नगर थाना क्षेत्र की इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है. परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक पर हमला किया जाना था लेकिन गलती से मिस्त्री को गोली लग गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
जहानाबाद से एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बिजली मिस्त्री को गोली मार दी. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मनसा बीघा गांव की है. घायल मिस्त्री की पहचान परस बीघा थाना क्षेत्र के लक्षु बीघा गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है.
वह मनसा बीघा गांव में एक नवनिर्मित मकान में वायरिंग का काम कर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हथियारबंद बदमाश अचानक घर में घुसे और मनोज कुमार को सीने में गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत पीएमसीएच रेफर कर दिया. घायल मनोज का कहना है कि वह काम कर रहा था, तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति हथियार साफ कर रहा था और गलती से गोली चल गई. वहीं, मकान मालिक की पत्नी ने इसे पारिवारिक रंजिश से जुड़ा मामला बताया. उन्होंने कहा कि छह साल पहले उनके देवर की शादी मिश्र बिगहा गांव में हुई थी. लड़की के रंग को लेकर परिवार ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया, जिससे तनाव चल रहा था. उनका आरोप है कि हमला उनके पति पर होना था, लेकिन गलती से बिजली मिस्त्री को निशाना बना लिया गया. मनोज के परिवार का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. वह सिर्फ अपना काम कर रहा था. उनका मानना है कि पुरानी दुश्मनी के कारण मकान मालिक के परिवार को निशाना बनाने के लिए अपराधियों ने हमला किया, जिसमें मनोज घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. हालांकि पुलिस अधिकारी अभी मामले पर मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं. दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इनपुट- मुकेश कुमार ये भी पढ़ें- 2 गोली सिर में और 4 सीने में दागीं, सीवान में कुख्यात अपराधी लाली यादव की हत्या बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Electrician Shot In Jehanabad Bihar Crime News Jehanabad Crime News Mansa Bigha Village News Jehanabad Local News Jehanabad Police Bihar News Crime In Bihar Bihar Local News
