करगिल युद्ध के एक हीरो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी यह फिल्म अमेजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।
यह देश के लिए लड़ते हुए मर-मिटने की भावना पर आधारित है लेकिन इसमें एक प्रेम कहानी भी है। और हां, शुरू में ही यह बता दिया जाए कि इसका नाम ‘शेरशाह’ इसलिए है कि सेना में यही विक्रम बत्रा का ‘कोडनेम’ या उपनाम था। स्वतंत्रता दिवस यानी पंद्रह अगस्त के मौके पर रिलीज होनेवाली यह फिल्म लगभग बाइस साल पहले हुए उस वाकये पर आधारित है जब पाकिस्तानी सेना भारतीय सीमा के भीतर धोखेबाजी से प्रवेश कर गई थी और उसे बाहर निकालने के लिए भारत ने जंग लड़ी, जिसमें कई सैनिक शहीद हुए। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसमें कैप्टेन बत्रा उर्फ शेरशाह की भूमिका निभाई है। कैप्टेन बत्रा का जन्म हिमाचल में हुआ था। बत्रा को सेना में जाने के पहले इश्क भी हुआ था डिंपल नाम की लड़की से। डिंपल सिख है और बत्रा पंजाबी हिंदू। डिंपल के पिता को यह मंजूर नहीं कि उसकी बेटी दूसरे धर्म वाले से शादी करे। लेकिन डिंपल प्रेम से डिगती नहीं है। विक्रम पहले मर्चेंट नेवी में जाना चाहता है लेकिन फिर सेना में चला जाता है और वहां लेफ्टिनेंट के पद पर उसकी पहली नियुक्तिहोती है। इस दौरान वो एक आतंकवादी गिरोह से भिड़ता है और उसका सफाया भी करता है। फिर आता है करगिल युद्ध, जिसमें विक्रम अपनी बाजी दिखाता है। विक्रम और डिंपल का प्रेम फ्लैशबेक में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से विक्रम के सैन्य जीवन पर है और निर्देशक की पूरी कोशिश एक सैनिक की वीरता और बलिदान को दिखाने की है ताकि दर्शक भावना के स्तर पर अपने भीतर उबाल महसूस करे। सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेहतरीन अदाकारी ने इसे संभव भी कर दिखाया है। ये उनका अब तक का सबसे अच्छा रोल है। कियारा आडवाणी भी जब तक स्क्रीन पर रहती है दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म में गाने भी हैं लेकिन वे सामान्य ही हैं। लेकिन जिस तरह से ‘विक्रम कथा’ कही और दिखाई गई है उसमें कहीं ढीलापन नहीं है। करगिल की पहाड़ियों का फिल्मांकन भी जबर्दस्त है। फिल्म में कुछ असंगतियां भी हैं। जैसे विक्रम मर्चेंट नेवी में जाने की जगह सेना की नौकरी क्यों पसंद करता है,यह साफ नहीं होता। ऐसी ही कुछ और बातें भी हैं। पर इन सबके बावजूद ‘शेरशाह’ यादों में बसने वाली फिल्म है। एक युद्ध-फिल्म के रूप में ये जेपी दत्ता की फिल्म ‘एलओसी करगिल’ की याद दिलाती है जो करगिल युद्ध पर ही बनी थी। हालांकि दोनों फिल्मों का ट्रीटमेंट अलग-अलग है। निर्देशक विष्णु वर्धन की यह पहली हिंदी फिल्म है और इसके साथ ही उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में धमाकेदार इंट्री मारी है।.
