जानिए, बिहार के इस IAS को, जिन्हें राष्ट्रपति की उपस्थति में मिलेगा बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड्स

Purnea DM Anshul Kumar News

जानिए, बिहार के इस IAS को, जिन्हें राष्ट्रपति की उपस्थति में मिलेगा बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड्स
Best Election District AwardBihar Assembly Elections 2025President Droupadi Murmu
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 53%

District Magistrate of Purnea Anshul Kumar IAS officer and in Bihar : पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के लिए 'बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड' हेतु चुना गया है। उन्हें 25 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उनके नेतृत्व में पूर्णिया में 76.

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। District Magistrate of Purnea Anshul Kumar IAS officer and in Bihar : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार का चयन निर्वाचन से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च अवार्ड बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड्स के लिए हुआ है। गत बिहार विधान सभा आम निर्वाचन में कर्त्तव्यनिष्ठा, दृढ़ता एवं कार्य के प्रति समर्पित रहने तथा नवाचारों को बेहतरीन ढंग से कार्यान्वयन कर बेहतरीन चुनाव प्रबंधन एवं उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य के लिए आगामी 25 जनवरी को उन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा। विदित हो कि इससे पूर्व भी गत 2024 के लोकसभा चुनाव में भी राज्य सरकार द्वारा डीएम अंशुल कुमार को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया था। उस वक्त वे बांका के जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे। 76.

61 फीसद वोटिंग के साथ राज्य में तीसरे स्थान पर रहा पूर्णिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 में पूर्णिया जिले में 76.61 फीसद वोटिंग हुई, जिससे यह बिहार के सभी 38 जिलों में तीसरे स्थान पर रहा। पूर्णिया जिले के कसबा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 81.97 फीसद वोटिंग हुई, जो बिहार राज्य के सभी 243 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में सर्वाधिक वीटीआर वाला विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में दर्ज हुआ। यह एक उपलब्धि है, जो दिखाती है कि पूर्णिया जिला की उत्कृष्टता सिर्फ औसत दर्जे की नहीं थी बल्कि इसमें राज्य में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं। इसी क्रम में 62-पूर्णिया विधान सभा, जो शहरी निर्वाचन क्षेत्र है, जिसमें 2020 के विधान सभा चुनाव में 59.21 फीसद वोटिंग हुई थी, जिसकी तुलना में 2025 में 80.08 फीसद का मतदान हुआ जो लगभग 21 फीसद की वृद्धि के साथ पुरे बिहार में वीटीआर बढ़ोतरी में पहले स्थान पर रहा। यह बिहार में सबसे बड़ा सकारात्मक बदलाव है। जिससे यह साबित होता है कि शहरी उदासीनता अपरिहार्य नहीं है बल्कि लक्षित प्रबंधन के माध्यम से इसे बदला भी जा सकता है। चुनाव में महिला सशक्तिकरण का दिखा असर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन में पूर्णिया जिले में 84.00 फीसद महिलाओं द्वारा मतदान किया गया, जिससे महिलाओं की भागीदारी में पूरे बिहार राज्य में पूर्णिया जिला का तीसरा स्थान रहा। पूर्णिया जिले के बायसी विधान सभा में 88.89 फीसद महिलाओं द्वारा मतदान किया गया, जो बिहार में चौथे स्थान, अमौर विधान सभा में 88.09 फीसद रहा जो बिहार में पांचवें स्थान एवं कसबा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 86.11 फीसद मतदान हुआ जो बिहार में नौंवें स्थान पर रहा। इस चुनाव परिणाम से यह साबित हुआ कि महिला सशक्तिकरण पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा दृढ़ संकल्पित होकर कार्य किया गया, जो सराहनीय है और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में पूर्णिया जिले में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन का नतीजा ऐसा रहा जो सांख्यिकीय उपलब्धियों को लोकतांत्रिक पुनरूत्थान की एक जीवंत मिसाल में बदल दिया। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन ने बेंचमार्क स्थापित किया है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में एक ऐसा मॉडल बनाया गया और यह दिखाया गया कि प्रशासनिक उत्कृष्टता सबसे मुश्किल हालात में भी लोकतांत्रिक भागीदारी को बदल सकती है। पूर्णिया जिला चुनावी प्रदर्शन में बेहतरीन तरीकों का प्रतीक बन गया, जो पूरे बिहार और उससे बाहर भी इसी तरह के बदलावों के लिए प्रेरित करेगा। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली में पुरस्कृत किया जायेगा, जो पूर्णिया जिलावासियों के लिए गौरव का क्षण होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Best Election District Award Bihar Assembly Elections 2025 President Droupadi Murmu Election Management Voter Turnout Purnea Female Voter Participation Bihar Electoral Practices Award Purnea District Bihar Purnea News Purnea Latest News Purnea News In Hindi Purnea Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'मुझे कानपुर DM की पोस्ट मिल रही है, बस इंटरव्यू के लिए पैसा देना है', होने वाली पत्नी के घर की जमापूंजी ले उड़ा फर्जी IAS'मुझे कानपुर DM की पोस्ट मिल रही है, बस इंटरव्यू के लिए पैसा देना है', होने वाली पत्नी के घर की जमापूंजी ले उड़ा फर्जी IASकानपुर से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है. एक शातिर जालसाज ने खुद को IAS अधिकारी बताकर अपनी होने वाली पत्नी और उसके परिवार को 71 लाख रुपए का चूना लगा दिया. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने उसी शहर (कानपुर) का DM बनने का फर्जी दावा किया, जहां लड़की का परिवार रहता है.
Read more »

