जागरण संपादकीय: झूठे नैरेटिव से लड़ने में नाकाम भाजपा, राहुल के खिलाफ नहीं बना सकी माहौल

Rahul Gandhi News

जागरण संपादकीय: झूठे नैरेटिव से लड़ने में नाकाम भाजपा, राहुल के खिलाफ नहीं बना सकी माहौल
BJPRahul Gandhi On Sikh
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 53%

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को सबसे बड़ा आतंकी कहा या गिरिराज सिंह ने हमला किया। उनकी भाषा से हमारी असहमति होगी किंतु ये सब प्रतिक्रियाएं राहुल के विभाजनकारी उकसाऊ और भारत की विश्व में छवि नष्ट करने के व्यवहारों के विरुद्ध हैं। बड़ी संख्या में आम आदमी बातचीत में राहुल के बयान पर ऐसी ही गुस्सैल प्रतिक्रिया दे रहा...

अवधेश कुमार। भारत का हर विवेकशील व्यक्ति हतप्रभ है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का हालिया वक्तव्य है कि अमेरिका में उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा और भाजपा उन्हें डराकर चुप कराना चाहती है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या हमको ऐसा भारत नहीं चाहिए, जहां हर सिख बिना डरे अपने धर्म का पालन कर सके? कांग्रेस अमेरिका में दिए राहुल के वक्तव्यों के विरुद्ध कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा नेताओं के बयानों को उनके विरुद्ध हिंसा भड़काने वाला बताकर जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा और बयान दिया कि उन्होंने अपने साथियों के विरुद्ध कार्रवाई न करके एक प्रकार से समर्थन किया है। सामान्य स्थिति तो यही होती कि अमेरिका में राहुल ने जो कुछ कहा, जिनसे मिले, उसके विरुद्ध देश में प्रखर आक्रामकता दिखाई जाती। कोई नेता ऐसे भारत विरोधी बयान दे, जिनसे विभाजनकारी शक्तियों को बल मिले, जिसका लाभ खालिस्तानी और भारत विरोधी उठाएं, वह घोषित भारत विरोधियों से मिले तथा गलती स्वीकारने के बजाय इसकी आलोचना करने वालों का विरोध करे और उसे समर्थन भी मिले, यह किसी भी हालात में सामान्य स्थिति नहीं हो सकती। इसे ही कहते हैं इकोसिस्टम और नैरेटिव तंत्र की शक्ति। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को सबसे बड़ा आतंकी कहा या गिरिराज सिंह ने हमला किया। उनकी भाषा से हमारी असहमति होगी, किंतु ये सब प्रतिक्रियाएं राहुल के विभाजनकारी, उकसाऊ और भारत की विश्व में छवि नष्ट करने के व्यवहारों के विरुद्ध हैं। बड़ी संख्या में आम आदमी बातचीत में राहुल के बयान पर ऐसी ही गुस्सैल प्रतिक्रिया दे रहा है। आश्चर्य की बात है कि भाजपा इतने बड़े मुद्दे पर राहुल के खिलाफ माहौल नहीं बना सकी। इसके उलट उसके नेताओं और मंत्रियों का बयान कांग्रेस के लिए मुद्दा बन गया और वह जनता के बीच जा रही है कि ये लोग राहुल की हत्या करना चाहते हैं। यह तो उलटी दिशा में जलधारा को बहाना हुआ। भाजपा के पास इतनी क्षमता है कि वह इसे देशव्यापी मुद्दा बनाकर राहुल और कांग्रेस को रक्षात्मक होने या बयान वापस लेने के लिए विवश कर सकती थी। अगर जनता किसी नेता और पार्टी के विरुद्ध दिखने लगे, माहौल खिलाफ हो जाए तो उसके पास पीछे हटने के अलावा कोई चारा नहीं होता। राहुल अमेरिका में केवल इल्हान उमर जैसी भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक से ही नहीं मिले। मुलाकातियों में व्हाइट हाउस में हमेशा भारत के विरुद्ध शरारत भरे प्रश्न करने वाले बांग्लादेशी पत्रकार से भी राहुल की मुलाकात हुई। यह अनुमान सहज लगाया जा सकता है कि यदि भारत विरोधी समूह राहुल से मिल रहा था तो उसका एजेंडा क्या रहा होगा? सिखों के मामले में राहुल गांधी के बयान का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू समर्थन करता है और वह इसका प्रतिवाद नहीं करते। देश में इसके विरुद्ध नैरेटिव भी नहीं बनता। ऐसी तो नौबत आनी ही नहीं चाहिए थी कि मल्लिकार्जुन खरगे भाजपा को ही आरोपित करने वाला पत्र प्रधानमंत्री को लिखते। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के उत्तर में राहुल पर टिप्पणियां थीं और कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रयुक्त किए गए अपशब्दों का विवरण। इसमें सिखों पर दिए गए बयान या उनकी मुलाकातियों वाला अक्षम्य आचरण नेपथ्य में चला गया। भाषाओं के संदर्भ में दिया गया राहुल का वक्तव्य भी स्पष्ट विभाजनकारी और देश में संघर्ष पैदा करने वाला था। पिछले काफी समय से राहुल का पूरा नैरेटिव देश के अंदर जाति, समुदाय, भाषा, क्षेत्र, आर्थिक स्थिति आदि के आधार पर लोगों को संघर्ष के लिए उकसाने पर केंद्रित हो चुका है। भाजपा उनके विरुद्ध मीडिया में प्रतिक्रिया देती है, राहुल आगे बढ़कर कुछ और बोलते हैं, जिसे उनका इकोसिस्टम फैलाने में जुट जाता है। खुद को हिंदू कहने वाले हिंसा-नफरत करते हैं.

