दैनिक भास्कर की टीम ने जम्मू-कश्मीर के सेकेंड फेज में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में जानने के लिए स्थानीय लोगों, पॉलिटिकल पार्टियों और एक्सपर्ट्स से बातचीत की।
अलायंस जीत सकती है 13-15 सीट, BJP 4-5 सीट, जम्मू के मुस्लिम इलाकों में चैलेंज‘यहां बेरोजगारी बड़ी समस्या है। इसके चलते युवा पढ़ाई से भटक रहे हैं। जब से कोविड आया है, यहां का एजुकेशन रेट गिरता जा रहा है। अब पढ़े-लिखे युवाओं ने भी नौकरी से मुंह मोड़ लिया है। वो नौकरी तलाशने में समय जाया करने के बजाय काम-धंधा तलाश रहे हैं। वहीं,श्रीनगर में रहने वाले ओबशर स्टूडेंट हैं और आने वाली सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वो बेरोजगारी दूर करने के लिए कुछ करे। वहीं, यहां डल झील में शिकारा चलाने वाले लकी इरफान अपना काम मंदा पड़ने से निराश हैं। हालांकि वे जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि लड़ाई नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP के बीच ही है। जम्मू-कश्मीर की 26 सीटों पर सेकेंड फेज में 25 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। इनमें 15 सीटें कश्मीर की हैं, जबकि 11 सीटें जम्मू की। इस फेज में सबसे कड़ा मुकाबला गांदरबल सीट पर होने की उम्मीद है। यहां से जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही श्रीमाता वैष्णो देवी विधानसभा सीट पर भी कांटे की टक्कर हो सकती है। वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि जम्मू की जिन 11 सीटों पर वोटिंग होनी है। वहां डेमोग्राफी NC-कांग्रेस और PDP जैसी घाटी की पार्टियों के पक्ष में जाती है। मुस्लिम आबादी ज्यादा होने के चलते वहां BJP के लिए चैलेंज होगा। सेकेंड फेज में आने वाली सीटों पर हवा का रुख समझने के लिए दैनिक भास्कर की टीम यहां पहुंची। हमने पॉलिटिकल पार्टियों, एक्सपर्ट्स और लोकल लोगों से बातचीत की।1.
नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस अलायंस को सेकेंड फेज की 26 सीटों में से 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं। एक्सपर्ट की मानें तो गांदरबल और बडगाम दोनों सीटों पर पूर्व CM उमर अब्दुल्ला की जीत आसान नहीं दिख रही है। बडगाम में इस बार शिया समुदाय से चुनाव मैदान में आए PDP कैंडिडेट सैयद मुंतजिर मेहंदी से नजदीकी मुकाबला होगा। साथ ही गांदरबल सीट पर इंजीनियर राशिद की पार्टी के कैंडिडेट से करीबी मुकाबला होगा। 2. सेकेंड फेज में दूसरे नंबर की पार्टी BJP रह सकती है। BJP 4-5 सीटें जीत सकती है। ये सभी सीटें जम्मू रीजन की होंगी। कश्मीर घाटी में सेकेंड फेज में भी BJP का कोई सीट जीतना मुश्किल है। जम्मू की नौशेरा सीट पर BJP और नेशनल कॉन्फ्रेंस अलायंस के उम्मीदवार के बीच करीबी मुकाबला रहेगा। हालांकि 2014 में ये सीट BJP जीती थी। 3. सेकेंड फेज में PDP को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। इंजीनियर राशिद की अवामी इत्तेहाद पार्टी और अल्ताफ बुखारी की अपनी पार्टी को 0-1 सीट मिल सकती हैं। यानी तीनों पार्टियों के नेता कुछ खास सीटों पर कड़ी टक्कर देंगे। निर्दलीय भी 1-2 सीटें जीत सकते हैं। सबसे पहले बात इस फेज में आने वाली अहम सीटों की… नौशेरा सीट पर BJP के रविंद्र रैना का NC के सुरिंदर चौधरी से कड़ा मुकाबला नौशेरा सीट पर 2014 में BJP के रविंद्र रैना ने जीत हासिल की थी। उस वक्त रविंद्र रैना ने PDP के उम्मीदवार सुरिंदर चौधरी को करीब 10 हजार वोटों से हराया था। अब वही सुरिंदर चौधरी बीते 10 सालों में दो पार्टियां बदलकर नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए हैं। 2014 के बाद वो PDP से अलग होकर BJP में शामिल हुए। फिर नेशनल कॉन्फ्रेंस में आए और अब विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि सुरिंदर चौधरी का अपना वोट बैंक है। 2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रविंदर शर्मा को 5,342 वोट मिले थे। जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस से राधेश्याम शर्मा को 1,099 वोट मिले थे। इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव मैदान में है। ऐसे में यहां लड़ाई कांटे की होगी।