जानिए कौन हैं सुरेंद्र सिंह, जिनकी अर्थी को स्मृति ईरानी ने दिया कंधा

United States News News

जानिए कौन हैं सुरेंद्र सिंह, जिनकी अर्थी को स्मृति ईरानी ने दिया कंधा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

जानिए स्मृति ईरानी के क़रीबी रहे सुरेंद्र सिंह के बारे में

अमेठी में बदमाशों की गोली का शिकार होकर काल का ग्रास बने भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया. सुरेंद्र की अंतिम यात्रा में केंद्रीय मंत्री और नवनिर्वाचित स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी, जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा भी शामिल हुए.

स्मृति ने सुरेंद्र की अर्थी को कंधा दिया और परिजनों को ढांढस बंधाया. स्मृति ने कहा कि वह सन 1977 से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता थे. अमेठी में पार्टी की जीत का जश्न मनाने के बाद उनकी हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरी भाजपा और पार्टी के सभी कार्यकर्ता सुरेंद्र के परिवार के साथ हैं. हम चाहते हैं कि परिवार को न्याय मिले. गोली चलाने और चलवाने वालों को मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए. स्मृति ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो न्याय के लिए उच्चतम न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे. यह वारदात अमेठी को आतंकित करने के लिए अंजाम दी गई है. राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि मुझे अमेठी की सेवा प्रेम से करने का संदेश दिया गया. यह संदेश जोर से और स्पष्ट है. मैं अमेठी के विकास के लिए काम करूंगी. गौरतलब है कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के गोद लिए गांव बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र, ईरानी के बहुत करीबी माने जाते थे. वह प्रचार के दौरान हमेशा स्मृति के इर्द-गिर्द नजर आते थे. स्मृति ने भी केवल एक गांव में 16 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने के लिए सुरेंद्र की जमकर तारीफ की थी. हालिया लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के प्रचार अभियान में सुरेंद्र की प्रमुख भूमिका रही थी.बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह का प्रभाव कई गांवों में था. सुरेंद्र सिंह लोकसभा चुनाव के दौरान जूता वितरण प्रकरण से चर्चा में आए थे. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर बरौलिया गांव में जूते बंटवाने का आरोप लगाते हुए इसे अमेठी के लोगों का अपमान बताया था. प्रियंका ने कहा था कि स्मृति ने यह कहने के लिए जूते बांटे कि अमेठी के लोगों के पास पहनने के लिए जूते भी नहीं हैं.गौरतलब है कि कथित रूप से स्मृति ने अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सुरेंद्र सिंह जब मुझसे मिलने दिल्ली गए, तो उनके पैरों में ठीक चप्पल भी नहीं थी. मैंने उसकी व्यवस्था कराई और गांव के विकास के लिये 16 करोड़ रुपये दिलवाए थे.सुरेंद्र सिंह की हत्या की वजह राजनीति बताई जा रही है. पुलिस ने पुरानी रंजिश में हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने सीमाओं को सील कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है. एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देश में है एक अनूठा बैं‍ड, इसमें जेल के कैदी बजाते हैं बाजा, गाते हैं गानेदेश में है एक अनूठा बैं‍ड, इसमें जेल के कैदी बजाते हैं बाजा, गाते हैं गानेआप भी इस बैंड के बारे में जानकर हैरत में हो जाएंगे जब संगीन अपराधों में शामिल रहने के बाद सजा काट रहे है कैदी आपको शादी के मौके पर खुशियां बांटते दिखेंगे.
Read more »

अमेठी में जीत के बाद कालिकन धाम पहुंचीं स्मृति ईरानी, किया ट्वीट, सोशल मीडिया ने बांधे तारीफ के पुलअमेठी में जीत के बाद कालिकन धाम पहुंचीं स्मृति ईरानी, किया ट्वीट, सोशल मीडिया ने बांधे तारीफ के पुलअमेठी में जीत के बाद कालिकन धाम पहुंचीं स्मृति ईरानी, किया ट्वीट, सोशल मीडिया ने बांधे तारीफ के पुल smritiirani BJP4India BJP4UP SmritiIrani ResultsWithAmarUjala Results2019 ElectionResults VijayiBharat
Read more »

