जागरण संपादकीय: बड़े षड्यंत्र का संकेत, लगातार रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया जाना चिंता का विषय

Railways News

जागरण संपादकीय: बड़े षड्यंत्र का संकेत, लगातार रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया जाना चिंता का विषय
Rail Accidents In IndiaRailway TrackKanpur Rail Track
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 53%

रेल की पटरियों से छेड़छाड़ की घटनाएं नई नहीं हैं लेकिन आम तौर पर ऐसी घटनाओं को शरारती तत्व अंजाम दिया करते थे लेकिन अब जिस तरह एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं उससे इस आशंका को बल मिलता है कि इन घटनाओं के पीछे आतंकी तत्व हो सकते हैं। आतंकी अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए शरारती तत्वों का सहारा ले रहे...

कानपुर में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलिंडर पाया जाना और मध्य प्रदेश में खंडवा के निकट सेना के जवानों को ले जा रही ट्रेन के नीचे विस्फोट होना महज दुर्योग नहीं हो सकता। ये घटनाएं किसी बड़े षड्यंत्र की ओर संकेत कर रही हैं। इस तरह की घटनाओं के पीछे षड्यंत्र इसलिए भी नजर आता है, क्योंकि इसके पहले भी इसी प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों ही सूरत में एक रेलवे ट्रैक की फिश प्लेटें हटी पाई गई थीं और उत्तर प्रदेश में रामपुर में रेलवे ट्रैक पर लोहे का एक खंभा रख दिया गया था। इसकी भी अनदेखी नहीं की जा सकती कि इसके पूर्व भी इसी तरह के कई मामले राजस्थान, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में सामने आ चुके हैं। कानपुर में तो ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनसे यही लगा कि ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी। एक अनुमान के अनुसार पिछले डेढ़ माह में ऐसी डेढ़ दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें ट्रेनों को पटरी से उतारने की अलग-अलग तरह से कोशिश की गई। यह ठीक है कि इस तरह की घटनाओं को रेलवे बोर्ड ने गंभीरता से लिया है और कुछ मामलों की जांच तो रेलवे पुलिस के साथ ही स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी अर्थात एनआइए भी कर रही है, लेकिन यह ठीक नहीं कि अभी तक किसी मामले की तह तक नहीं पहुंचा जा सका है। यदि इन घटनाओं के पीछे के कारणों का शीघ्र पता नहीं लगाया जा सका तो वे तत्व और दुस्साहसी हो सकते हैं जो रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ कर ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। पटरियों से छेड़छाड़ की घटनाएं नई नहीं हैं, लेकिन आम तौर पर ऐसी घटनाओं को शरारती तत्व अंजाम दिया करते थे, लेकिन अब जिस तरह एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे इस आशंका को बल मिलता है कि इन घटनाओं के पीछे आतंकी तत्व हो सकते हैं। यह भी हो सकता है कि आतंकी अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए शरारती तत्वों का सहारा ले रहे हों। जो भी हो, वस्तुस्थिति सामने आनी ही चाहिए। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी, क्योंकि अतीत में ट्रेनों को नक्सली और आतंकी संगठन निशाना बनाते रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को अपनी चौकसी बढ़ानी होगी और एक ऐसे माहौल का निर्माण करना होगा जिससे शरारती अथवा आतंकी तत्व ट्रेन को आसान निशाना समझने से बाज आएं। यह कोई अच्छी बात नहीं कि यात्री ट्रेनों में जब-तब पथराव होता रहता है। वंदे भारत ट्रेन को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। अब जब यह स्पष्ट है कि ट्रेनों की सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ रहा है तब फिर रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ खुफिया एजेंसियों को भी विशेष सजगता का परिचय देना होगा।.

कानपुर में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलिंडर पाया जाना और मध्य प्रदेश में खंडवा के निकट सेना के जवानों को ले जा रही ट्रेन के नीचे विस्फोट होना महज दुर्योग नहीं हो सकता। ये घटनाएं किसी बड़े षड्यंत्र की ओर संकेत कर रही हैं। इस तरह की घटनाओं के पीछे षड्यंत्र इसलिए भी नजर आता है, क्योंकि इसके पहले भी इसी प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों ही सूरत में एक रेलवे ट्रैक की फिश प्लेटें हटी पाई गई थीं और उत्तर प्रदेश में रामपुर में रेलवे ट्रैक पर लोहे का एक खंभा रख दिया गया था। इसकी भी अनदेखी नहीं की जा सकती कि इसके पूर्व भी इसी तरह के कई मामले राजस्थान, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में सामने आ चुके हैं। कानपुर में तो ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनसे यही लगा कि ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी। एक अनुमान के अनुसार पिछले डेढ़ माह में ऐसी डेढ़ दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें ट्रेनों को पटरी से उतारने की अलग-अलग तरह से कोशिश की गई। यह ठीक है कि इस तरह की घटनाओं को रेलवे बोर्ड ने गंभीरता से लिया है और कुछ मामलों की जांच तो रेलवे पुलिस के साथ ही स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी अर्थात एनआइए भी कर रही है, लेकिन यह ठीक नहीं कि अभी तक किसी मामले की तह तक नहीं पहुंचा जा सका है। यदि इन घटनाओं के पीछे के कारणों का शीघ्र पता नहीं लगाया जा सका तो वे तत्व और दुस्साहसी हो सकते हैं जो रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ कर ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। पटरियों से छेड़छाड़ की घटनाएं नई नहीं हैं, लेकिन आम तौर पर ऐसी घटनाओं को शरारती तत्व अंजाम दिया करते थे, लेकिन अब जिस तरह एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे इस आशंका को बल मिलता है कि इन घटनाओं के पीछे आतंकी तत्व हो सकते हैं। यह भी हो सकता है कि आतंकी अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए शरारती तत्वों का सहारा ले रहे हों। जो भी हो, वस्तुस्थिति सामने आनी ही चाहिए। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी, क्योंकि अतीत में ट्रेनों को नक्सली और आतंकी संगठन निशाना बनाते रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को अपनी चौकसी बढ़ानी होगी और एक ऐसे माहौल का निर्माण करना होगा जिससे शरारती अथवा आतंकी तत्व ट्रेन को आसान निशाना समझने से बाज आएं। यह कोई अच्छी बात नहीं कि यात्री ट्रेनों में जब-तब पथराव होता रहता है। वंदे भारत ट्रेन को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। अब जब यह स्पष्ट है कि ट्रेनों की सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ रहा है तब फिर रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ खुफिया एजेंसियों को भी विशेष सजगता का परिचय देना होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rail Accidents In India Railway Track Kanpur Rail Track Gujarat Rail Track Rail Accidents News India News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Modi Cabinet: रेलवे बोर्ड का बॉस एक दलित अधिकारी को बनाया जाना कितने बड़े बदलाव का संकेत है?Modi Cabinet: रेलवे बोर्ड का बॉस एक दलित अधिकारी को बनाया जाना कितने बड़े बदलाव का संकेत है?Modi Cabinet: मोदी 3.0 के उन फैसलों की जिनमें कहीं बुलंद हौसले दिखते हैं तो कहीं उन्हें रोल बैक के सांचे में देखा जाता है... मोदी सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसे विपक्ष मजबूरी मान रहा है और बीजेपी मास्टरस्ट्रोक....और वो फैसला है रेलवे बोर्ड के चेयरमैन पद पर एक दलित अधिकारी की नियुक्ति....
Read more »

