जरूरत की खबर- सर्दियों में बढ़ सकता है जॉइंट पेन: हेल्दी फूड और एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें विंटर पेन म...

Winter Joint Pain News

जरूरत की खबर- सर्दियों में बढ़ सकता है जॉइंट पेन: हेल्दी फूड और एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें विंटर पेन म...
Winter Joint Pain ReliefWinter Knee PainArthritis Winter Joint Pain
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 193 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 102%
  • Publisher: 51%

Cold Weather (Winter) Joint Pain Relief Tips Explained.

के मौसम में जोड़ों में दर्द व अकड़न की समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल तापमान में कमी के कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे जोड़ों में ब्लड फ्लो कम हो जाता है और दर्द महसूस होता है। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण भी ऐसा हो सकता है। यह स्थिति खासकर बुजुर्गों और आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में ज्यादा दर्दनाक होती है। मार्च 2014, में नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी बताती है कि, सर्दियों में आर्थराइटिस के लक्षण बढ़ जाते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, दुनिया में 52.

8 करोड़ लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस और करीब 1.76 करोड़ लोग रूमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित हैं। वहीं जर्नल ऑफ द एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, भारत में लगभग 0.75% से 1% आबादी यानी करीब 50 से 70 लाख लोगों को रूमेटॉइड आर्थराइटिस है। सर्दियों में इन लोगों के जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। हालांकि कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर जोड़ों के दर्द से काफी हद तक बचा जा सकता है।इससे कैसे बचा जा सकता है? एक्सपर्ट: डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा, सीनियर कंसल्टेंट, आर्थोपेडिक्स एंड स्पाइन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्लीठंड में तापमान में कमी के कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। इससे जोड़ों और मांसपेशियों तक ब्लड फ्लो कम पहुंचता है, जिसके कारण दर्द, जकड़न और भारीपन बढ़ने लगता है। ठंड में मांसपेशियां ठंडी होकर टाइट हो जाती हैं। इससे जोड़ों पर अधिक दबाव पड़ता है और दर्द बढ़ जाता है। जिन लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटॉइड आर्थराइटिस या सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या होती है, उनमें ठंड के दिनों में लक्षण ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसके अलावा ठंड में लोग फिजिकली कम एक्टिव रहते हैं, जिससे जॉइंट्स की मूवमेंट कम हो जाती है। इससे भी दर्द बढ़ता है। नीचे दिए ग्राफिक से सर्दियों में जॉइंट पेन के संभावित कारणों को समझिए-हल्की गर्म पट्टी से जोड़ों पर सिकाई करें।रोज सुबह 30–40 मिनट स्ट्रेचिंग, वॉकिंग या योग करें। 15–20 मिनट रोजाना धूप में बैठें। इससे विटामिन D मिलता है, जो हड्डियों और जोड़ों के लिए बेहद जरूरी है।आर्थोपेडिक्स डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा बताते हैं कि कुछ एक्सरसाइज जोड़ों को लचीला बनाती हैं और दर्द कम करती हैं। जैसेकि-पीठ के बल लेटकर एक पैर को घुटने से मोड़कर छाती की ओर खींचें। 15–20 सेकेंड होल्ड करें। इससे लोअर बैक और हिप जॉइंट की स्टिफनेस कम होती है।जमीन पर बैठकर एक पैर सीधा रखें, दूसरे को मोड़ लें। आगे झुककर पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। घुटनों व जांघों की जकड़न कम होती है।शोल्डर रोल्सकिसी भी एक्सरसाइज को अपनी क्षमता के अनुसार ही करें। दर्द होने पर जबरदस्ती न करें।डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा बताते हैं कि इसके लिए शरीर को गर्म रखना, नियमित हल्की एक्सरसाइज करना और खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा कुछ और बातों का भी ध्यान रखें। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-इसके लिए अपने खाने में रोजाना हल्दी, अदरक, लहसुन, दालचीनी और कालीमिर्च जैसी नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी चीजें जरूर शामिल करें। इसके अलावा ओमेगा-3 युक्त फूड्स , विटामिन C और D रिच चीजें और कैल्शियम रिच फूड जरूर खाएं। साथ ही प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा नमक-चीनी, तला-भुना और पैकेज्ड स्नैक्स कम कर दें क्योंकि ये सूजन बढ़ाते हैं। आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, ठंडा पानी या फ्रिज में रखी ठंडी चीजें बिल्कुल न खाएं।सवाल- जॉइंट पेन से बचने के लिए किस तरह की गलतियां नहीं करनी चाहिए?डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा बताते हैं कि कुछ छोटी-छोटी लापरवाहियां सर्दियों में जोड़ों के दर्द को बढ़ा देती हैं। इसलिए इनसे बचना जरूरी है। जैसेकि-ठंडा या बासी खाना न खाएं।ज्यादा भारी वजन या अचानक से भारी वजन न उठाएं।अगर जोड़ों का दर्द सामान्य घरेलू उपायों और हल्की एक्सरसाइज से भी ठीक न हो तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। कुछ स्थितियों में देरी करना नुकसानदायक हो सकता है। जैसेकि-अगर चलने-फिरने में दिक्कत या जॉइंट स्टिफनेस बढ़ जाए।अगर दर्द के साथ बुखार, थकान या वजन कम होने जैसे दिखाई दें।जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- ठंड से बढ़ती 10 बीमारियों की रिस्क: सर्दियों में सेहत का रखें ख्याल, डॉक्टर से जानें बचाव की 15 जरूरी टिप्स सर्दियों में तापमान कम होने से लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। साथ ही हवा में नमी कम होने से वायरस लंबे समय तक एक्टिव रहते हैं। यही कारण है कि सर्दियों में बीमारियों का रिस्क ज्यादा होता है।हो सकते हैं ये 6 कारण, डॉक्टर से जानें ट्रैवल कॉन्स्टिपेशन से बचने के 12 टिप्सजानें इसका रिस्क, इस्तेमाल के दौरान बरतें 13 सावधानियां, खरीदते हुए 8 बातें ध्यान रखेंफ्रूट ड्रिंक्स पर ORS का लेबल, FSSAI सख्त, खरीदते हुए लेबल पढ़ें, 6 बातें ध्यान रखेंइन 11 संकेतों से पहचानें, स्वस्थ रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजेंहरियाणा में बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रहीनागौर में सुबह-शाम की सर्दी, दिन में धूप से राहतअगले 2 दिन मौसम सामान्य, फिर ठंड बढ़ेगीझारखंड में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाजउत्तराखंड में पारा गिरा, बद्रीनाथ में तापमान माइनस 12°C

