जानिए कौन हैं ईश्वर चंद्र विद्यासागर जिनको लेकर पश्चिम बंगाल में मचा है बवाल

United States News News

जानिए कौन हैं ईश्वर चंद्र विद्यासागर जिनको लेकर पश्चिम बंगाल में मचा है बवाल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 190 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 53%

WestBengal का लोकसभाचुनाव2019 लंबे समय तक कई मायनों में याद रखा जाएगा। महान दार्शनिक, समाज सुधारक और लेखक IshwarChandraVidyasagar का चुनावी मुद्दा भी इनमें से एक है... SocialReformerOFBengal LokSabhaElections2019 electionswithjagran

पश्चिम बंगाल में इस बार का लोकसभा चुनाव लंबे समय तक कई मायनों में याद रखा जाएगा। इनमें से एक हैं महान दार्शनिक, समाज सुधारक और लेखक ईश्वरचंद्र विद्यासागर का चुनावी मुद्दा बनना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान कुछ उपद्रवियों ने उनकी मूर्ति तोड़ दी। इसके बाद से भाजपा व तृणमूल कांग्रेस दोनों के लिए विद्यासागर चुनावी मुद्दा बन गए हैं।यह बंगाल के चुनावी इतिहास में पहला मौका है, जब किसी मनीषी की मूर्ति टूटना मुद्दा बना है। ऐसा नहीं है कि विद्यासागर की प्रतिमा बंगाल में पहली बार तोड़ी गई है। 50 साल पहले नक्सल आंदोलन में शामिल युवकों ने इसी विद्यासागर कॉलेज के निकट स्थित ईश्वर चंद्र विद्यासागर, राजा राममोहन रॉय, प्रफुल्ल रॉय और आशुतोष मुखर्जी की मूर्तियों को तहस-नहस कर दिया था।पचास वर्ष पहले की घटना आज भी कई लोगों को याद है और उन्हें उस आंदोलन का हिस्सा बनने का अफसोस भी है, लेकिन गत मंगलवार की गुंडागर्दी की वह 50 वर्ष पूर्व हुए उस हमले से तुलना करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने इसे त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़ने की घटना के बराबर बताया, जहां भाजपा की जीत के बाद कुछ लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए बुलडोजर से लेनिन की मूर्ति ढहाई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भाजपा द्वारा ताकत दिखाने का प्रयासभर था।सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा बंद्योपाध्याय ने कहा-'राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियां पूरी तरह एक-दूसरे से अलग होती हैं। हमने नई चीजों की शुरुआत के लिए ऐसा किया था । । उस आंदोलन ने विद्यासागर और राममोहन राय पर ध्यान केंद्रित करने के साथ बंगाल में पुनर्जागरण के पुनर्मूल्यांकन का मार्ग प्रशस्त किया था, जबकि गत मंगलवार की घटना को सिर्फ ताकत दिखाने के लिए अंजाम दिया गया।'