जर्मन अखबार का दावा-मोदी ने ट्रम्प का फोन नहीं उठाया: 4 बार बातचीत से इनकार, अमेरिकी डेलीगेशन को भी दिल्ली ...

US President Trump News

जर्मन अखबार का दावा-मोदी ने ट्रम्प का फोन नहीं उठाया: 4 बार बातचीत से इनकार, अमेरिकी डेलीगेशन को भी दिल्ली ...
US India TariffIndia PM ModiPM Modi
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

US President Donald Trump VS Prime Minister Narendra Modi.

4 बार बातचीत से इनकार, अमेरिकी डेलीगेशन को भी दिल्ली आने से रोकाअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को चार कॉल किए थे, लेकिन पीएम मोदी उनसे एक बार भी बात नहीं की। इससे दोनों नेताओं के बीच तनाव बढ़ गया। यह दावा जर्मन न्यूज पेपर FAZ ने किया है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह कॉल कब किए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प की आक्रामक ट्रेड पॉलिसी और भारत को"डेड इकोनॉमी" कहने से मोदी नाराज हैं। पहले दोनों नेताओं के बीच अच्छे रिश्ते थे, लेकिन अब भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के लिए होने वाली बातचीत रद्द कर दी है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को नई दिल्ली आने से रोक दिया गया। ट्रम्प ने पर कुल 50% टैरिफ लगाया है, जिसमें से 25% टैरिफ जुर्माने के तौर पर लगाया गया है, जो कल से लागू होगा। ट्रम्प का कहना है कि भारत के रूसी तेल खरीदने की वजह से पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ जंग जारी रखने में मदद मिल रही है।एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आमतौर पर ट्रम्प का तरीका यह रहा है कि पहले वे किसी देश पर व्यापार घाटे को लेकर हमला बोलते हैं, फिर ऊंचे टैरिफ की धमकी देते हैं। इसके बाद डरकर बातचीत शुरू होती है और आखिरकार वह ऊंचा टैरिफ लगाकर फिर कुछ छूट देकर खुद को विजेता बताने की कोशिश करते हैं। कई देशों के साथ ऐसा हुआ है और ट्रम्प ने यह दिखाया कि अमेरिकी बाजार पर उनकी पकड़ कितनी मजबूत है, लेकिन मोदी ने इस बार झुकने से इनकार कर दिया। न्यूयॉर्क की न्यू स्कूल के भारत-चीन इंस्टीट्यूट के को-डॉयरेक्टर मार्क फ्रेजियर का कहना है कि अमेरिका की भारत को चीन के खिलाफ इस्तेमाल करने की रणनीति नाकाम हो रही है। भारत ने कभी भी चीन के खिलाफ अमेरिका के साथ पूरी तरह खड़े होने का वादा नहीं किया था।अखबार ने लिखा है कि पीएम मोदी को ट्रम्प के बर्ताव से बहुत ज्यादा बुरा महसूस हुआ है। वह मोदी को उस पुराने अपमान की याद दिला रहे हैं, जो लगभग एक दशक पहले उन्हें जिनपिंग से मिला था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तब गुजरात आए थे और मोदी से दोस्ती का वादा किया था। लेकिन उसी समय चीन की सेना हिमालय में भारतीय इलाके में घुस आई थी। इसके बाद भी मोदी ने जिनपिंग से अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश की, लेकिन हालात तब और बिगड़ गए जब चीनी सैनिकों से भारतीय जवानों की झड़प हो गई। उस घटना के बाद से कहा जाता है कि मोदी के मन में गहरी कड़वाहट बैठ गई। अब ट्रम्प का रवैया भी कुछ ऐसा ही हो गया है। फरवरी में वे मोदी को व्हाइट हाउस बुलाकर उनकी तारीफ कर रहे थे और उन्हें एक फोटो एल्बम भेंट कर रहे थे। दोनों देशों के रिश्ते काफी बेहतर चल रहे थे। यहां तक की दिल्ली के पास ही ट्रम्प के नाम से लग्जरी टावर बने, जिनके 300 फ्लैट एक ही दिन में बिक गए। लेकिन हाल की घटनाओं ने माहौल बदल दिया। ट्रम्प ने भारत को ‘डेड इकोनॉमी’ कहकर अपमानित किया। इससे दोनों देशों कि रिश्तों में कड़वाहट आ गई। 2014 में शी जिनपिंग भारत दौरे पर आए थे। इसके कुछ समय बाद ही डोकलाम में दोनों देशों की सेना आमने-सामने आ गई थी।रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के 50% टैरिफ से भारत के इम्पोर्ट पर असर पड़ सकता है। भारत का 20% इम्पोर्ट, जैसे कपड़े, ज्वैलरी और ऑटो पार्ट्स अमेरिका जाता है। इस भारी भरकम टैरिफ से भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.