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Winter Joint Pain Relief Winter Knee Pain Arthritis Winter Joint Pain Does Winter Cause Joint Pain Joint Pain Reason In Winter Yoga Surya Namaskar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तमिलनाडु के ऊटी में ओस जमी, MP में शीतलहर: राजस्थान-झारखंड समेत 5 राज्यों के 30 जिलों में पारा 10° से नीचे;...तमिलनाडु के ऊटी में ओस जमी, MP में शीतलहर: राजस्थान-झारखंड समेत 5 राज्यों के 30 जिलों में पारा 10° से नीचे;...IMD Weather Update; Mumbai Rainfall Snowfall Cold Wave Alert Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir| MP Rajasthan
Read more »

Weather Update: আগামী ৫ দিন... ১৫ ডিগ্রির নীচে তাপমাত্রা! ঠান্ডা পশ্চিমী হাওয়ায় বাংলা জুড়ে শীতের কামড়...Weather Update: আগামী ৫ দিন... ১৫ ডিগ্রির নীচে তাপমাত্রা! ঠান্ডা পশ্চিমী হাওয়ায় বাংলা জুড়ে শীতের কামড়...Bengal Weather Update: Temperature may falls under 15 degree, winter in Bengal
Read more »

West Bengal Weather Update: তাপমাত্রা এক ধাক্কায় নামল অনেকটাই, কতদিন থাকবে শীতের এই আমেজ?West Bengal Weather Update: তাপমাত্রা এক ধাক্কায় নামল অনেকটাই, কতদিন থাকবে শীতের এই আমেজ?These cold weaves in Winter may prevail in coming 5 days in Bengal
Read more »

हिमाचल में इस वीक ठंड का अलर्ट: 26 शहरों में 10 डिग्री से नीचे गिरा तापमान, ताबो का पारा माइनस 7.4 डिग्री त...हिमाचल में इस वीक ठंड का अलर्ट: 26 शहरों में 10 डिग्री से नीचे गिरा तापमान, ताबो का पारा माइनस 7.4 डिग्री त...Himachal Pradesh weather Update: freezing Cold | Fog alert | Shimla | Manali
Read more »

Rachna Banerjee: খাঁটি সরষের তেল মাখুন, মোয়া খান, শীতে পরামর্শ রচনার...Rachna Banerjee: খাঁটি সরষের তেল মাখুন, মোয়া খান, শীতে পরামর্শ রচনার...Actress MP Rachna Banerjee share tips to be healthy in winter
Read more »

Bengal Weather Update: প্রথম শীতের মাধুরী চটকে দিতে হাজির একাধিক ঘূর্ণাবর্ত! ভরা হেমন্তেও চড়বে পারদ, বাংলায় হাওয়া-অভিমুখ বদল...Bengal Weather Update: প্রথম শীতের মাধুরী চটকে দিতে হাজির একাধিক ঘূর্ণাবর্ত! ভরা হেমন্তেও চড়বে পারদ, বাংলায় হাওয়া-অভিমুখ বদল...winter interrupted in bengal temperature rise multiple cyclonic systems over sea areas and in other places winter in Bengal Bengal Weather Updates
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:09:01