मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 जनवरी से तीन फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम खराब होने से पारे में गिरावट आएगी।
जम्मू-कश्मीर में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 जनवरी से तीन फरवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसम खराब होने से पारे में गिरावट आएगी। मौजूदा अधिकतर जिलों में अधिकतम पारा सामान्य से 6 से 11 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। हालांकि रात में ठंड कायम है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.
2 डिग्री चढ़कर 14.1, पहलगाम में सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 12.2 और गुलमर्ग में सामान्य से 7.8 डिग्री चढ़कर 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में मंगलवार तड़के तेज हवाएं चलीं, लेकिन दिनभर धूप रही। शाम को हल्के बादल छा गए थे। यहां अधिकतम पारा सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 23.7 व न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री चढ़कर 21.0, बटोत में सामान्य से 8.7 डिग्री चढ़कर 19.4, कटड़ा में 23.4 और भद्रवाह में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कहां-कितना तापमान लेह माइनस 11.0 पहलगाम माइनस 6.6 गुलमर्ग माइनस 5.0 श्रीनगर माइनस 4.3 काजीगुंड माइनस 4.1 कुपवाड़ा माइनस 4.1 कोकरनाग माइनस 1.6 भद्रवाह 1.7 बटोत 7.5 बनिहाल 8.0
WEATHER BARISH SNOW TEMPERATURE JAMMU KASHMIR
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड और बर्फबारीजम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी जारी है। चिल्ले कलां के दौरान कश्मीर घाटी में बर्फबारी हुई है।
Read more »
जम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां के दौरान कड़ाके की ठंड और बर्फबारीजम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां के दौरान कड़ाके की ठंड और बर्फबारी जारी है। कश्मीर घाटी में नए साल की पहली बर्फबारी हुई है।
Read more »
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, चिल्ले कलां के बीच बर्फबारीजम्मू-कश्मीर में नए साल की पहली बर्फबारी हुई है। चिल्ले कलां के दौरान कश्मीर घाटी में तापमान काफी गिर गया है और बर्फबारी जारी है।
Read more »
जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी, तापमान गिरने से ठंड बढ़श्रीनगर समेत जम्मू कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को गंभीर बर्फबारी की चेतावनी दी है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई है।
Read more »
कश्मीर में बर्फबारी, यातायात प्रभावितबुधवार को कश्मीर और जम्मू क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई। कई जगहों पर यातायात परेशानियों का सामना करना पड़ा। कश्मीर में कई मार्गों पर यातायात बंद किया गया है।
Read more »
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावनामौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पहले सोमवार को रात भर गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी हुई।
Read more »
