जलयोग : प्रयागराज में योग के प्रति जागरूकता के लिए तैराकों ने किया योगासन
प्रयागराज, 17 जून । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विश्व योग दिवस को खास बनाने के लिए बरगद घाट के पास यमुना नदी में जलयोग का आयोजन किया गया। इसके लिए तैराकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तैराक योगासन के पोस्टर हाथों में लिए लोगों को योग के प्रति जागरूक भी करते नजर आए।इसमें तैराकी सीखने वाले प्रशिक्षुओं के साथ ही शहर के युवाओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। इन लोगों में योग दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।तैराकी प्रशिक्षक ने लोगों से विभिन्न योग मुद्राओं में जलयोग करवाया। इसमें सूर्य नमस्कार, शवासन, वज्रासन, मत्स्यासन, अनुलोम-विलोम के साथ ही ओम का उच्चारण कराया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके भी जलयोग का आयोजन किया जाएगा।जलयोग के बारे में बात करते हुए प्रशिक्षक प्रणव उपमन्यु ने बताया कि पानी के अंदर सांस को रोकने और उसको छोड़ने से शरीर की क्षमता बढ़ती है। जलयोग हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी है। इससे भौतिक और आध्यात्मिक रूप से फायदा पहुंचता है। विश्व योग दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। वही प्रशिक्षण लेने पहुंचे तैराकों का कहना है कि जलयोग से दोहरा फायदा होता है। उन्होंने कहा कि यह हमारे फेफड़े के लिए बहुत फायदेमंद है। योग के जरिए हम बीमारियों से बच सकते हैं। लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए 10 मिनट का समय जरूर निकालना चाहिए।एक अन्य तैराक ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि स्वस्थ शरीर के लिए योग करना बेहद जरूरी है, क्योंकि कि योग से निरोगी काया मिलती है। योग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर को मजबूत मिलती है। शारीरिक और मानसिक दिक्कतें दूर होती हैं। योग करने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। वंशिका ने बताया कि पानी के साथ जब हम योग करते हैं तो मन को शांति मिलती है। पीएम मोदी ने भी कहा है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है।--आईएएनएसएएसएच/एएस Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गया था छक्का उड़ाने और स्टंप्स में दे मारी लात... गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज ने ये क्या कर डाला?आईपीएल 2025 के एलिनिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए कुसल मेंडिस ने डेब्यू किया। लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने हिट विकेट के चलते अपना विकेट गंवा दिया।
Read more »
चीन का खतरा सिर पर.. अमेरिकी रक्षा मंत्री की इंडो-पैसिफिक में हलचल पर चेतावनी, सहयोगी देशों से सैन्य ताकत बढ़ाने की अपीलअमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते खतरे के प्रति सहयोगी देशों को चेताया है। साथ ही उनको आश्वस्त किया कि उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
Read more »
वजन घटाने के लिए करें ये योगासन, बर्फ की तरह पिघलने लगेगी चर्बीवजन घटाने के लिए करें ये योगासन, बर्फ की तरह पिघलने लगेगी चर्बी
Read more »
असम : मुख्यमंत्री ने शहरी बाढ़ से निपटने के लिए वेटलैंड के संरक्षण का किया आह्वानअसम : मुख्यमंत्री ने शहरी बाढ़ से निपटने के लिए वेटलैंड के संरक्षण का किया आह्वान
Read more »
राजा के खून से सनी जैकेट फेंकी और कातिल आकाश को पहनाई अपनी जैकेट, सामने आया 'बेवफा सोनम' का एक और सचइंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम ही मास्टरमाइंड निकली। सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या के लिए तीन लोगों को हायर किया।
Read more »
ऐसा क्या लिखा जो पढ़कर भावुक हो गए आर्मी ऑफिसर? ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों ने सेना को भेजे पत्रऑपरेशन सिंदूर के समय, पूरे देश से नागरिकों ने भारतीय सेना को भावनात्मक पत्र भेजे। इन पत्रों में सेना के प्रति समर्थन और सम्मान व्यक्त किया गया है।
Read more »
