जम्मू-कश्मीर की गांदरबल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला

United States News News

जम्मू-कश्मीर की गांदरबल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर की गांदरबल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर, 25 अगस्त । जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आगामी विधानसभा चुनाव में गांदरबल सीट से चुनाव लड़ेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद सैयद रुहुल्लाह मेहदी, पार्टी नेता नासिर असलम वानी और अनंतनाग-राजौरी से सांसद मियां अल्ताफ अहमद की मौजूदगी में रविवार को हुई बैठक के बाद उमर अब्दुल्ला के नाम का ऐलान किया गया। इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब तक जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश रहेगा, वह तब तक चुनाव नहीं लड़ेंगे। जानकारी के अनुसार, उमर अब्दुल्ला हाल ही में गांदरबल जिले के नुनेर गांव पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में सईद मुस्तफा नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी में शामिल हुए थे। सईद मुस्तफा ने श्रीनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने हरा दिया था। उमर अब्दुल्ला 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे और वे नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा वे तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और 2008 से 2014 तक गांदरबल सीट और 2014 से 2019 तक बीरवाह विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के काजी मोहम्मद अफजल से हार का सामना करना पड़ा था। भारत के चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव की घोषणा की है। पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले चरण में घाटी और जम्मू संभाग की 24 विधानसभा सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए मतदान 25 सितंबर को होगा और अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। बता दें कि जून 2018 से जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार नहीं है। इससे पहले पीडीपी-भाजपा गठबंधन की राज्य में सरकार थी। लेकिन, भाजपा ने महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद राज्य में राज्यपाल शासन लागू किया गया और तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विधानसभा को भंग कर दिया था। 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को निरस्त कर दिया गया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया गया। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

J&K Election : चुनाव आयोग की टीम आज पहुंचेगी कश्मीर, विधानसभा चुनाव तैयारियों की करेगी समीक्षाJ&K Election : चुनाव आयोग की टीम आज पहुंचेगी कश्मीर, विधानसभा चुनाव तैयारियों की करेगी समीक्षाजम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव जल्द होंगे।
Read more »

चुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षाचुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षाचुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षा
Read more »

Srinagar : निर्वाचन आयोग की टीम से सियासी दलों की मुलाकात, सबने की जम्मू-कश्मीर में तत्काल विस चुनाव की मांगSrinagar : निर्वाचन आयोग की टीम से सियासी दलों की मुलाकात, सबने की जम्मू-कश्मीर में तत्काल विस चुनाव की मांगभारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के वीरवार को श्रीनगर के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने वाले राजनीतिक दलों ने सर्वसम्मति से जम्मू-कश्मीर में तत्काल विधानसभा चुनाव कराने की मांग की।
Read more »

Jammu : उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द होने की उम्मीद, अभी माकूल माहौलJammu : उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द होने की उम्मीद, अभी माकूल माहौलजम्मू-कश्मीर में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।
Read more »

Taal Thok Ke: 2 राज्यों में इलेक्शन.. बंगाल में CM का प्रदर्शनTaal Thok Ke: 2 राज्यों में इलेक्शन.. बंगाल में CM का प्रदर्शनआज जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया. खासकर जम्मू कश्मीर चुनाव Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Jammu Kashmir : नए माहौल के पहले विधानसभा चुनाव पर टिकी देश-दुनिया की नजर, फिलहाल सब ने पकड़ी एकला चलो की राहJammu Kashmir : नए माहौल के पहले विधानसभा चुनाव पर टिकी देश-दुनिया की नजर, फिलहाल सब ने पकड़ी एकला चलो की राहजम्मू-कश्मीर में दस साल के अंतराल में विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:20:22