जीत के बाद बोलीं स्मृति, अमेठी के लोग चाहते थे विकास-Navbharat Timesजीत के बाद बोलीं स्मृति, अमेठी के लोग चाहते थे विकास-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: इरानी ने कहा कि उन्हें जीत मोदी सरकार के विकास के अजेंडे के कारण मिली। उन्होंने यह भी कहा कि अमेठी के लोगों ने 2014 में बीजेपी के लिए बड़ी संख्या में मतदान करके उन पर भरोसा जताया और उस भरोसे को कायम रखने के लिए उन्होंने पिछले पांच साल वहां काम किया।
Read more »

अमेठी: जेनरेशन गैप, स्मृति की सक्रियता, राहुल के काम में कमी से जीतीं स्मृति-Navbharat Timesअमेठी: जेनरेशन गैप, स्मृति की सक्रियता, राहुल के काम में कमी से जीतीं स्मृति-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: स्मृति इरानी ने अमेठी सीट से राहुल गांधी को परास्त कर दिया। इस परिणाम से जहां चुनाव विश्लेषकों के पसीने छूट गए, तो वहीं कई लोगों को इससे हैरानी नहीं हुई। लोकल लेवल पर ज्यादातर लोग राहुल गांधी से खुश नहीं थे। लोगों का मानना है कि वे केवल अपने पिता राजीव गांधी के किए गए काम को ही भुनाते आ रहे थे।
Read more »

करीबी पूर्व प्रधान की हत्या के बाद अमेठी पहुंच सकती हैं स्मृति ईरानी– News18 हिंदीकरीबी पूर्व प्रधान की हत्या के बाद अमेठी पहुंच सकती हैं स्मृति ईरानी– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार देर रात स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर गई. बताया जा रहा है कि हत्या की जानकारी मिलने के बाद स्मृति ईरानी अमेठी पहुंच सकती हैं.
Read more »

सितारों से आगे जहां और भी हैं, अभी इश्क़ के इम्तिहां और भी हैं...सितारों से आगे जहां और भी हैं, अभी इश्क़ के इम्तिहां और भी हैं...इकबाल के इस शेर के जरिये नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी से मांग की है कि सिद्धू के पोर्टफोलियो में बदलाव किया जाए | Navjot Singh Sidhu tweet and target Capt Amarinder
Read more »

स्मृति ईरानी के करीबी नेता के हत्या के मामले में 7 लोग हिरासत में छापेमारी जारी– News18 हिंदीस्मृति ईरानी के करीबी नेता के हत्या के मामले में 7 लोग हिरासत में छापेमारी जारी– News18 हिंदीपूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि इस मामले में 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में डीजीपी ऑफिस से सघन मॉनिटरिंग की जा रही है.
Read more »

यहां रहते हैं भारत के प्रधानमंत्री, मिलती हैं ये खास सुविधाएं - Education AajTakयहां रहते हैं भारत के प्रधानमंत्री, मिलती हैं ये खास सुविधाएं - Education AajTakभारत के प्रधानमंत्री के सरकारी आवास और मुख्य कार्यालय के बारे में जानने की उत्सुकता सभी लोगों में होती है. आज हम आपको प्रधानमंत्री
Read more »

कांग्रेस के लिए 'हानिकारक' हैं राहुल गांधी, फिर भी क्यों हैं जरूरी, समझें पूरी राजनीतिकांग्रेस के लिए 'हानिकारक' हैं राहुल गांधी, फिर भी क्यों हैं जरूरी, समझें पूरी राजनीति2019 की यह करारी हार कांग्रेस के लिए अप्रत्याशित है, क्योंकि उसके खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं थी. इसलिए लगता है कि कांग्रेस को इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था और जिस तरह की हार हुई है उसमें तो नेतृत्व की जिम्मेदारी निश्चित तौर पर बनती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:21:54