कश्मीर के सीनियर जर्नलिस्ट बिलाल फुरकानी कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि गांदरबल से ज्यादा करीबी टक्कर बडगाम सीट पर होगी। यहां पूर्व CM उमर अब्दुल्ला नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस अलायंस से कैंडिडेट हैं। अपनी पार्टी के कैंडिडेट मुंतजिर मोहिउद्दीन ने चुनाव से 4 दिन पहले ही उमर अब्दुल्ला को सपोर्ट कर दिया। मुंतजिर का भी अच्छा वोट बैंक है। ऐसे में उमर अब्दुल्ला को फायदा मिल सकता है।‘ ‘फिर भी PDP के कैंडिडेट सैयद मुंतजिर मेहंदी से कड़ी टक्कर होगी। सैयद मुंतजिर शिया समुदाय से आते हैं। बडगाम सीट पर शिया मुस्लिम वोटर्स सबसे ज्यादा हैं। वहीं सैयद मुंतजिर के पिता आगा सैयद हुसैन एक नामी शिया नेता हैं। साथ ही वो बड़े हुर्रियत नेता भी रहे हैं। सैयद मुंतजिर मेहंदी भी नेशनल कॉन्फ्रेंस से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहंदी के परिवार से ही आते हैं। ऐसे में यहां काफी नजदीकी चुनाव हो सकता है।‘गांदरबल सीट से भी पूर्व CM और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वाइस प्रेसिडेंट उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए मजबूत रही है। NC को इस सीट से 1977 से लेकर 2014 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक हार मिली है। 2002 में PDP कैंडिडेट को जीत मिली थी। बाकी चुनावों में हमेशा नेशनल कॉन्फ्रेंस ही जीतती रही है। इस बार मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट बिलाल फुरकानी कहते हैं, ‘भले ही उमर अब्दुल्ला का ये गढ़ है, लेकिन यहां भी कड़ी टक्कर मिलेगी।‘ गांदरबल सीट पर बशीर अहमद मीर और इश्फाक जब्बार भी मैदान में हैं। इनके अलावा इंजीनियर राशिद की पार्टी से शेख आशिक भी चुनाव लड़ रहे हैं। बशीर अहमद मीर PDP के टिकट पर हैं। 2014 का विधानसभा चुनाव उन्होंने कंगन सीट से लड़ा था। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ को कड़ी टक्कर भी दी थी। बशीर महज 2000 से भी कम वोटों से हारे थे। 2024 में कंगन सीट एससी के लिए रिजर्व हो गई इसलिए बशीर अहमद गांदरबल सीट से चुनाव मैदान में हैं। इनकी भी अच्छी पकड़ मानी जाती है। वहीं, इश्फाक जब्बार निर्दलीय उम्मीदवार हैं। उन्होंने 2014 का विधानसभा चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर लड़ा था और जीत हासिल की थी। पार्टी के खिलाफ कुछ बोलने की वजह से इश्फाक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया इसलिए वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पॉलिटिकल एक्सपर्ट का मानना है कि इश्फाक जब्बार भी काफी हद तक नेशनल कॉन्फ्रेंस के वोटों का बंटवारा करेंगे। ऐसे में इसका फायदा इंजीनियर राशिद की पार्टी से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार को मिल सकता है।जम्मू में श्रीमाता वैष्णो देवी सीट पहली बार बनी है। 2024 में इस पर चुनाव हो रहे हैं। ये सीट रियासी से अलग होकर बनी है। वैसे ये BJP का मजबूत गढ़ है, लेकिन श्रीमाता वैष्णो देवी को कुलदेवी मानने वाला बारीदार समाज नाराज है। यहां पर 12 से 13 हजार के करीब बारीदार समाज के वोटर्स हैं। नाराजगी की वजह से इन्होंने अपने समाज से श्याम सिंह को कैंडिडेट बनाया है। माना जा रहा है कि अगर बारीदार समाज की नाराजगी दूर नहीं हुई तो BJP, नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस अलायंस कैंडिडेट और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला होगा। इस बात को खुद BJP कैंडिडेट बलदेव राज भी मान रहे हैं। उन्होंने हमसे बातचीत के दौरान कहा- ‘हम लोग बारीदार समाज की नाराजगी को लेकर गंभीर हैं। जल्द ही उसका हल निकालेंगे।