जय बजरंगबली... पीएम मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव की दी देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं

Pm Modi Says Jai Bajrangbali News

जय बजरंगबली... पीएम मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव की दी देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं
Hanuman JanmotsavHanuman JayantiPm Modi On Hanuman Jayanti
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

PM Modi on Hanuman Janmotsav: आज हनुमान जयंती है, इस मौके पर देशभर में खास आयोजन किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हनुमान जन्मोत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने प्रयागराज के प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में दर्शन की एक तस्वीर भी शेयर किया...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने प्रार्थना किया कि महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया और देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने एक 'संस्कृत सुभाषितम्' भी शेयर किया। पीएम मोदी ने लिखा, 'मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥''मैं श्रीराम के दूत हनुमानजी की शरण में शीश झुकाता हूं'पीएम मोदी ने 'संस्कृत सुभाषितम्' में कहा कि, 'मैं श्रीराम के दूत हनुमानजी की शरण में शीश झुकाता हूं। वे मन के समान तीव्रगामी और वायु के समान वेगवान हैं। वे जितेंद्रिय, बुद्धिमानों में अग्रगण्य, पवनपुत्र और वानर सेना के नायक हैं।' एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने प्रयागराज के प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की।हनुमान जन्मोत्सव पर पीएम मोदी का ट्वीटपीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली।'भगवान बजरंगबली से प्रार्थना है कि.

.. अमित शाह ने क्या कहाकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'श्री हनुमान जन्मोत्सव की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, पराक्रम, समर्पण और सेवा के प्रतीक भगवान बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। जय श्री राम।'ओम बिरला ने दी देशवासियों को शुभकामनाएंलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'गुणाकरं कृपाकरं सुशान्तिदं यशस्करम्। निजात्मबुद्धिदायकं भजेऽहमञ्जनीसुतम्॥ श्री हनुमान जयंती के मंगलमय अवसर पर पवनपुत्र हनुमान जी की वंदना और सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, निष्ठा और समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं।'उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने अपने पराक्रम और विवेक से धर्म की रक्षा करते हुए साहस और कर्तव्य का मार्ग दिखाया। हनुमान जी सिखाते हैं कि शुभ और अटूट संकल्प हो तो दुर्गम बाधाएं भी पार हो जाती हैं। करोड़ों जन के आराध्य महावीर हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे सभी को बल, बुद्धि, ज्ञान, वैभव और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा जीवन के हर संकट से रक्षा करें।अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता... खट्टर ने ऐसे दी बधाईकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता अस बर दीन जानकी माता। समस्त श्रद्धालुओं को हनुमान के जन्मोत्सव 'श्री हनुमान जयंती' की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। अष्ट सिद्धि और नौ निधियों के दाता, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, पवनपुत्र हनुमान महाराज की कृपा सभी भक्तों पर अनवरत बरसती रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि यूं ही बनी रहे। जय बजरंग बली।'शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहाकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व की सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, बल, बुद्धि, विद्या के दाता, संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे। सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, सबका मंगल व कल्याण हो, यही प्रार्थना है।'उत्तराखंड सीएम ने दी हनुमान जन्मोत्सव की बधाईउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हनुमान जी के जन्मोत्सव प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि बजरंग बली की कृपा आप सभी के जीवन में ज्ञान, भक्ति, अदम्य साहस, एकाग्रता, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करें, यही कामना है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Hanuman Janmotsav Hanuman Jayanti Pm Modi On Hanuman Jayanti Hanuman Jayanti Celebration India जय बजरंग बली पीएम मोदी ने दी हनुमान जयंती की बधाई हनुमान जयंती पर पीएम मोदी बोले जय बजरंग बली नरेंद्र मोदी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Hanuman Janmotsav 2024 Wishes: हनुमान जन्मोत्सव पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेशHanuman Janmotsav 2024 Wishes: हनुमान जन्मोत्सव पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेशHanuman Janmotsav 2024: हनुमान जन्मोत्सव को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि, बजरंगबली आज भी सशरीर हम सभी के आसपास मौजूद हैं।
Read more »

Hanuman Jayanti 2024 Wishes: हनुमान जन्मोत्सव पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेशHanuman Jayanti 2024 Wishes: हनुमान जन्मोत्सव पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेशHanuman Janmotsav 2024: हनुमान जन्मोत्सव को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि, बजरंगबली आज भी सशरीर हम सभी के आसपास मौजूद हैं।
Read more »

जानें क्यों इतना चर्चित है प्रयागराज का लेटे हनुमान मंदिर ? जहां PM Modi ने की पूजा-अर्चना; देखें VIDEOजानें क्यों इतना चर्चित है प्रयागराज का लेटे हनुमान मंदिर ? जहां PM Modi ने की पूजा-अर्चना; देखें VIDEOPM Modi in Lete Hanuman Mandir: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रयागराज के दौरे पर हैं. पीएम यहां करीब Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली को कौन सा सिंदूर लगाएं, लाल या पीला? जानेंहनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली को कौन सा सिंदूर लगाएं, लाल या पीला? जानेंHanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली को कौन सा सिंदूर लगाएं, लाल या पीला? जानें किस तेल में डालकर चढाएं चोला
Read more »

हनुमान जन्मोत्सव पर कैसे करें बजरंगबली की पूजा, नोट कर लें सही पूजा-विधि और चमत्कारी उपायहनुमान जन्मोत्सव पर कैसे करें बजरंगबली की पूजा, नोट कर लें सही पूजा-विधि और चमत्कारी उपायHanuman Janmotsav 2025 Puja Vidhi: हनुमान जन्मोत्सव एक अद्भुत अवसर है, जब भगवान हनुमान के आशीर्वाद से भक्त अपने जीवन में खुशियों और सफलता का स्वागत करते हैं.
Read more »

Hanuman Jayanti 2025 Wishes & Quotes: हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं, संकट तें हनुमान छुड़ावै... इन संदेशों के साथ भेजें प्रियजनों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएंHanuman Jayanti 2025 Wishes & Quotes: हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं, संकट तें हनुमान छुड़ावै... इन संदेशों के साथ भेजें प्रियजनों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएंHanuman Janmotsav Quotes, Messages in Hindi: जय हनुमान ज्ञान गुण सागर...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:54:52