क्षेत्र में ऑपरेशन जारी है JammuAndKashmir Kupwara Ashraf_Wani
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पास आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है. इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. आज गुरुवार सुबह कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार कुछ अज्ञात व्यक्तियों की संदिग्ध हरकत का पता चला.
सुरक्षाबलों ने घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को रोकने की कोशिश की. बाद में लगातार प्रयास के बाद घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया है जबकि एक एके रायफल बरामद हुआ है. क्षेत्र में ऑपरेशन जारी है.इस बीच घाटी में भारतीय जनता पार्टी के एक और नेता को टॉरगेट किया गया. बारामूला में बीजेपी के स्थानीय नेता को कल बुधवार को अगवा कर लिया गया.बीजेपी नेता को घाटी में निशाना बनाने की यह इस महीने की दूसरी घटना है. जुलाई के पहले हफ्ते में ही बांदीपुरा के स्थानीय बीजेपी नेता शेख वसीम बारी की हत्या कर दी गई थी. इस फायरिंग में शेख वसीम के पिता और भाई की भी मौत हो गई थी. अब बारामूला से बीजेपी नेता को अगवा किया गया है. मेराजुद्दीन मल्ला बारामूला म्युनिसिपल कमेटी वाटरग्राम के उपाध्यक्ष हैं और बीजेपी कार्यकर्ता हैं. बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें अगवा किया. अधिकारियों का कहना है कि जब वह बस्ती में सड़क पर पैदल जा रहे थे तो उस वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने अगवा कर कार में बैठाकर ले गए. ये घटना बुधवार सुबह की है.इससे पहले जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह अनंतनाग जिले के श्रीगुफवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. सुबह सुरक्षाबलों ने पहले उन्हें घेर लिया. फिर काफी देर तक चली फायरिंग के बाद दोनों आतंकी मार गिराए गए. बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तर कश्मीर से आतंकियों के सफाए को सुरक्षाबलों ने शुरू किया ऑपरेशनश्रीनगर न्यूज़: उत्तर कश्मीर में करीब 60 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से करीब 40 आतंकी विदेशी ही हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के सफाए को लेकर उत्तर कश्मीर में अभियान चलाया हुआ है। उत्तर कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया हुआ है।
Read more »
जम्मू-कश्मीरः भाजपा नेता मेहराजउद्दीन मल्ला का अपहरण, तलाशी अभियान शुरूजम्मू-कश्मीरः भाजपा नेता महाराज-उद-दीन मल्ला का अपहरण, तलाशी अभियान शुरू JammuAndKashmir mehrajdinmalla HMOIndia BJP4India
Read more »
कश्मीर के बारामूला में बीजेपी नेता का अपहरण, कार में ले गए अज्ञात लोगमेराजुद्दीन मल्ला बारामूला म्युनिसिपल कमेटी वाटरग्राम के उपाध्यक्ष हैं और बीजेपी के सदस्य हैं. बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें अगवा किया है.
Read more »
भोपाल यौन शोषण मामले का मुख्य आरोपी प्यारे मियां जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारभोपाल यौन शोषण मामले का मुख्य आरोपी प्यारे मियां जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार PyareMian BhopalExploitationcase ChouhanShivraj
Read more »
जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने BJP नेता को रेस्क्यू कराया, अगवा कर ले गए थे आतंकीमल्ला को रेस्क्यू कराने से पहले पुलिस ने लश्कर के सोपोर कमांडर सजाद उर्फ हैदर के परिवार को हिरासत में ले लिया. दो दिन पहले हैदर ने जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं को गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी.
Read more »