उन्होंने आगे कहा-'पीछे मुड़कर देखते हैं तो हमें लगता है कि विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ने से बचा जा सकता था। कभी नक्सलियों के कैंपेन की फायर ब्रांड शख्सियत रह चुके संतोष राणा महसूस करते हैं कि पार्टी के नेतृत्व का एक पक्ष सिपाही क्रांति के दौरान संस्कृत कॉलेज में ब्रिटिश सैन्यकर्मियों को पनाह देने के ईश्वरचंद्र विद्यासागर के फैसले को ब्रिटिश समर्थक कार्रवाई मानता था।भाकपा के तत्कालीन राज्य सचिव सरोज दत्ता मूर्तियों को ढहाने को सही मानते हैं। उन्होंने दावा किया विद्यासागर, राममोहन रॉय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्तियों को प्रफुल्ल चाकी, खुदीराम, भगत सिंह, मंगल पांडेय और दूसरे शहीद क्रांतिकारियों से बदला जाना था। उन्होंने कहा-'हमने जो किया था, वह मंगलवार को हुई गुंडागर्दी जैसा नहीं था। अभिव्यक्ति के रूप में देखें तो यह नकारात्मक हो सकती है, लेकिन इसने सामंती ढांचे और वर्ग को तोड़ते हुए भारतीय इतिहास पर वैकल्पिक चर्चा का मार्ग प्रशस्त किया था।'विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर, 1820 को मेदिनीपुर में हुआ था। वह स्वतंत्रता सेनानी भी थे। ईश्वरचंद्र को गरीबों और दलितों का संरक्षक माना जाता था। उन्होंने नारी शिक्षा और विधवा विवाह कानून के लिए आवाज उठाई और अपने कार्यों के लिए समाज सुधारक के तौर पर पहचाने जाने लगे, लेकिन उनका कद इससे कई गुना बड़ा था। उन्हें बंगाल में पुनर्जागरण के स्तंभों में से एक माना जाता है। उनके बचपन का नाम ईश्वर चंद्र बंद्योपाध्याय था। संस्कृत भाषा और दर्शन में अगाध ज्ञान होने के कारण विद्यार्थी जीवन में ही संस्कृत कॉलेज ने उन्हें 'विद्यासागर' की उपाधि प्रदान की थी। इसके बाद से उनका नाम ईश्वर चंद्र विद्यासागर हो गया था।ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने स्थानीय भाषा और लड़कियों की शिक्षा के लिए स्कूलों की एक श्रृंखला के साथ कोलकाता में मेट्रोपॉलिटन कॉलेज की स्थापना की। उन्होंने इन स्कूलों को चलाने में आने वाले पूरे खर्च की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। स्कूलों के खर्च के लिए वह विशेष रूप से स्कूली बच्चों के लिए बांग्ला भाषा में लिखी गई किताबों की बिक्री से फंड जुटाते थे।उन्होंने विधवाओं के विवाह के लिए खूब आवाज उठाई और उसी का नतीजा था कि विधवा पुनर्विवाह कानून-1856 पारित हुआ। उन्होंने खुद एक विधवा से अपने बेटे की शादी करवाई थी। उन्होंने बहुपत्नी प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। उनके इन्हीं प्रयासों ने उन्हें समाज सुधारक के तौर पर पहचान दी। नैतिक मूल्यों के संरक्षक और शिक्षाविद् विद्यासागर का मानना था कि अंग्रेजी और संस्कृत भाषाओं के ज्ञान का समन्वय करके भारतीय और पाश्चात्य परंपराओं के श्रेष्ठ को हासिल किया जा सकता है।.

