FM Jaishankar Fitness Tips Shares how he looks young at the age of 69 in Brisbane Australia जयशंकर ने शेयर किए अपने फिटनेस टिप्स, बताया कैसे 69 साल में भी दिखते हैं यंग एंड हंक विदेश
Jaishankar Fitness Tips: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी फिटनेस का राज साझा किया. जयशंकर खुद को खेल और योग से फिट रखते हैं. वे फिटनेस के लिए हर रोज एक घंटा निकालते हैं.विदेश मंत्री एस जयशंकर हमेशा फिट और तरोताजा दिखाई देते हैं.
इस बीच, उन्होंने अपनी फिटनेस का राज खोला. उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल के कुछ टिप्स शेयर किये. रविवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनसे कई सवाल किए. इन्हीं सवालों के बीच एक व्यक्ति ने पूछा कि आप खुद को फिट कैसे रखते हैं. फिटनेस के लिए आप क्या करते हैं. जयशंकर ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं बस यही सोच रहा था कि अच्छे लाइफस्टाइल के लिए शायद कोई फॉर्मूला हो, जिस पर मैं और आप काम कर सकते हैं. मै ईमानदारी से कहूं तो मैं स्पेशल कुछ भी नहीं करता हूं. मैं एक सामान्य व्यक्ति की भांति ही अपना जीवन जीता हूं. Canada Temple Attack: एक बार फिर कनाडा के हिंदू मंदिर पर हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, PM ट्रूडो ने बहाए मगरमच्छ के आंसू मैं हमेशा सबको फिट रहने की सलाह देता हूं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप खुद को कैसे फिट रखते हैं. मैं खेल और योग से खुद को फिट रखता हूं. मैं हर रोज इसके लिए एक घंटा निकालता हूं. मुझे लगता है कि खुद को फिट रखने के लिए कंप्टीशन वाले खेल खेलने से अच्छा कुछ नहीं होता. मैं हमेशा स्क्वैश खेलता हूं. उन्होंने काह कि जरुरी है कि आप फिट रहें क्योंकि दिल और दिमाग को बेहतर रखना बहुत आवश्यक है. दिल-दिमाग के साथ मेंटल हेल्थ भी बहुत जरूरी है. आप उसे भी नजरअंदाज नहीं कर सकते.भारत के विदेश मंत्री दो देशों की यात्रा पर हैं. दो देशों की यात्रा के पहले चरण में विदेश मंत्री रविवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया. वे कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 15वें विदेश मंत्री की रुपरेखा की सह अध्यक्षता करेंगे. जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के बाद सिंगापुर भी जाएंगे. वहां भी उनके कार्यक्रम प्रस्तावित हैं.It will contribute to strengthening India’s ties with Queensland state, promoting trade, fostering educational linkages and serving the diaspora.यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
World Mental Health Day: अगर आप में भी दिखते हैं ये 4 लक्षण तो ऑफिस से छुट्टी की है जरुरतअगर आप में भी दिखते हैं ये 4 लक्षण तो ऑफिस से छुट्टी की है जरुरत
Read more »
न प्लास्टिक सर्जरी-न बोटोक्स कराया, मल्लिका का इंडस्ट्री पर तंज- 20 साल बाद भी...47 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस सुपरफिट नजर आती हैं. इंडिया टुडे संग बातचीत में मल्लिका ने अपनी फिटनेस पर बात की.
Read more »
कियारा आडवाणी ने बताया कैसे नहाती हैं वो, टिप्स आपके भी आ सकती हैं कामहाल ही में कियारा आडवाणी ने सबके साथ अपने शावर एक्सपियरेंस शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उन सभी जरूरी चीजों के बारे में बताया हैं जो वो नहाते समय कभी मिस नहीं करती हैं। आप भी कियारा की इन बाथिंग टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
Read more »
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस के साथ शेयर किए प्रसिद्ध लेखक वेन डायर के विचारसिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस के साथ शेयर किए प्रसिद्ध लेखक वेन डायर के विचार
Read more »
आईफोन 16 सीरीज से क्लिक करें दीपावली पर बेस्ट फोटो, दिग्गज फोटोग्राफरों ने शेयर किए टिप्सआईफोन 16 सीरीज से क्लिक करें दीपावली पर बेस्ट फोटो, दिग्गज फोटोग्राफरों ने शेयर किए टिप्स
Read more »
एस जयशंकर ने बताया अपनी फिटनेस का राज, पसंदीदा खेल का भी किया जिक्रविदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मैं सभी को फिट रहने की सलाह देता हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कैसे फिट रहते हैं। मैं योग और खेल के लिए हर रोज एक घंटा निकालता हूं क्योंकि खुद को फिट रखने के लिए प्रतिस्पर्धा वाले स्पोर्ट्स खेलने से बेहतर कुछ नहीं है। मैं स्क्वैश खेलता हूं। विदेश मंत्री पांच दिवसीय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर...
Read more »