कौन हैं अरुण कुमार हसीजा? वो IAS अधिकारी जिसने गरीबों के हक के लिए अपनी सैलरी त्यागीकौन हैं अरुण कुमार हसीजा? वो IAS अधिकारी जिसने गरीबों के हक के लिए अपनी सैलरी त्यागीIAS Arun Kumar Hasija News: राजसमंद के कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने अपनी जनवरी की सैलरी पर खुद 'पॉज' लगा दिया है। वजह- जिले के 30,000 गरीबों का योजनाओं में अटका पंजीकरण। उन्होंने एलान किया है कि जब तक आखिरी पात्र व्यक्ति को हक नहीं मिलता, वह वेतन नहीं लेंगे। आगे जानते हैं कि क्या एक अधिकारी की यह 'सैलरी वाली स्ट्राइक' सुस्त सिस्टम में जान फूंक...
Read more »

निलंबित IAS विनय चौबे की सरहज के क्लिनिक पर ACB का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में दबिशनिलंबित IAS विनय चौबे की सरहज के क्लिनिक पर ACB का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में दबिशभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी ने निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे के आय से अधिक संपत्ति मामले में उनकी सरहज प्रियंका त्रिवेदी के रांची स्थित होम्योपैथिक क्लिनिक 'प्रीहोम' पर छापा मारा। एसीबी ने महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इस मामले में विनय चौबे, उनकी पत्नी, ससुर, साला और सरहज सहित कई लोग आरोपी हैं। एसीबी को प्रारंभिक जांच में काले धन को जमीन,...
Read more »

हाथ-पैर नहीं, हौसला बुलंद! सहरसा के निगम आनंद UPSC पास कर IAS बनने का देख रहे सपना, रोज लिखते हैं 10 पन्नेहाथ-पैर नहीं, हौसला बुलंद! सहरसा के निगम आनंद UPSC पास कर IAS बनने का देख रहे सपना, रोज लिखते हैं 10 पन्नेInspire Story : सहरसा के निगम आनंद जन्मजात दिव्यांग हैं, मगर वह UPSC अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं. मगध यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट निगम की लिखावट के लोग दीवानें हैं. आज वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं
Read more »

IAS की 'राजकुमारी' पत्नी लाल लहंगे में बनी दुल्हनिया, Kiss कर अफसर पति ने लुटाया प्यार, रॉयल लगा नेहा का अंदाजIAS की 'राजकुमारी' पत्नी लाल लहंगे में बनी दुल्हनिया, Kiss कर अफसर पति ने लुटाया प्यार, रॉयल लगा नेहा का अंदाज​राजस्थान के आईएएस गगन मीणा आईआईटी से पढ़ाई के बाद पहले आईपीएस बने और फिर बाद में अपने पापा का सपना पूरा करने के लिए दोबारा परीक्षा देकर आईएएस बन गए। जिनकी अब शादी की तस्वीरें सामने आईं, तो हर कोई उनकी दुल्हनिया के नूर को देखता रह गया। लाल लहंगे में वह बला की खूबसूरत लग रही...
Read more »

IAS संजीव खिरवार बने दिल्ली एमसीडी के नए कमिश्नर, 2022 में त्यागराज स्टेडियम विवाद के बाद हुआ था तबादलाIAS संजीव खिरवार बने दिल्ली एमसीडी के नए कमिश्नर, 2022 में त्यागराज स्टेडियम विवाद के बाद हुआ था तबादलाआईएएस संजीव खिरवार को दिल्ली नगर निगम एमसीडी का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। 1994 बैच के AGMUT कैडर के अधिकारी खिरवार हाल ही में दिल्ली लौटे हैं। 2022 में त्यागराज स्टेडियम विवाद के बाद उनका लद्दाख तबादला कर दिया गया था। यह नियुक्ति बुधवार को जारी अधिसूचना के बाद हुई है, जिससे दिल्ली प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:50:47