जागरण संपादकीय: वंशवादी राजनीति खत्म करने का अवसर, प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान स्वागतयोग्यजागरण संपादकीय: वंशवादी राजनीति खत्म करने का अवसर, प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान स्वागतयोग्यदुर्भाग्यवश राजनीति में पहले जैसे उदाहरण पेश किए गए हैं वे युवाओं को इस क्षेत्र में आने से रोकते रहे हैं लेकिन एक सच्चा नेतृत्वकर्ता वही है जो अपने देश के सामर्थ्य और जरूरतों को समझे और समयबद्ध रूप से उस पर निर्णय ले। भारत की युवाशक्ति जिस क्षेत्र में भी गई है उसने भारत के तिरंगे को गौरवान्वित किया...
Read more »

जागरण संपादकीय: पूर्वोत्तर में चल रहे षड्यंत्र की अनदेखी, रोकना होगा मतांतरण का काला खेलजागरण संपादकीय: पूर्वोत्तर में चल रहे षड्यंत्र की अनदेखी, रोकना होगा मतांतरण का काला खेलभारत को इस्लाम के बाद अब ईसाईयत के आधार पर पुनः विभाजन का दंश न झेलना पड़े इसके लिए देश को सतर्क रहना होगा। भारत बांग्लादेश और म्यांमार के हिस्सों को काटकर अगर कोई ईसाई देश बना तो भविष्य में वह महाशक्तियों के टकराव की भूमि बनेगा। अमेरिका-चीन भारत के पड़ोसी देशों में जिस तरह सक्रिय हैं उसकी अनदेखी ठीक नहीं...
Read more »

रेलवे ट्रैक में है क्रैक... अब झट से चल जाएगा पता, इंदौर आईआईटी ने की है कमाल की खोजरेलवे ट्रैक में है क्रैक... अब झट से चल जाएगा पता, इंदौर आईआईटी ने की है कमाल की खोजIIT Indore News: आईआईटी इंदौर ने एक कमाल का ड्रोन बनाया है। इस ड्रोन से बिल्डिंग, सड़क और रेलवे ट्रैक में क्रैक का पता लगाया जा सकता है। इसकी सफलता दर 98.
Read more »

जागरण संपादकीय: सिकुड़ता गरीबी का दायरा, आर्थिक प्रगति के सकारात्मक संकेतजागरण संपादकीय: सिकुड़ता गरीबी का दायरा, आर्थिक प्रगति के सकारात्मक संकेतमौजूदा व्यवस्था में गेहूं और धान जैसी फसलों के लिए कायम न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी और खरीदारी से जुड़ा तंत्र इनकी मांग घटने के बावजूद उनके उत्पादकों को असंगत रूप से लाभ पहुंचाने वाला है। ऐसे में बागवानी डेरी और मवेशियों पर जोर देना टिकाऊ एवं सतत विकास की ओर अग्रसर करने के साथ ही कृषि उत्पादकता एवं पोषण के मोर्चे को भी मजबूत...
Read more »

जागरण संपादकीय: आयुष्मान भारत का मिशन: जनस्वास्थ्य सुनिश्चित होने से ही होगा देश का विकासजागरण संपादकीय: आयुष्मान भारत का मिशन: जनस्वास्थ्य सुनिश्चित होने से ही होगा देश का विकासकिसी भी राष्ट्र का स्वास्थ्य उसकी समृद्धि की नींव है। स्वस्थ जनता देश के विकास उत्पादकता और नवाचार में योगदान करने में सक्षम होती है। आयुष्मान भारत इस स्वस्थ मजबूत और विकसित भारत की संकल्पना का केंद्र है। इस योजना की सफलता सरकार स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और लोगों के बीच की गई कड़ी मेहनत समर्पण और सहयोग को दर्शाती...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:08:23