‘सेकेंज फेज के चुनाव को लेकर हमने सीनियर जर्नलिस्ट और पॉलिटिकल एक्सपर्ट बिलाल फुरकानी से बात की। वो कहते हैं, ‘कश्मीर की 15 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस को 10 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है। यानी इनके अलायंस को कुल 11 सीटें मिल सकती हैं। जबकि जम्मू में NC-कांग्रेस अलायंस को 4 सीटें मिल सकती हैं। सेकेंड फेज की कुल 26 सीटों में से NC-कांग्रेस अलायंस को 13-15 सीटें मिल सकती हैं।‘ बिलाल आगे कहते हैं, ‘इसके अलावा अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी भी अपनी सीट पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अगर अपनी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली तो वो अल्ताफ बुखारी ही हो सकते हैं। इनके अलावा एक से दो निर्दलीय कैंडिडेट भी सेकेंड फेज में जीत हासिल कर सकते हैं।‘पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रोफेसर हरिओम कहते हैं, ‘सेकेंड फेज नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस अलायंस के लिए सबसे अहम होने जा रहा है। जम्मू की जिन 11 सीटों पर वोटिंग होनी है, वो सभी पुंछ, राजौरी और रियासी के पहाड़ी इलाकों में है। जम्मू के इस इलाके में डेमोग्राफी NC-कांग्रेस और PDP जैसी घाटी की पार्टियों के पक्ष में जाती है, क्योंकि यहां मुस्लिम आबादी हिंदुओं से थोड़ी ज्यादा है। जम्मू के इस इलाके में BJP के लिए चैलेंज होगा। अगर वो यहां से 3-4 सीटें भी निकाल लेती है तो ये बड़ी बात होगी।‘ ‘वहीं, कश्मीर घाटी की बात करें तो जिन 15 सीटों पर वोटिंग होनी है, वो सेंट्रल कश्मीर में श्रीनगर और आसपास के इलाके हैं। ये ऐतिहासिक रूप से नेशनल कॉन्फ्रेंस का गढ़ रहा है। सेंट्रल कश्मीर के इस इलाके में नेशनल कॉन्फ्रेंस इसलिए भी मजबूत है क्योंकि उसके खिलाफ लड़ने वाली सबसे अहम पार्टी PDP यहां अब इतनी मजबूत नहीं है कि वो NC को बड़ी चोट दे सके। निर्दलीय कैंडिडेट और इंजीनियर राशिद के कैंडिडेट कुछ वोट जरूर काट सकते हैं।‘ आखिर में बात पॉलिटिकल पार्टियों के दावों की… NC: हम एस्ट्रोलॉजर नहीं, तो नंबर बताना मुश्किल, हमारा काम मेहनत करना नेशनल कॉन्फ्रेंस की सीनियर स्पोक्सपर्सन सारा हयात शाह कहती हैं, ‘गांदरबल में लोगों का जो फैसला होगा, वो हमारी पार्टी के हक में होगा। लोगों में हमारी पार्टी को लेकर पूरा भरोसा है। सेकेंड फेज में हमारी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतेंगी, क्योंकि पिछले 10 साल से लोगों ने काफी सफर किया है।‘ ‘आप देखेंगे कि जम्मू रीजन दरबार मूव की वजह से काफी परेशानी में है। सर्दियों में जम्मू को काफी फायदा मिलता था। दरबार मूव होने से कश्मीर से लोग जम्मू जाते थे। सरकारी अधिकारी भी कश्मीर से जम्मू जाते थे। इससे जम्मू में बिजनेस बढ़ता था। अब गवर्नर राज में लोगों ने बहुत परेशानी झेली है। लोगों की सुनवाई नहीं हुई। अब MLA होंगे तो लोगों की बात सुनी जाएगी।‘ सेकेंड फेज में कितनी सीटें NC-कांग्रेस अलायंस को मिल सकती हैं। इस सवाल के जवाब में सारा हयात कहती हैं, ‘हम पूरी 90 सीटें जीतना चाहते हैं। हम एस्ट्रॉलजर नहीं हैं कि कोई नंबर बता पाएं।‘BJP के सीनियर स्पोक्सपर्सन अल्ताफ ठाकुर कहते हैं, ‘सेकेंड फेज में श्रीनगर में हमारी लाल चौक और हब्बा कदल सीटें निकल सकती हैं। पहली बार कश्मीर में कमल खिल सकता है। हमारा फोकस सभी सीटों पर है, लेकिन सेकेंड फेज में हम इन दो सीटों पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं।‘ ‘अब कश्मीर घाटी में भी लोग BJP को पसंद करते हैं। पीएम मोदी की लोगों के लिए जो योजनाएं आई हैं, उससे फायदा हुआ है। वो इस साल तीन बार घाटी में आए। इससे भी उनका लोगों से जुड़ाव बढ़ा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के गढ़ में इलेक्शन चुनौतीपूर्ण होता है। हर चुनाव की अपनी अलग चुनौतियां होती हैं। इन्हें पार करके जीत हासिल करने में BJP माहिर है। पूरे दम से हम चुनाव लड़ रहे हैं।‘ ‘दूसरे फेज तक आते-आते हम ये दावे के साथ कह सकते हैं कि 2024 के विधानसभा चुनाव में अब तक किसी भी नेता को कोई धमकी नहीं मिली है। उम्मीदवार कैंपेनिंग के लिए डोर-टु-डोर जा रहे हैं। गाड़ियां गलियों-कूचों गांव-देहातों तक जा रही हैं। 