहादुर यादव ने मंगलवार को अपने नामांकन में सपा प्रत्याशी होने का दावा किया और सेना में यादव रेजिमेंट की घोषणा के लिए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को धन्यवाद भी दिया। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

साउथ दिल्ली से बॉक्सर विजेंद्र सिंह होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, बीजेपी से हैं रमेश बिधूड़ीसाउथ दिल्ली से बॉक्सर विजेंद्र सिंह होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, बीजेपी से हैं रमेश बिधूड़ीसाउथ दिल्ली से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. यहां से बॉक्सर विजेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. इस लोकसभा सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और AAP के राघव चड्डा से होगा.
Read more »

इस बीमारी से जूझ चुके हैं सनी देओल, इन तरीकों से कर सकते हैं बचावइस बीमारी से जूझ चुके हैं सनी देओल, इन तरीकों से कर सकते हैं बचावKidney Stone: जब आपको किडनी में स्टोन की शिकायत हो तो तुरंत किसी यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। पेशाब की जांच और खून जांच के साथ एक्स-रे या सीटी स्कैन कराकर स्टोन की स्थिति के बारे में ठीक से पता कर लें।
Read more »

जानें कितने घंटे सोते हैं पीएम मोदी, क्या करते हैं सुबह से शाम तक– News18 हिंदीजानें कितने घंटे सोते हैं पीएम मोदी, क्या करते हैं सुबह से शाम तक– News18 हिंदीPrime Minister Narendra Modi and his sleeping hours, news18hindi, मोदी की रोजाना की दिनचर्या बहुत टाइट रहती है. इसके बीच वो क्या क्या करते हैं, कैसे काम निपटाते हैं. ये भी जानिए कि उनके खाने और नाश्ते में क्या होता है
Read more »

बैंगलोर को लगा बड़ा झटका, IPL से बाहर हुआ टीम का 'लकी' खिलाड़ी– News18 हिंदीबैंगलोर को लगा बड़ा झटका, IPL से बाहर हुआ टीम का 'लकी' खिलाड़ी– News18 हिंदीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज़ डेल स्‍टेन आईपीएल से बाहर हो गए हैं.
Read more »

LIVE: नामांकन से पहले कार्यकर्ताओं से बोले मोदी- मैंने भी दीवारों पर पोस्टर चिपकाए हैंLIVE: नामांकन से पहले कार्यकर्ताओं से बोले मोदी- मैंने भी दीवारों पर पोस्टर चिपकाए हैंKashi में बोले पीएम मोदी - मैंने भी लगाए दीवारों पर पोस्टर
Read more »

श्री लंका में हैं IS से जुड़े 130 से अधिक संदिग्ध: सिरीसेना-Navbharat Timesश्री लंका में हैं IS से जुड़े 130 से अधिक संदिग्ध: सिरीसेना-Navbharat Times​​श्री लंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने शुक्रवार को कहा कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह से जुड़े 130 से अधिक संदिग्ध श्रीलंका में सक्रिय हैं।
Read more »

विनोद खन्ना की पत्नी कर सकती हैं BJP से बगावत, गुरदासपुर से लड़ सकती हैं चुनावविनोद खन्ना की पत्नी कर सकती हैं BJP से बगावत, गुरदासपुर से लड़ सकती हैं चुनावकविता खन्ना ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह अपने पति की पूर्व लोकसभा सीट गुरदासपुर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकती हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में गुरदासपुर से बीजेपी ने सनी देओल को अपना उम्‍मीदवार बनाया है.
Read more »

हम BJP वाले हैं, पाकिस्तान से गोली आएगी तो भारत से गोला जाएगा : अमित शाहहम BJP वाले हैं, पाकिस्तान से गोली आएगी तो भारत से गोला जाएगा : अमित शाहबीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा वायुसेना के रणबांकुरों ने पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया तो दो जगह मातम छाया. एक तो पाकिस्तान में और दूसरा राहुल गांधी, लालू यादव और राबड़ी देवी के घरों में.
Read more »

देश और राजनीतिक पार्टियों को देख कह सकते हैं कि मुद्दों से भटक रहे हैं चुनावदेश और राजनीतिक पार्टियों को देख कह सकते हैं कि मुद्दों से भटक रहे हैं चुनावविभिन्न दलों के प्रत्याशी सत्रहवीं लोकभा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना एक कठिन काम है। INCIndia BJP4India samajwadiparty Election2019 LokSabhaElections2019
Read more »

LIVE: वाराणसी से सपा ने तेज बहादुर यादव को दिया टिकट, PM मोदी को देंगे टक्करLIVE: वाराणसी से सपा ने तेज बहादुर यादव को दिया टिकट, PM मोदी को देंगे टक्करवाराणसी से सपा ने तेज बहादुर यादव को दिया टिकट, PM मोदी को देंगे टक्कर लाइव ब्लॉग-
Read more »

BSF से बर्खास्त जवान तेज बहादुर काशी से होंगे SP-BSP उम्मीदवार, मोदी को देंगे टक्करBSF से बर्खास्त जवान तेज बहादुर काशी से होंगे SP-BSP उम्मीदवार, मोदी को देंगे टक्कर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:59:45