5% से घटकर 5.5% हो सकती है। ट्रम्प ने पिछले 3 महीने में करीब 30 बार भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का दावा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी साफ तौर पर इससे इनकार कर चुके हैं। भारत का साफ कहना है कि दोनों देशों के सीजफायर आपसी बातचीत से हुआ है, इसमें किसी तीसरे पक्ष का रोल नहीं है। इसके अलावा, ट्रम्प ने पाकिस्तान में ऑयल रिजर्व डेवलप करने की बात कही थी और पाकिस्तानी सेना प्रमुख को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। ये फैसले भी भारत को नाराज करने वाले थे।दावा- एक फोन कॉल से बिगड़े मोदी-ट्रम्प के रिश्ते:मोदी बोले- पाकिस्तान से सीजफायर में अमेरिका का रोल नहीं, ट्रम्प बुरा मान गए PM नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच 17 जून को फोन पर 35 मिनट बातचीत हुई थी, जिसके बाद भारत और अमेरिका के बीच संबंध बहुत ज्यादा खराब हो गए। यह दावा ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई थी, जब ट्रम्प कनाडा में G7 समिट से जल्दी निकल गए। मोदी और ट्रम्प के बीच मुलाकात होने वाली थी, लेकिन ये नहीं हो पाई।नौकरियां जाने का खतरा, सरकार की कमाई घटेगी; जानें किस पर कितना असरट्रम्प समर्थक नेता ने फायरगन से कुरान को आग लगाई:पंजाब बीजेपी ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र:हरियाणा विधानसभा में लॉ-एंड-ऑर्डर पर हंगामाप्रयागराज में 450 घर डूबे, चौथी बार पलायन शुरूउदयपुर में पुलिया डूबी, गांवों का संपर्क कटादौसा के 25 बांधों में आया पानी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

US India Tariff India PM Modi PM Modi India US Crisis

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Weather: हल्की बारिश से भी नहीं मिली राहत, अगले दो दिनों में आएगी तापमान में गिरावट; पढ़ें IMD का अपडेटDelhi Weather: हल्की बारिश से भी नहीं मिली राहत, अगले दो दिनों में आएगी तापमान में गिरावट; पढ़ें IMD का अपडेटदिल्ली में सोमवार को उमस भरी गर्मी रही। हल्की बारिश से भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35.
Read more »

अमेरिका ने पाकिस्तान से ऑयल डील की: तेल निकालने में भी मदद करेगा, ट्रम्प बोले- क्या पता एक दिन PAK भारत को ...अमेरिका ने पाकिस्तान से ऑयल डील की: तेल निकालने में भी मदद करेगा, ट्रम्प बोले- क्या पता एक दिन PAK भारत को ...US Pakistan Oil Deal Details Update; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के साथ ऑयल डील होने का ऐलान किया है। इसके तहत पाकिस्तान के तेल भंडारों का विकास करेंगे।
Read more »

ट्रम्प की टैरिफ बढ़ाने की धमकी पर भारत बोला: अमेरिका भी तो रूस से यूरेनियम-खाद ले रहा, देश के लिए हर जरूरी क...ट्रम्प की टैरिफ बढ़ाने की धमकी पर भारत बोला: अमेरिका भी तो रूस से यूरेनियम-खाद ले रहा, देश के लिए हर जरूरी क...US President Donald Trump Tariff Update अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार देर रात एक बार फिर रूस के तेल का हवाला देकर भारत पर और अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दी।
Read more »

जीएसटी को लेकर दिवाली पर होगा बड़ा धमाका, पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से कर दिया ऐलानजीएसटी को लेकर दिवाली पर होगा बड़ा धमाका, पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से कर दिया ऐलानPM Modi Speech: पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से कई योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म को लेकर भी देश को संबोधित किया।
Read more »

कौन हैं सचिन चौधरी? वीडियो किया जारी, राज्यपाल से मिले देशद्रोह का केस चलाने की अनुमति का पत्र वायरलकौन हैं सचिन चौधरी? वीडियो किया जारी, राज्यपाल से मिले देशद्रोह का केस चलाने की अनुमति का पत्र वायरलWho is Sachin Chaudhary: कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने वीडियो वायरल कर पुलिस को राज्यपाल से मिले देशद्रोह का केस चलाने की अनुमति का पत्र का मामला उठाया है।
Read more »

ट्रंप ने 4 बार किया था फोन, मोदी ने नहीं उठाया, जर्मन मीडिया का दावाट्रंप ने 4 बार किया था फोन, मोदी ने नहीं उठाया, जर्मन मीडिया का दावाएक जर्मन अखबार के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चार फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। यह भारत-अमेरिका के टैरिफ विवाद से जुड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप की व्यापार रणनीति भारत के मामले में काम नहीं कर रही...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:04:04