पश्चिम बंगाल में इस बार का लोकसभा चुनाव लंबे समय तक कई मायनों में याद रखा जाएगा। इनमें से एक हैं महान दार्शनिक, समाज सुधारक और लेखक ईश्वरचंद्र विद्यासागर का चुनावी मुद्दा बनना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान कुछ उपद्रवियों ने उनकी मूर्ति तोड़ दी। इसके बाद से भाजपा व तृणमूल कांग्रेस दोनों के लिए विद्यासागर चुनावी मुद्दा बन गए हैं।यह बंगाल के चुनावी इतिहास में पहला मौका है, जब किसी मनीषी की मूर्ति टूटना मुद्दा बना है। ऐसा नहीं है कि विद्यासागर की प्रतिमा बंगाल में पहली बार तोड़ी गई है। 50 साल पहले नक्सल आंदोलन में शामिल युवकों ने इसी विद्यासागर कॉलेज के निकट स्थित ईश्वर चंद्र विद्यासागर, राजा राममोहन रॉय, प्रफुल्ल रॉय और आशुतोष मुखर्जी की मूर्तियों को तहस-नहस कर दिया था।पचास वर्ष पहले की घटना आज भी कई लोगों को याद है और उन्हें उस आंदोलन का हिस्सा बनने का अफसोस भी है, लेकिन गत मंगलवार की गुंडागर्दी की वह 50 वर्ष पूर्व हुए उस हमले से तुलना करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने इसे त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़ने की घटना के बराबर बताया, जहां भाजपा की जीत के बाद कुछ लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए बुलडोजर से लेनिन की मूर्ति ढहाई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भाजपा द्वारा ताकत दिखाने का प्रयासभर था।सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा बंद्योपाध्याय ने कहा-'राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियां पूरी तरह एक-दूसरे से अलग होती हैं। हमने नई चीजों की शुरुआत के लिए ऐसा किया था । । उस आंदोलन ने विद्यासागर और राममोहन राय पर ध्यान केंद्रित करने के साथ बंगाल में पुनर्जागरण के पुनर्मूल्यांकन का मार्ग प्रशस्त किया था, जबकि गत मंगलवार की घटना को सिर्फ ताकत दिखाने के लिए अंजाम दिया गया।'उन्होंने आगे कहा-'पीछे मुड़कर देखते हैं तो हमें लगता है कि विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ने से बचा जा सकता था। कभी नक्सलियों के कैंपेन की फायर ब्रांड शख्सियत रह चुके संतोष राणा महसूस करते हैं कि पार्टी के नेतृत्व का एक पक्ष सिपाही क्रांति के दौरान संस्कृत कॉलेज में ब्रिटिश सैन्यकर्मियों को पनाह देने के ईश्वरचंद्र विद्यासागर के फैसले को ब्रिटिश समर्थक कार्रवाई मानता था।भाकपा के तत्कालीन राज्य सचिव सरोज दत्ता मूर्तियों को ढहाने को सही मानते हैं। उन्होंने दावा किया विद्यासागर, राममोहन रॉय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्तियों को प्रफुल्ल चाकी, खुदीराम, भगत सिंह, मंगल पांडेय और दूसरे शहीद क्रांतिकारियों से बदला जाना था। उन्होंने कहा-'हमने जो किया था, वह मंगलवार को हुई गुंडागर्दी जैसा नहीं था। अभिव्यक्ति के रूप में देखें तो यह नकारात्मक हो सकती है, लेकिन इसने सामंती ढांचे और वर्ग को तोड़ते हुए भारतीय इतिहास पर वैकल्पिक चर्चा का मार्ग प्रशस्त किया था।'विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर, 1820 को मेदिनीपुर में हुआ था। वह स्वतंत्रता सेनानी भी थे। ईश्वरचंद्र को गरीबों और दलितों का संरक्षक माना जाता था। उन्होंने नारी शिक्षा और विधवा विवाह कानून के लिए आवाज उठाई और अपने कार्यों के लिए समाज सुधारक के तौर पर पहचाने जाने लगे, लेकिन उनका कद इससे कई गुना बड़ा था। उन्हें बंगाल में पुनर्जागरण के स्तंभों में से एक माना जाता है। उनके बचपन का नाम ईश्वर चंद्र बंद्योपाध्याय था। संस्कृत भाषा और दर्शन में अगाध ज्ञान होने के कारण विद्यार्थी जीवन में ही संस्कृत कॉलेज ने उन्हें 'विद्यासागर' की उपाधि प्रदान की थी। इसके बाद से उनका नाम ईश्वर चंद्र विद्यासागर हो गया था।ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने स्थानीय भाषा और लड़कियों की शिक्षा के लिए स्कूलों की एक श्रृंखला के साथ कोलकाता में मेट्रोपॉलिटन कॉलेज की स्थापना की। उन्होंने इन स्कूलों को चलाने में आने वाले पूरे खर्च की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। स्कूलों के खर्च के लिए वह विशेष रूप से स्कूली बच्चों के लिए बांग्ला भाषा में लिखी गई किताबों की बिक्री से फंड जुटाते थे।उन्होंने विधवाओं के विवाह के लिए खूब आवाज उठाई और उसी का नतीजा था कि विधवा पुनर्विवाह कानून-1856 पारित हुआ। उन्होंने खुद एक विधवा से अपने बेटे की शादी करवाई थी। उन्होंने बहुपत्नी प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। उनके इन्हीं प्रयासों ने उन्हें समाज सुधारक के तौर पर पहचान दी। नैतिक मूल्यों के संरक्षक और शिक्षाविद् विद्यासागर का मानना था कि अंग्रेजी और संस्कृत भाषाओं के ज्ञान का समन्वय करके भारतीय और पाश्चात्य परंपराओं के श्रेष्ठ को हासिल किया जा सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

