जम्मू कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 आतंकियों को घेरा

United States News News

जम्मू कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 आतंकियों को घेरा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 63%

जम्मू कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 आतंकियों को घेरा JoshIsHigh

जम्मू कश्मीर में एक तरफ एलओसी पर पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग कर रही है वहीं शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. शोपियां में सेना सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है.

ये मुठभेड़ पिछले 2 से 3 घंटे तक यहां फायरिंग हो रही है. यहां 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. सुरक्षा बलों के जानकारी मिली थी किजैश ए मोहम्मद के आतंकी रिहाइशी इलाके में छिपे थे. ताजा जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर वाली जगह पर फायरिंग रुक गई है. अब सुरक्षाबल के जवान उस घर के अंदर जा रहे है जहां से फायरिंग हो रही थी.भारतीय सेना ने सीमापार से पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तान की 5 चौकियां ध्वस्त कर दी. इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ‘‘हताहत’’ हुए हैं. एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी. जम्मू कश्मीर में एलओसी से सटी 12 से 15 चौकियों पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग जारी है. पाक सेना सीमा से सटे गावों में नागरिकों को कवच के रूप में इस्तेमाल कर रही है. पाक सेना अपने नागरिकों के घरों में छिपकर फायरिंग कर रही है. भारत में राजौरी में 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद रखा गया है. मंगलवार को एक रक्षा पीआरओ ने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमारी लक्षित गोलीबारी में 5 चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए.’’ उन्होंने कहा कि शाम साढे छह बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने हताशा के कारण नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलाबारी करके बिना उकसावे वाला संघर्षविराम उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सैनिकों को ग्रामीणों को मानव कवच के रूप में इस्तेमाल करते हुए आम नागरिकों के घरों से मोर्टार और मिसाइलें दागते हुए भी देखा गया. पीआरओ ने कहा कि हालांकि, भारतीय सेना ने आम नागरिकों की बस्तियों से अलग पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया. इसके कारण ‘‘बड़ी संख्या में’’ पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए.दोनों तरफ से गोलीबारी में भारतीय सेना के पांच सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं. इनमें से दो को इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया है. उनकी स्थिति स्थिर है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़- Amarujalaजम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़- Amarujalaजम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:25:19