जम्मू को तीन सप्ताह बाद कोहरे और शीतलहर से राहत मिली है, जहाँ तापमान 20.
जागरण टीम, श्रीनगर/जम्मू। तीन सप्ताह बाद जम्मू को कोहरे और शीतलहर के प्रकोप से हल्की राहत मिली। शनिवार को दिनभर सूर्यदेव मेहरबान रहे, जिससे जनजीवन में कुछ सहजता लौटी। तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो जनवरी में इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक है। यह सामान्य से 2.
6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ऊधर, कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोनमर्ग, गुलमर्ग व अन्य उच्च पर्वतीय इलाकों में शनिवार को भी हल्की बर्फबारी हुई। तापमान के लगातार जमाव बिंदु से नीचे बने रहने के चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड ने बेहाल कर रखा। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा और दोपहर हल्की धूप रही। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान घाटी के कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। गुलमर्ग और बीरवाह पूरे प्रदेश में सबसे ठंडे क्षेत्र रहे। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार जम्मू का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लंबे समय से ठंड और कोहरे से जूझ रहे लोगों ने तापमान में बढ़ोतरी के साथ राहत ली। इससे पहले अन्य शहरों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक चल रहा था, जबकि शनिवार को जम्मू में भी पारा 20 डिग्री के पार पहुंच गया। अन्य क्षेत्रों की बात करें तो बनिहाल में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री दर्ज किया। कटड़ा में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर में भी तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर बना रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री और न्यूनतम माइनस 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। काजीकुंड में अधिकतम 12.3 और न्यूनतम माइनस 3.4 डिग्री, पहलगाम में अधिकतम 11.6 और न्यूनतम माइनस 2.6 डिग्री तथा गुलमर्ग में अधिकतम 5.4 और न्यूनतम माइनस 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 जनवरी तक मौसम में आंशिक बदलाव बना रह सकता है। बीच-बीच में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं। बता दें कि घाटी में जारी 40 दिवसीय चिल्लेकलां 30 दिन पूरे करने वाला है। 21 दिसबंर से शुरू हुआ चिल्ले कलां 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को दोनों तरफ के वाहनों के लिए खुला है। यातायात अधिकारियों ने कहा कि, यदि मौसम साफ और सड़क की स्थिति अनुकूल रही, तो रविवार को भी राजमार्ग पर दो-तरफा यातायात खुला रहने की उम्मीद है। अधिकारियों ने उधमपुर और बनिहाल के बीच वाली नल्ला, देवाल, नाशरी-दलवास, मारोग आदि में जाम रहा।
Jammu Temperature Rise Kashmir Snowfall Western Disturbance Chilla-I-Kalan Jammu-Srinagar Highway Weather Forecast Jammu Gulmarg Cold Jammu And Kashmir Weather Jammu News Jammu News Jammu Latest News Jammu News In Hindi Jammu Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में जारी रहेगा भीषण ठंड का प्रकोप, कोहरे का कारण कई उड़ाने लेट, गुरुवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिनदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पालम में गुरुवार को 20 साल की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 2.
Read more »
BJP National President Election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख आई सामने, इस नेता को मिल सकती है पार्टी की कमानBJP National President Election on 20 Jan BJP National President Election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख आई सामने, इस नेता को मिल सकती है पार्टी की कमान
Read more »
भाजपा को 20 जनवरी को मिल सकता है नया अध्यक्ष, नितिन नवीन की दावेदारी प्रबलभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 20 जनवरी को नए अध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना है, जिसमें वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। पार्टी ने युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने का संकेत दिया है।
Read more »
UP News: यहां 20 साल बाद दिखा आंदोलन का असर, मिली नई रेल लाइन को मंजूरीUP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से गुरसहायगंज वाया सांडी नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी। 1302 करोड़ के बजट से आवागमन और विकास को मिलेगा बढ़ावा. राज्य
Read more »
ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರಿಗೆ ಜಾಕ್ಪಾಟ್: ಸಿಗಲಿದೆ 20 ಲಕ್ಷ ರೂ.!Good News For Govt Employees: ಕೇಂದ್ರ ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರಿಗೆ ಸಂಕ್ರಾಂತಿ ಹಬ್ಬಕ್ಕೆ ಅವರಿಗೆ ಬಂಪರ್ ಉಡುಗೊರೆ ಸಿಗುತ್ತಿದೆ. ನೌಕರರ ಖಾತೆಗೆ 20 ಲಕ್ಷ ರೂಪಾಯಿ ಜಮಾ ಮಾಡಲು ಕೇಂದ್ರ ಸರ್ಕಾರ ಚಿಂತನೆ ನಡೆಸಿದೆ. ಹೇಗೆ ಅಂತಾ ತಿಳಿಯಿರಿ.
Read more »
कानपुर में ठंड का कहर जारी, 20 ट्रेनें लेट, अगले दो दिन बारिश की संभावनाकानपुर में कड़ाके की ठंड जारी है, जिससे 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई है।
Read more »
