जम्मू-कश्मीर : पुंछ में गोली लगने से सीआईएसएफ का जवान घायल
जम्मू, 6 सितंबर । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को दुर्घटनावश गोली चल जाने से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ के जवान मनीष वर्मा शुक्रवार तड़के पुंछ जिले के हवेली इलाके के झलास सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बंदूक की गोली लगने से घायल हो गए।पुलिस ने बताया, जवान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है। जम्मू डिवीजन के पुंछ और राजौरी जिलों में चुनाव ड्यूटी पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बड़ी जवानों को संख्या में तैनात किया गया है। इन दोनों जिलों के कई विधानसभा क्षेत्रों में 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होना है। चुनावों के मद्देनजर पुंछ और राजौरी जिलों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ की तैनाती बढ़ाई गई है। हाल ही में आतंकवादियों ने जम्मू-डिवीजन के पहाड़ी जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, रियासी और कठुआ में भारतीय सेना, सीएपीएफ और यहां तक कि नागरिकों पर घात लगाकर हमला किया था। इन जिलों के घने जंगली पहाड़ी इलाकों में कट्टर विदेशी आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल आतंकवादियों की तलाश में आक्रामक तरीके से अभियान चला रहे हैं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान घायल, एनकाउंटर जारीजम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए. आतंकियों ने एक गश्ती दल को निशाना बनाया.
Read more »
Jammu Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाबजम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गई है। शुरूआत जानकारी में पता चला है कि एक जवान मुठभेड़ में घायल हो गया है।
Read more »
जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में जारी मुठभेड़ में दो जवान घायलजम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में जारी मुठभेड़ में दो जवान घायल
Read more »
Earthquake: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4.9 तीव्रता का भूकंप, महसूस किए गए तेज झटकेजम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं.
Read more »
Jammu Kashmir Elections : कांग्रेस का स्टार प्रचार आज से, राहुल गांधी होंगे शामिल; संगलदान और अनंतनाग में रैलीजम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू होगा।
Read more »
Rahul Gandhi Election Rally Live: राहुल बोले- BJP तोड़ती है... हम जोड़ते हैं, नफरत की काट मोहब्बत से करेंगेजम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू होगा।
Read more »
