जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में दो आतंकवादी मारे गए
श्रीनगर, 2 नवंबर । भारतीय सुरक्षाबलों को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ के दौरान दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। वहीं, श्रीनगर शहर में छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है। अधिकारियों ने बताया, शनिवार को अनंतनाग जिले के शांगस के लार्नू वन क्षेत्र में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की सही पहचान इलाके में अभियान समाप्त होने के बाद पता चलेगी। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी रही और इलाके में रुक-रुक गोलीबारी हो रही है। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने श्रीनगर शहर के खानयार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया, जैसे ही सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। शनिवार को श्रीनगर शहर के पुराने शहर के बीचो-बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पिछले 10 सालों में पहली बार श्रीनगर के पुराने शहर के इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है।समय बीतने के साथ सुरक्षाबलों ने इन इलाकों से आतंकवाद को खत्म करने में कामयाबी हासिल की। ऐसा माना जाता था कि सामान्य तौर पर श्रीनगर शहर और खास तौर पर शहर के निचले इलाकों से आतंकवाद खत्म हो गया है।शुक्रवार को आतंकवादियों ने बडगाम जिले के मागाम इलाके के मजहामा गांव में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो मजदूरों संजय और उस्मान को गोली मारकर घायल कर दिया था।पिछले महीने की शुरुआत में, आतंकवादियों ने गंदेरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक सात निहत्थे श्रमिकों की हत्या कर दी थी। ये मजदूर श्रीनगर-सोनमर्ग को हर मौसम में खुली रहने वाली सड़क बनाने के लिए गगनगीर से सोनमर्ग पर्यटन स्थल तक सुरंग बना रहे थे।बाद में, आतंकवादियों ने गुलमर्ग के बोटापाथरी इलाके में सेना के तीन जवानों और दो कुलियों की हत्या कर दी।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान में दो आतंकवादियों मारे गए, पांच गिरफ्तारबलूचिस्तान प्रांत में पिछले तीन दिनों में दो अलग-अलग अभियानों में दो आतंकवादी मारे गए हैं और पांच अन्य को गिरफ्तार किया गया है।
Read more »
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में सिविलियन पोर्टर की मौत, चार जवान घायलजम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में सिविलियन पोर्टर की मौत, चार जवान घायल
Read more »
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में दो सैनिक शहीद, दो पोर्टरों की मौत (लीड-1)जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में दो सैनिक शहीद, दो पोर्टरों की मौत (लीड-1)
Read more »
इराक में नौ आईएस आतंकवादी मारे गएइराक में नौ आईएस आतंकवादी मारे गए
Read more »
जम्मू-कश्मीर : अखनूर में घात लगाकर हमला करने की कोशिश में शामिल तीनों आतंकवादी मारे गएजम्मू-कश्मीर : अखनूर में घात लगाकर हमला करने की कोशिश में शामिल तीनों आतंकवादी मारे गए
Read more »
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से जारी है इंतकाम, अनंतनाग में मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेरTerrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर आतंकवादियों के मुठभेड़ जारी है. ताजा जानकारी के मुताबिक हलकान गली लार्नू अनंतनाग में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. इस इलाके में और भी आतंकियों के घिरे होने की जानकारी मिल रही है. यह ऑपरेशन 19 राजपुताना राइफल और 7 पैरा फोर्स चला रही है.
Read more »