.. वाला राहुल का भाषण हिंदुत्व विचारधारा वाले सभी संगठनों, उसे मानने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उनके अभियान का खतरनाक हिस्सा था और अमेरिका का उनका वक्तव्य उसी का विस्तार था। कुछ भाजपा सांसदों ने उक्त भाषण का विरोध किया तो उसे संसद के रिकार्ड से निकाल दिया गया, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर वह पूरा भाषण उपलब्ध है। देश में इस भाषण के वीडियो को अभियान की तरह ले जाकर माहौल बनाया जा सकता था। यह सब नहीं हो पा रहा तो यह चिंता का विषय है। अगर भाजपा सरकार में होते हुए राहुल और उनकी विचारधारा से लड़ते हुए, उन्हें और उनके पूरे इकोसिस्टम को रक्षात्मक होने को विवश करते हुए नहीं दिख रही है तो यह असाधारण संकट का प्रमाण है। सनातन और हिंदुत्व के विरुद्ध जिस तरह का विष-वमन आइएनडीआइए के घटकों ने किया, उसके विरुद्ध भी ऐसी स्थिति नहीं पैदा की गई, जिससे आम लोग उनके विरोध में खड़े होकर उनके इकोसिस्टम पर प्रहार कर पाते। बौद्धिक क्षेत्र में जिस प्रखरता से इन विषयों को उठाया गया, उसका रत्ती भर भी असर राजनीति और संगठन के स्तर पर हुआ होता तो माहौल दूसरा होता। भाजपा के पास तो इस पूरे सोच का तथ्यों के साथ खंडित करने का ठोस आधार है। उदाहरण के लिए तमिल भाषा के विकास, तमिल विद्वानों का वैश्विक सम्मान तथा अन्य भाषाओं के साथ उसके समागम के जितने कदम मोदी सरकार ने उठाए, उतने किसी ने नहीं उठाया। इसी तरह भारत की सभी भाषाओं में प्रोफेशनल शिक्षा देने की नीति पहली बार बनी। फिर भी भाजपा अपने विरोधियों को बेनकाब नहीं कर पा रही है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती कि गलत नैरेटिव से भ्रमित होकर उसे सही मानने वालों की संख्या बढ़ी है और लोकसभा 2024 का परिणाम इसका साक्षी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