2019 के पहले ये संभव नहीं था।‘कांग्रेस लीडर रविंद्र शर्मा कहते हैं, ‘हमारे अलायंस को जम्मू कश्मीर में सेकेंड फेज में बढ़त है। पूरा नंबर तो नहीं बता सकते हैं। हमारे लिए हर सीट अहम है। हमें यकीन है कि हम आसानी से सरकार बनाएंगे। माहौल काफी बदल गया है।‘ ‘BJP कहती है कि हम सरकार बनाएंगे। आप खुद बताइए कि 90 सीटों में से कितनी जीतेंगे। अकेले सरकार तो नहीं बना पाएंगे। फिर सहयोगी कौन होगा, ये नहीं बता रहे हैं। हम भी कह रहे हैं कि एनसी हो या कांग्रेस कोई अकेले सरकार नहीं बना सकता।‘PDP नेता मोहम्मद इकबाल कहते हैं, ‘हमें लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कितने नंबर आएंगे, ये तो चुनाव का रिजल्ट आने पर ही पता चलेगा। खासकर कश्मीर की ज्यादातर सीटों पर NC और PDP के बीच ही फाइट है। इंजीनियर राशिद का इस फेज के चुनाव में कोई असर नहीं दिखेगा।‘जम्मू-कश्मीर में पहले फेज में NC-कांग्रेस भारी:अलायंस को 24 में से 12-13, BJP को 4-6 सीट, PDP जीत सकती है 4-5 सीटें मां वैष्णो को कुलदेवी मानने वाले BJP से नाराज:बोले- श्राइन बोर्ड ने रोजी-रोटी छीनी; सरकार से उम्मीद थी, अब वो भी नहीं ICU में कश्मीरी क्रिकेट बैट इंडस्ट्री, चुनाव से क्या बदलेगा:व्यापारी बोले- पेड़ ही नहीं बचे, 2-3 साल में सब खत्म फारूक बोले ‐ जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देना पड़ेगा:आर्टिकल-370 हट गया, फिर आतंकी कहां से आ रहे; PoK लेने की बात जुमला पाकिस्तान खुद गुलाम, हमें क्या आजादी दिलाएगा:जिन्होंने हमें आतंकी बनाया, उनके बच्चे विदेशों में पढ़े; हमसे भारत मां को धोखा दिलवाया क्या मुफ्ती परिवार का गढ़ बचा पाएंगी इल्तिजा:25 साल से महबूबा या PDP जीत रही सीट, अब तीसरी पीढ़ी मैदान में क्या कश्मीर में BJP की B-टीम साबित होंगे इंजीनियर राशिद:जेल से छूटकर बोले- उमर दोनों सीट हारेंगे, महबूबा से शर्त पर गठबंधनभारत में फिर तबाही मचाएगा हैजा!बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित हो बेगूसरायकानपुर में बाढ़ में डूबकर बच्चे की मौतपटना में निचले इलाकों में भरा गंगा का पानी
विधानसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर अलायंस BJP बेरोजगारी एजुकेशन रेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर की गांदरबल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्लाजम्मू-कश्मीर की गांदरबल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला
Read more »
Jammu Kashmir Election: BJP ने जारी की उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची, जानें किसे कहां से दिया टिकटJammu Kashmir BJP Candidate List: बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है.
Read more »
Hisar Seat पर BJP की मुश्किलें: Savitri Jindal के बगावती तेवर, पूर्व मेयर भी टिकट बंटवारे से नाराजHaryana Assembly Election: हिसार विधानसभा सीट (Hisar Seat) पर चुनाव लड़ रहे सूबे के निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता (Kamal Gupta) को तीसरी बार बीजेपी (BJP) ने चुनावी मैदान में उतारा है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर में पहले फेज में NC-कांग्रेस भारी: अलायंस को 24 में से 12-13, BJP को 4-6 सीट, PDP जीत सकती है ...Jammu Kashmir Vidhan Sabha Election 2024 Seat Predictions 2024 Update. Follow BJP Vs National Conference Congress Alliance Candidates and Assembly Election Latest News and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने क्या कहाजम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में मंगलवार को पहले चरण के लिए मतदान शुरू जारी है.
Read more »
Jammu Kashmir Elections 2024 : नई सीट वैष्णो देवी पर बारीदार और युवा निर्णायक, त्रिकोणीय मुकाबले के आसारजम्मू-कश्मीर में रियासी विधानसभा सीट का हिस्सा रहे कुछ इलाके परिसीमन के बाद श्री माता वैष्णो देवी नाम से नई सीट के रूप में सामने हैं।
Read more »
