बिहार का जहानाबाद जिला समय के साथ अब बदल रहा है. यहां के लोगों की सोच भी बदल रही है. जगह जगह स्कूल, कॉलेज, मार्केट, उद्योग धंधे बढ़ने से यह जिला शहरीकरण की ओर अग्रसर है. ऐसे में यहां लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है. कई गार्जियन यहां इसलिए रहना चाहते हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई लिखाई अच्छे से हो सके.
जिस प्रकार से जहानाबाद में शिक्षा का दायरा बढ़ता जा रहा है, उसी तरह से मकान भी बन रहे हैं. किराया के उद्देश्य से भी मकान बनाया जा रहा है. कई ऐसी जगहें हैं, जहां किराया काफी महंगा है. इनमें से कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां कम दाम में भी किराए के कमरे और फ्लैट मिलते हैं.
जहानाबाद के जिन इलाकों में कम दाम में किराए के कमरे औऱ फ्लैट मिल जाते हैं, उसमें से निजामुद्दीनपुर, गांधी मैदान, शहवाजपुर और राजा बाजार का इलाका शामिल है. यहां ज्यादा कीमत में अच्छे फ्लैट्स तो मिल ही जाएंगे और कम कीमत में भी फ्लैट्स मिल जाते हैं. जहानाबाद के इन इलाकों में ज्यादातर परिवार के लोग रहते हैं, लेकिन यहां स्टूडेंट्स के लिए भी सस्ते में किराए के कमरे मिल जाते हैं. यहां 2500 रुपए में दो रूम का किराया मिल जाता है. वहीं, जितनी अच्छी फ्लैट चाहिए, उतनी ही किराया खर्च करना पड़ता है. जहानाबाद जिला, गया और पटना के बीच बसा हुआ शहर है. यह दो प्रमुख शहरों के बीच बसा हुआ है. यही कारण है कि यहां का विकास तेजी से होता जा रहा है. सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं. इसके अलावा सभी विभागों का कार्यालय भी है, जिसके कारण लोग अपनी पढ़ाई के साथ साथ नौकरी भी करते हैं. शहरीकरण तेजी से होने के साथ जहानाबाद जिले में रहन-सहन का तौर तरीका भी बदल रहा है. लोगों की जरूरतें पहले से ज्यादा बढ़ी हैं. ऐसे में यहां सिर्फ मकान ही नहीं, बल्कि अच्छी सड़क, बिजली, पानी और बाजार सुविधा भी प्राथमिकता में है. यही कारण है कि कई इलाकों में नए रिहायशी प्रोजेक्ट्स सामने आ रहे हैं. शिक्षा और रोजगार के मौके बढ़ने से छात्रों और नौकरीपेशा लोगों की पसंद यह शहर बनता जा रहा है. बाहर से पढ़ाई या नौकरी के लिए आने वाले लोग यहां किराए पर रहना ज्यादा सुविधाजनक समझते हैं. जिस तरह से आधुनिकता विस्तार हो रहा है, उससे साफ हो रहा है कि आने वाले समय में जहानाबाद का विकास और तेज गति से होगा. सड़कें, बाजार और शैक्षणिक संस्थान खुलने से जिला धीरे-धीरे बेहतर शहरी केंद्र के रूप में उभर रहा है.
Cheapest Area In Jehanabad For Rent Cheap Flats In Jehanabad Jehanabad Cheapest Flats For Students
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोने की कीमतों में मामूली वृद्धि; चांदी का दाम 2,500 रुपए से अधिक बढ़ासोने की कीमतों में मामूली वृद्धि; चांदी का दाम 2,500 रुपए से अधिक बढ़ा
Read more »
किसानों के लिए खुशखबरी: पॉलीहाउस और शेडनेट लगाना अब हुआ आसान, जानें कैसे लें फायदाPolyhouse and Shednet Installation Made Easy for Farmers: प्रदेश सरकार ने पॉलीहाउस और शेडनेट निर्माण की न्यूनतम क्षेत्र सीमा 4000 वर्ग मीटर से घटाकर 2500 वर्ग मीटर कर दी है. इस फैसले से छोटे और मध्यम किसान भी अब अनुदान योजना का लाभ ले सकेंगे और आधुनिक खेती, खासकर उच्च मूल्य वाली फसलों का उत्पादन, मौसम की मार से बचकर कर पाएंगे.
Read more »
गंगा नदी पर बन रहा छह लेन का पुल, दोनों ओर 15 KM लंबी सड़क के लिए 2500 किसानों की ली जाएगी जमीनगंगा पर बनने वाले छह लेन पुल के लिए मीरजापुर में सड़क निर्माण शुरू हो गया है। एनएच-135 समोगरा से पुरजागिर तक 15 किलोमीटर फोरलेन बनेगी। प्रयागराज और मध्य प्रदेश से पूर्वांचल के जिलों तक भारी वाहनों के लिए 1700 करोड़ रुपये से पुल बन रहा है। पुल के दोनों ओर 15 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी, जिसके लिए 2500 किसानों की भूमि ली जा रही...
Read more »
दिल्ली में किराए पर यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कमरे, स्टूडेंट के लिए है सबसे बेस्ट, फोटो देखकर करें प्लानDelhi Cheap Rooms Area : लक्ष्मी नगर, द्वारका, उत्तम नगर, न्यू अशोक नगर, गोविंदपुरी, ओल्ड राजेंद्र नगर, छतरपुर जैसे इलाके दिल्ली में छात्रों और नौकरीपेशा के लिए सस्ते और कनेक्टेड हैं. यहां 2500 रुपये में भी रहने के लिए कमरे मिल जाते हैं.
Read more »
भारतीय सेना की आर्टिलरी में नई ताकत: पिनाका Mk3 रॉकेट लॉन्चर्सDRDO ने पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के नए वर्जन, पिनाका Mk3 पर काम शुरू कर दिया है, जिसकी मारक क्षमता 120 किमी तक होगी। यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित है और इसे 'मिनी ब्रह्मोस' भी कहा जा रहा है। यह प्रोजेक्ट लगभग 2500 करोड़ रुपये का है।
Read more »
भारतीय सेना की आर्टिलरी में नई ताकत: पिनाका Mk3 लॉन्चर्स, 120 किमी रेंज!DRDO ने पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के नए वर्जन, पिनाका Mk3 पर काम शुरू किया है, जिसकी रेंज 120 किमी तक होगी। यह प्रोजेक्ट करीब 2500 करोड़ रुपये का है और इसे 'मिनी ब्रह्मोस' के रूप में जाना जा रहा है, जो चीन और पाकिस्तान के लिए खतरा बन सकता है। ट्रायल्स अगले कुछ महीनों में शुरू होंगे।
Read more »