BJP Rahul Gandhi On Sikh

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जागरण संपादकीय: कानून नहीं सोच बदलने से रुकेंगे दुष्कर्म, समाधान के तलाशने होंगे नए उपायजागरण संपादकीय: कानून नहीं सोच बदलने से रुकेंगे दुष्कर्म, समाधान के तलाशने होंगे नए उपायदुष्कर्म जैसे अपराध से निपटने के लिए कठोर कानून होना अच्छी बात है मगर हर बार इस अपराध से मात्र कानून से निपटने की बात करना और अधिक कठोर कानून बनाना बताता है कि हमें लोकतंत्र और संविधान आदि में कोई खास यकीन नहीं है। निर्भया मामले में भी जस्टिस जेएस वर्मा कमेटी को मात्र 30 दिन का समय दिया गया था कि वे अपनी रिपोर्ट...
Read more »

जागरण संपादकीय: जनगणना में देरी, 2027 से पहले नहीं दिख रही जनगणना की संभावनाजागरण संपादकीय: जनगणना में देरी, 2027 से पहले नहीं दिख रही जनगणना की संभावनाजनगणना में देरी से उसका चक्र प्रभावित होने की भी आशंका है क्योंकि अभी यह कहना कठिन है कि 2031 में जनगणना कराने की आवश्यकता समझी जाएगी या नहीं? निःसंदेह मौजूदा सरकार के समक्ष यह दुविधा भी होगी कि जनगणना के साथ जाति गणना कराई जाए या नहीं? जाति गणना की मांग बढ़ती चली जा रही है और पिछले दिनों तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी उसकी आवश्यकता जता...
Read more »

Politics: राहुल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर खरगे ने पीएम को लिखा पत्र; कहा- सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरीPolitics: राहुल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर खरगे ने पीएम को लिखा पत्र; कहा- सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरीकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
Read more »

राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कर्नाटक भाजपा विधायक के खिलाफ एफआईआरराहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कर्नाटक भाजपा विधायक के खिलाफ एफआईआरराहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कर्नाटक भाजपा विधायक के खिलाफ एफआईआर
Read more »

जागरण संपादकीय: समस्या न बनने पाए श्रीलंका, वैश्विक ढांचे में पुरानी सोच से नहीं चलेगा कामजागरण संपादकीय: समस्या न बनने पाए श्रीलंका, वैश्विक ढांचे में पुरानी सोच से नहीं चलेगा कामSri Lanka News जेवीपी पिछली सदी के सातवें दशक में अस्तित्व में आई। अपने मार्क्सवादी चिंतन और सिंहली राष्ट्रवादी विचारधारा के चलते आरंभ से ही उसका रवैया भारत विरोधी रहा। दक्षिण एशिया में भारतीय ‘विस्तारवाद’ से निपटना उसके वैचारिक लक्ष्यों में से एक रहा। इसने 1971 में पहली बार श्रीलंका राज्य के विरुद्ध विद्रोह किया जिसे तुरंत ही दबा दिया...
Read more »

जागरण संपादकीय: कार्य-जीवन में खतरनाक असंतुलन, तैयार हो रहा हानिकारक माहौलजागरण संपादकीय: कार्य-जीवन में खतरनाक असंतुलन, तैयार हो रहा हानिकारक माहौलयुवा पेशेवरों को बर्नआउट से बचने के लिए उन्हें स्वीकृति या मान्यता प्रदान करने की भी आवश्यकता है। मान्यता एक मुख्य मानवीय आवश्यकता है। इसका मौद्रिक होना जरूरी नहीं है। एक साधारण धन्यवाद नोट या सार्वजनिक स्वीकृति ही काफी हो सकती है। इसके साथ-साथ कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखना और कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों की भलाई को प्राथमिकता देने की आवश्यकता...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:46:25