जम्मू-कश्मीर में 7 महीने बाद सीजफायर का उल्लंघन: 1 BSF जवान घायल; विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 7 दिन पहले पा...

Jammu Kashmir Akhnoor Ceasefire Violation News

जम्मू-कश्मीर में 7 महीने बाद सीजफायर का उल्लंघन: 1 BSF जवान घायल; विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 7 दिन पहले पा...
Jammu Kashmir Assembly ElectionsPakistani RangersPakistani Soldiers
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

Pakistan Jammu Kashmir Jawans Ceasefire Violation Firing Situation Update; Follow Akhnoor Latest News, Headlines And BSF Operations On Dainik Bhaskar.

1 BSF जवान घायल; विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 7 दिन पहले पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी कीअखनूर में सीजफायर के उल्लंघन की खबर मिलते ही बीएसएफ के अफसर अलर्ट हो गए। सीमा पर फोर्स बढ़ाई गई है। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 10-11 सितंबर की दरमियानी रात 2:35 बजे पाकिस्तानी जवानों ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया। जवाब में BSF के जवानों ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक BSF का जवान घायल हो गया है। BSF के प्रवक्ता ने बताया कि जवाबी एक्शन में पाकिस्तान को हुए नुकसान की अभी जानकारी नहीं है। घटना के बाद BSF के जवान बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। सीजफायर का ताजा उल्लंघन जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को होने वाली पहले फेज की वोटिंग के 7 दिन पहले हुआ है। इसके चलते BSF के जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 25 फरवरी 2021 को भारत-पाक के बीच सीजफायर समझौता रिन्यू हुआ था। इसके बाद पाकिस्तान 4 बार इसका उल्लंघन कर चुका है। आखिरी बार 14 फरवरी 2024 को जम्मू के मकवाल में फायरिंग हुई थी। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ था।14 फरवरी 2024: 20 मिनट तक भारत-पाक के बीच गोलीबारी हुई, कोई घायल नहीं 14 फरवरी की शाम 5.

50 बजे जम्मू के मकवाल में BSF चौकी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की। BSF ने भी इस गोलीबारी का जवाब दिया। BSF के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीं। हालांकि, गोलीबारी में BSF का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है।8 नवंबर 2023 को BSF जवान लाल फर्न किमा शहीद हो गए थे। 8 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तानी रेंजर्स ने नयनपुर पोस्ट पर फायरिंग की थी। इसके जवाब में BSF जवानों ने भी फायरिंग की। गोलीबारी में BSF जवान लाल फर्न किमा घायल हुए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। यह गोलीबारी रात 12:20 बजे हुई थी।जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान ने 26 अक्टूबर को सीज फायर का उल्लंघन किया। इंटरनेशनल बॉर्डर पर रात 8 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गई। दोनों तरफ से सुबह तीन बजे तक फायरिंग होती रही।भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 17 अक्टूबर को पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की थी। इसमें दो BSF जवान घायल हुए थे। घटना इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुबह 8:15 बजे हुई थी। BSF के प्रवक्ता ने बताया था कि ने बताया कि जवान बिजली के खंभे में चढ़कर लाइट ठीक कर रहे थे जवान, तभी गोली लगी।भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों देशों ने घोषणा की कि वे जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करेंगे। तब इस्लामाबाद और नई दिल्ली में जारी एक संयुक्त बयान में इसका ऐलान किया गया था। भारत और पाकिस्तान ने शुरुआत में 2003 में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान समझौते का उल्लंघन करता आया है। फरवरी 2021 में लोकसभा में तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा था कि 2018, 2019 और 2020 में पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के कुल 10,752 मामले हुए थे। जिसमें 364 सुरक्षाकर्मी और 341 नागरिक घायल हुए। 2020 में 5,000 से ज्यादा बार गोलीबारी की घटना हुई, जो एक साल में सबसे ज्यादा थी।भारत-पाकिस्तान के बीच 3,323 किलोमीटर लंबा बॉर्डर है जिसमें से 221 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा और 740 किलोमीटर एलओसी जम्मू-कश्मीर में आती है।ममता बातचीत के लिए इंतजार करती रहीं; पीड़ित की मां बोलीं- मेरे हजारों बच्चे सड़कों परभाजपा 140-150 सीटों पर लड़ सकती है; शिवसेना 80, अजित पवार को 55 सीटें मिल सकती हैंMP के तीन जिलों में बाढ़, स्कूलों की छुट्‌टी; UP में 3 मौतें; हिमाचल में 75 सड़कें बंदभाजपा बोली- अब विपक्ष के नेता बर्फ से खेलते हैं; मनमोहन कैबिनेट में रह चुके शिंदेब्यूटी ब्रांड्स की मालकिन हैं ये 10सुबह जल्दी क्यों उठ जाते हैं बुजुर्ग?लखनऊ में देर रात से सुबह तक बारिशदुर्ग में 14 सितंबर तक होगी झमाझम बारिशपंजाब-चंडीगढ़ में 14 सितंबर से बदलेगा मौसम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Jammu Kashmir Assembly Elections Pakistani Rangers Pakistani Soldiers BSF Soldiers Firing

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jammu Kashmir : नए माहौल के पहले विधानसभा चुनाव पर टिकी देश-दुनिया की नजर, फिलहाल सब ने पकड़ी एकला चलो की राहJammu Kashmir : नए माहौल के पहले विधानसभा चुनाव पर टिकी देश-दुनिया की नजर, फिलहाल सब ने पकड़ी एकला चलो की राहजम्मू-कश्मीर में दस साल के अंतराल में विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है।
Read more »

Jammu Kashmir Elections : कांग्रेस का स्टार प्रचार आज से, राहुल गांधी होंगे शामिल; संगलदान और अनंतनाग में रैलीJammu Kashmir Elections : कांग्रेस का स्टार प्रचार आज से, राहुल गांधी होंगे शामिल; संगलदान और अनंतनाग में रैलीजम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू होगा।
Read more »

Rahul Gandhi Election Rally Live: राहुल बोले- BJP तोड़ती है... हम जोड़ते हैं, नफरत की काट मोहब्बत से करेंगेRahul Gandhi Election Rally Live: राहुल बोले- BJP तोड़ती है... हम जोड़ते हैं, नफरत की काट मोहब्बत से करेंगेजम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू होगा।
Read more »

Rahul Gandhi Election Rally Live: राहुल गांधी बोले- पहले PM मोदी छाती चौड़ी करके आते थे, अब उनके कंधे झुक गएRahul Gandhi Election Rally Live: राहुल गांधी बोले- पहले PM मोदी छाती चौड़ी करके आते थे, अब उनके कंधे झुक गएजम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू होगा।
Read more »

Rahul Gandhi Election Rally Live: राहुल गांधी ने चुनाव के लिए लॉन्च की चार्जशीट, फारूक अब्दुल्ला भी रहे मौजूदRahul Gandhi Election Rally Live: राहुल गांधी ने चुनाव के लिए लॉन्च की चार्जशीट, फारूक अब्दुल्ला भी रहे मौजूदजम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू होगा।
Read more »

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में गोली लगने से सीआईएसएफ का जवान घायलजम्मू-कश्मीर : पुंछ में गोली लगने से सीआईएसएफ का जवान घायलजम्मू-कश्मीर : पुंछ में गोली लगने से सीआईएसएफ का जवान घायल
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:30:19