टीम इंडिया पर गुवाहाटी में टेस्ट सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को मुकाबले के आखिरी दिन साउथ अफ्रीका को 8 ही विकेट चाहिए। वहीं भारत को 522 रन की जरूरत है। टेस्ट ड्रॉ कराने के लिए भारत को पूरेSouth Africa 8 wickets away from winning the Guwahati...
भारत को आखिरी दिन 522 रन चाहिए, ड्रॉ के लिए 90 ओवर बैटिंग करनी होगीटीम इंडिया पर गुवाहाटी में टेस्ट सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को मुकाबले के आखिरी दिन साउथ अफ्रीका को 8 ही विकेट चाहिए। वहीं भारत को 522 रन की जरूरत है। टेस्ट ड्रॉ कराने के लिए भारत को पूरे दिन 90 ओवर बैटिंग करनी होगी। साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। गुवाहाटी में जीतकर टीम 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी। भारत में टीम को आखिरी सीरीज जीत 2000 में मिली। टीम के पास 25 साल बाद इतिहास रचने का मौका है। खेल सुबह 9.
00 बजे शुरू होगा।भारत ने चौथे दिन की शुरुआत अच्छी की थी। टीम ने पहले सेशन में 81 रन देकर 3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी की बढ़त 395 रन तक पहुंच गई। पहले सेशन में रायन रिकेल्टन , ऐडन मार्करम और टेम्बा बावुमा आउट हुए। रवींद्र जडेजा को 2 और वॉशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला। चौथे दिन का पहला सेशन खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 107/3 था।दूसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने 113 रन बनाए। इस दौरान टीम ने केवल एक विकेट गंवाया। इस सेशन में भारत को रवींद्र जडेजा ने इकलौती सफलता दिलाई। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी को 49 रन पर आउट करते हुए अपना तीसरा विकेट हासिल किया। लंच तक टीम का स्कोर 220/4 रहा और बढ़त 508 रन की हो गई।दिन का तीसरा सेशन साउथ अफ्रीका के नाम रहा। टीम ने इस सेशन में 8.3 ओवर खेलने के बाद 260/5 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी डिक्लेयर कर दी और भारत को गुवाहाटी टेस्ट जीतने के लिए 549 रन का टारगेट दिया। इस सेशन में टीम का एक विकेट गिरा। ट्रिस्टन स्टब्स 94 रन बनाकर आउट हुए। इसी विकेट के साथ टीम ने पारी घोषित कर दी।भारत के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 28.3 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट लिए। एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर को मिला। भारत ने 15.5 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए। कुलदीप यादव 4 और साई सुदर्शन 2 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत को 5वें दिन 522 रन चाहिए, लेकिन टीम के पास 8 ही विकेट बाकी है।तीसरे दिन भारत ने 8/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। राहुल और यशस्वी ने फिफ्टी पार्टनरशिप की, लेकिन दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई। 95/1 से टीम का स्कोर 122/7 हो गया। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने आखिर में टीम को 201 तक पहुंचा दिया। मार्को यानसन ने 6 विकेट लिए।साउथ अफ्रीका ने शनिवार को टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। सेनुरन मुथुसामी ने 109 और मार्को यानसन ने 93 रन बनाए। भारत से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले।पहले दिन साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 2 सेशन में 2 ही विकेट गंवाए। स्कोर 150 के पार पहुंच गया। तीसरे सेशन में भारत ने वापसी की और 4 विकेट निकाल लिए। दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन रहा।यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत , रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा , टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने , साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी।भारत-श्रीलंका के 8 वेन्यू पर 29 दिन में 55 मैच; हर मैच का शेड्यूल जानिएगुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन दिया बयान, भारत पर क्लीन स्वीप के करीब टीमपलक मुछाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा-स्मृति के पिता की तबीयत के कारण रुकी शादीहार टालने के लिए बुधवार को पूरा दिन निकालना होगा, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट चाहिएहरियाणा में बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रहीनागौर में सुबह-शाम की सर्दी, दिन में धूप से राहतअगले 2 दिन मौसम सामान्य, फिर ठंड बढ़ेगीझारखंड में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाजउत्तराखंड में पारा गिरा, बद्रीनाथ में तापमान माइनस 12°C
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'हम खुशकिस्मत हैं कि...', सलीम खान को बेटी अर्पिता ने बर्थडे पर दी बधाई'हम खुशकिस्मत हैं कि...', 90 साल के हुए सलीम खान, लाडली अर्पिता ने पिता को बर्थडे पर खास अंदाज में दी बधाई
Read more »
Rupee Fall: रुपया जमीन पर... कैसे उठेगा, कौन उठाएगा? जानिए गिरावट से क्या बड़ा खतराRupee Fall Against Dollar: इंडियन करेंसी 'रुपया' में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है और इसके अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90 तक टूटने की आशंका जताई जा रही है.
Read more »
IND vs SA: जीत के लिए भारत को करना होगा करिश्मा, आखिरी दिन बनाने होंगे 522 रन; दक्षिण अफ्रीका को चाहिए 8 विकेटभारतीय टीम पर गुवाहाटी टेस्ट में हार का खतरा मंडरा रहा है। 549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक दो विकेट गंवाकर 27 रन
Read more »
टीम इंडिया असंभव लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई... बड़ी हार का खतरा मंडराया, अंतिम दिन 522 रन की दरकारIndia Need Miracle To Avoid Whitewash vs South Africa: भारतीय टीम पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने लड़खड़ा गई.टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए 522 रन चाहिए. उसके 8 विकेट बचे हैं. साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे टेस्ट में भारत को हराकर दो मैचों की सीरीज को 2-0 से क्लीनस्वीप करना चाहती है. भारत के लिए यह टेस्ट मैच बचाना मुश्किल हो गया है.
Read more »
टीम इंडिया असंभव लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई... बड़ी हार का खतरा मंडराया, अंतिम दिन 522 रन की दरकारIndia Need Miracle To Avoid Whitewash vs South Africa: भारतीय टीम पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने लड़खड़ा गई.टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए 522 रन चाहिए. उसके 8 विकेट बचे हैं. साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे टेस्ट में भारत को हराकर दो मैचों की सीरीज को 2-0 से क्लीनस्वीप करना चाहती है. भारत के लिए यह टेस्ट मैच बचाना मुश्किल हो गया है.
Read more »
IND vs SA: भारत को गुवाहाटी टेस्ट जीतने के लिए 522 रन बनाने की चुनौतीगुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 549 रनों का लक्ष्य दिया है। चौथे दिन के खेल के अंत तक भारत ने 2 विकेट खोकर 27 रन बनाए हैं। अब भारत को पांचवें दिन 522 रन बनाने हैं, जो लगभग असंभव लग रहा है। इतिहास में केवल एक बार ही किसी टीम ने टेस्ट के आखिरी दिन 400 से अधिक रन बनाए हैं।
Read more »