यह देश के लिए लड़ते हुए मर-मिटने की भावना पर आधारित है लेकिन इसमें एक प्रेम कहानी भी है। और हां, शुरू में ही यह बता दिया जाए कि इसका नाम ‘शेरशाह’ इसलिए है कि सेना में यही विक्रम बत्रा का ‘कोडनेम’ या उपनाम था। स्वतंत्रता दिवस यानी पंद्रह अगस्त के मौके पर रिलीज होनेवाली यह फिल्म लगभग बाइस साल पहले हुए उस वाकये पर आधारित है जब पाकिस्तानी सेना भारतीय सीमा के भीतर धोखेबाजी से प्रवेश कर गई थी और उसे बाहर निकालने के लिए भारत ने जंग लड़ी, जिसमें कई सैनिक शहीद हुए। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसमें कैप्टेन बत्रा उर्फ शेरशाह की भूमिका निभाई है। कैप्टेन बत्रा का जन्म हिमाचल में हुआ था। बत्रा को सेना में जाने के पहले इश्क भी हुआ था डिंपल नाम की लड़की से। डिंपल सिख है और बत्रा पंजाबी हिंदू। डिंपल के पिता को यह मंजूर नहीं कि उसकी बेटी दूसरे धर्म वाले से शादी करे। लेकिन डिंपल प्रेम से डिगती नहीं है। विक्रम पहले मर्चेंट नेवी में जाना चाहता है लेकिन फिर सेना में चला जाता है और वहां लेफ्टिनेंट के पद पर उसकी पहली नियुक्तिहोती है। इस दौरान वो एक आतंकवादी गिरोह से भिड़ता है और उसका सफाया भी करता है। फिर आता है करगिल युद्ध, जिसमें विक्रम अपनी बाजी दिखाता है। विक्रम और डिंपल का प्रेम फ्लैशबेक में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से विक्रम के सैन्य जीवन पर है और निर्देशक की पूरी कोशिश एक सैनिक की वीरता और बलिदान को दिखाने की है ताकि दर्शक भावना के स्तर पर अपने भीतर उबाल महसूस करे। सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेहतरीन अदाकारी ने इसे संभव भी कर दिखाया है। ये उनका अब तक का सबसे अच्छा रोल है। कियारा आडवाणी भी जब तक स्क्रीन पर रहती है दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म में गाने भी हैं लेकिन वे सामान्य ही हैं। लेकिन जिस तरह से ‘विक्रम कथा’ कही और दिखाई गई है उसमें कहीं ढीलापन नहीं है। करगिल की पहाड़ियों का फिल्मांकन भी जबर्दस्त है। फिल्म में कुछ असंगतियां भी हैं। जैसे विक्रम मर्चेंट नेवी में जाने की जगह सेना की नौकरी क्यों पसंद करता है,यह साफ नहीं होता। ऐसी ही कुछ और बातें भी हैं। पर इन सबके बावजूद ‘शेरशाह’ यादों में बसने वाली फिल्म है। एक युद्ध-फिल्म के रूप में ये जेपी दत्ता की फिल्म ‘एलओसी करगिल’ की याद दिलाती है जो करगिल युद्ध पर ही बनी थी। हालांकि दोनों फिल्मों का ट्रीटमेंट अलग-अलग है। निर्देशक विष्णु वर्धन की यह पहली हिंदी फिल्म है और इसके साथ ही उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में धमाकेदार इंट्री मारी है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा और 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ Mi Mix 4 लॉन्च, जानें कीमतMi Mix 4 को मंगलवार को एक स्पेशल इवेंट के जरिए लॉन्च किया गया. ये शाओमी का अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला कमर्शियल फोन है. यानी इस फोन में एक नई टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फ्रंट कैमरे को डिस्प्ले के अंदर छुपा देती है.
Read more »
कुरुक्षेत्र: कपिल सिब्बल बन सकते हैं कांग्रेस और विपक्ष की एकता के सूत्रधारकुरुक्षेत्र: कपिल सिब्बल बन सकते हैं कांग्रेस और विपक्ष की एकता के सूत्रधार Congress kapilsibal INCIndia KapilSibal RahulGandhi VinodAgnihotri7
Read more »
चलती बस और कार के ऊपर गिरा पहाड़, हिमाचल में हुए हादसे की डरावनी PhotosHimachal Kinnaur Landslide: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में लैंडस्लाइड की वजह से बड़ा हादसा हुआ है. पहाड़ों से गिरे मलबे और चट्टानों के नीचे यात्रियों से भरी एक बस दब गई है.
Read more »
राजा भैया और उनकी पत्नी के पास 6 रिवॉल्वर और गन, लाखों की ज्वेलरी के मालिकMyneta के मुताबिक, साल 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान दिए अपने हलफनामे में राजा भैया ने बताया था कि उनके पास कुल 14 करोड़ 25 लाख 84 हजार रुपए की संपत्ति है।
Read more »
किन्नौर हादसे और रेस्क्यू के 12 फोटो: मलबे में दबी बस के ड्राइवर का फोन चालू था, लोगों ने कॉल करके बचाने की गुहार लगाई; सेना और ITBP रेस्क्यू के लिए पहुंचीबरसात में हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में लैंडस्लाइडिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। किन्नौर में बुधवार को पहाड़ों से गिरती चट्टानों ने नेशनल हाईवे-5 से गुजर रही हिमाचल रोडवेज की बस समेत एक ट्रक और दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 60 लोगों के मलबे में फंसने की खबर है। अब तक 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। | किन्नौर जिले में पहाड़ों से चट्टानें अचानक नेशनल हाईवे-5 पर आ गिरी। इस हादसे में मूरंग से हरिद्वार जा रही हिमाचल परिवहन पथ निगम की एक बस, एक ट्रक और 4 अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए।
Read more »
ANC सपोर्ट और 29 घंटे की बैटरी के साथ Samsung के नए ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमतSamsung Galaxy Buds 2 को बुधवार को हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया. ये नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स हैं, जिन्हें पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Buds+ के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है.
Read more »
