बीजेपी नेता मेराजुद्दीन मल्ला को पुलिस-सुरक्षा बलों ने छुड़ाया | ShujaUH
जम्मू-कश्मीर के बारामुला में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी नेता मेराजुद्दीन मल्ला को छुड़ा लिया है. मल्ला स्थानीय नेता हैं जिन्हें पुलिस ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर आजाद कराया है. रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने भी कार्रवाई की है.
मेराजुद्दीन मल्ला बारामुला निगम कमेटी वाटरग्राम के उपाध्यक्ष हैं और इलाके के स्थानीय बीजेपी नेता भी हैं. आरोप के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया था. यह घटना तब हुई जब मेराजुद्दीन मल्ला बस्ती में सड़क पर पैदल जा रहे थे. इस दौरान कुछ अज्ञात लोग कार में उन्हें अगवा कर ले गए. ये घटना बुधवार सुबह की है. हालांकि अब उन्हें पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने छुड़ा लिया है. आतंकियों ने कश्मीर के आईजी के लिए भी ऐसी ही चेतावानी जारी की थी. मल्ला को छुड़ाने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की थी. कई जगह सर्च ऑपरेशन चलाए गए थे. बता दें, घाटी में नेताओं के खिलाफ आतंकियों की वारदात जारी है. कुछ दिन पहले बांदीपोरा में बीजेपी नेता शेख वसीम बारी को आतंकियों ने गोली मार दी थी. बारी उस वक्त अपने घर में परिवार के साथ थे. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर बड़े सवाल उठाए गए कि नेताओं को किस स्तर की सुरक्षा प्राप्त है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
101 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, अस्पताल के कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन101 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, अस्पताल के कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन coronavirus covid19
Read more »
उत्तर कश्मीर से आतंकियों के सफाए को सुरक्षाबलों ने शुरू किया ऑपरेशनश्रीनगर न्यूज़: उत्तर कश्मीर में करीब 60 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से करीब 40 आतंकी विदेशी ही हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के सफाए को लेकर उत्तर कश्मीर में अभियान चलाया हुआ है। उत्तर कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया हुआ है।
Read more »
अमेरिका ने चीन को दी सजा, हॉन्ग कॉन्ग को लेकर की बड़ी कार्रवाई - World AajTakअमेरिका और चीन के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. दक्षिण चीन सागर में पहली बार चीन के दावे को खारिज करने के बाद अब अमेरिका ने
Read more »
जम्मू-कश्मीरः भाजपा नेता मेहराजउद्दीन मल्ला को अपहरणकर्ताओं ने सुरक्षित रिहा कियाजम्मू-कश्मीरः भाजपा नेता मेहराजउद्दीन मल्ला को अपहरणकर्ताओं ने सुरक्षित रिहा किया Jammukashmir jammukashmirpolice BJP4JnK BJP4India
Read more »
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को चौकाया, कहा- कोरोना वैक्सीन को लेकर है अच्छी खबरCOVID 19 Vaccine News ट्रंप के इस ट्वीट को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका ने शायद कोरोना की वैक्सीन बना ली है तभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह ट्वीट किया है।
Read more »
मध्यप्रदेश: किसान मारपीट मामले में शिवराज ने एसपी-कलेक्टर को हटाया, कमलनाथ ने सरकार को घेरामध्यप्रदेश: किसान मारपीट मामले में शिवराज ने एसपी-कलेक्टर को हटाया, कमलनाथ ने सरकार को घेरा MadhyaPradesh ChouhanShivraj OfficeOfKNath digvijaya_28
Read more »