छठे चरण में 63% मतदान, पश्चिम बंगाल में हिंसा, दिल्ली में कम मतदानछठे चरण में 63% मतदान, पश्चिम बंगाल में हिंसा, दिल्ली में कम मतदानछठे चरण के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 15th may 2019 - 2014 से पहले आतंकी देश में हमले करते रहे, लेकिन ये लोग सिर्फ बयान देते रहे। आपके इस चौकीदार ने पाकिस्तान से आतंकियों से मिल रहे घाव को सहने से इनकार कर दिया: पीएम मोदी, बिहार के पालीगंज में | Navbharat Timeselection/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 15th may 2019 - 2014 से पहले आतंकी देश में हमले करते रहे, लेकिन ये लोग सिर्फ बयान देते रहे। आपके इस चौकीदार ने पाकिस्तान से आतंकियों से मिल रहे घाव को सहने से इनकार कर दिया: पीएम मोदी, बिहार के पालीगंज में | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर सियासत गरमा गई है। रोड शो में पत्थरबाजी और झड़प के मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीएमसी पर आरोप लगाए। उन्होंने हिंसा और ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने में टीएमसी को दोषी बताया। शाम को ममता बनर्जी मार्च निकालेंगी। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार, झारखंड और बंगाल में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं काग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब में जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - कुछ महीने पहले पश्चिमी मेदिनीपुर में मेरी रैली में TMC ने अराजकता फैलाई गई थी। इसके बाद ठाकुरनगर में तो ये हालत कर दी गई थी कि मुझे अपना संबोधन बीच में छोड़कर मंच से हटना पड़ा था।आज दमदम में मेरी रैलLIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - कुछ महीने पहले पश्चिमी मेदिनीपुर में मेरी रैली में TMC ने अराजकता फैलाई गई थी। इसके बाद ठाकुरनगर में तो ये हालत कर दी गई थी कि मुझे अपना संबोधन बीच में छोड़कर मंच से हटना पड़ा था।आज दमदम में मेरी रैलपश्चिम बंगाल में बीजेपी चीफ अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य में प्रचार के दिन में कटौती पर राजनीतिक सरगर्मी उबाल पर है। कांग्रेस और मायावती ने आयोग के इस फैसले पर जहां हल्ला बोला है वहीं, बीजेपी ने आयोग से ममता के खिलाफ और कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीएम मोदी ने भी कहा है कि वह आज फिर बंगाल जा रहे हैं देखते हैं क्या होता है। बता दें कि बंगाल में आज रात 10 बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - यूपी और मिर्जापुर की जनता यह जानती है कि कौन आतंकवादी को घर में घुसकर मार सकता है। कौन आतंकी मसूद अजहर पर बैन लगाकर शिंकजा कस सकता है: पीएम मोदीLIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - यूपी और मिर्जापुर की जनता यह जानती है कि कौन आतंकवादी को घर में घुसकर मार सकता है। कौन आतंकी मसूद अजहर पर बैन लगाकर शिंकजा कस सकता है: पीएम मोदीपश्चिम बंगाल में बीजेपी चीफ अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य में प्रचार के दिन में कटौती पर राजनीतिक सरगर्मी उबाल पर है। कांग्रेस और मायावती ने आयोग के इस फैसले पर जहां हल्ला बोला है वहीं, बीजेपी ने आयोग से ममता के खिलाफ और कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीएम मोदी ने भी कहा है कि वह आज फिर बंगाल जा रहे हैं देखते हैं क्या होता है। बता दें कि बंगाल में आज रात 10 बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - वह (पीएम) कहते हैं कि विद्यासागर की मूर्ति बनवाएंगे। बंगाल के पास मूर्ति बनवाने के लिए पैसे हैं। क्या वह 200 साल पुराने धरोहर को लौटा सकते हैं। हमारे पास सबूत है और आप कहते हैं कि टीएमसी ने किया है।LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - वह (पीएम) कहते हैं कि विद्यासागर की मूर्ति बनवाएंगे। बंगाल के पास मूर्ति बनवाने के लिए पैसे हैं। क्या वह 200 साल पुराने धरोहर को लौटा सकते हैं। हमारे पास सबूत है और आप कहते हैं कि टीएमसी ने किया है।पश्चिम बंगाल में बीजेपी चीफ अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य में प्रचार के दिन में कटौती पर राजनीतिक सरगर्मी उबाल पर है। कांग्रेस और मायावती ने आयोग के इस फैसले पर जहां हल्ला बोला है वहीं, बीजेपी ने आयोग से ममता के खिलाफ और कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीएम मोदी ने भी कहा है कि वह आज फिर बंगाल जा रहे हैं देखते हैं क्या होता है। बता दें कि बंगाल में आज रात 10 बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
Read more »

पश्चिम बंगाल में भाजपा के उभार में माकपा की बड़ी भूमिका हैपश्चिम बंगाल में भाजपा के उभार में माकपा की बड़ी भूमिका हैपश्चिम बंगाल में भाजपा के उभार में माकपा की बड़ी भूमिका है WestBengal BJP TMC CPIM LoksabhaElections2019 पश्चिमबंगाल भाजपा टीएमसी माकपा लोकसभाचुनाव2019 | MonobinaG
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:36:51