जम्मू-कश्मीर: डोडा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

United States News News

जम्मू-कश्मीर: डोडा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर: डोडा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू, 23 मार्च । जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह बरामदगी डोडा की भद्रवाह तहसील के भलरा इलाके में तलाशी के दौरान की गई।अधिकारियों ने कहा, संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान, एके-सीरीज के 25 कारतूस, एक पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन और पिस्तौल के छह कारतूस बरामद किए गए हैं। यह एक महत्वपूर्ण जब्ती है जो क्षेत्र में उपद्रवी तत्वों की मौजूदगी को दर्शाती है।अधिकारियों ने कहा, यह अभियान खुफिया सूचनाओं पर आधारित था, जिसमें सुरक्षाबलों को संदेह था कि इलाके में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसे हथियारों का होना खतरा पैदा करता है। इन हथियारों को जमा करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।पिछले छह महीनों से आतंकवादियों ने जम्मू डिवीजन के डोडा, किश्तवाड़, राजौरी, पुंछ, रामबन और कठुआ जिलों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इन जिलों के घने जंगली इलाकों को आतंकवादियों द्वारा छिपने की जगह के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। माना जा रहा है कि ये ज्यादातर कट्टर विदेशी भाड़े के आतंकवादी हैं।इन आतंकवादियों की कार्यप्रणाली यह रही है कि वे हमला करके तुरंत भाग जाते हैं और फिर घने जंगलों में छिप जाते हैं।आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए सेना और सुरक्षा बलों ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। केवल घेराबंदी और तलाशी अभियान पर निर्भर रहने के बजाय, सेना और सुरक्षाबल अब जंगली इलाकों में भी तैनात हैं।जंगल युद्ध में प्रशिक्षित 4,000 से अधिक विशिष्ट कमांडो अब पुंछ, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ और रामबन जिलों के वन क्षेत्रों में तैनात हैं। सेना और सुरक्षा बलों की रणनीति में बदलाव के बाद इन जिलों में आतंकवादी हमलों में कमी आई है।--आईएएनएसएफजेड/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मणिपुर के सात जिलों में लोगों ने अपने हथियार सरेंडर किए, सौंपा गोला-बारूद और बंदूकेंमणिपुर के सात जिलों में लोगों ने अपने हथियार सरेंडर किए, सौंपा गोला-बारूद और बंदूकेंराज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने लोगों से लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को सात दिन के भीतर स्वेच्छा से पुलिस के सुपुर्द करने का 20 फरवरी को आग्रह किया था.
Read more »

भारतीय सेना और असम राइफल्स ने मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद किएभारतीय सेना और असम राइफल्स ने मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद किएसुरक्षा बलों की निरंतर वार्ता अभियान के परिणामस्वरूप 17 सिंगल बैरल राइफल (स्थानीय निर्मित), नौ इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार (पॉम्पी), ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई.
Read more »

मणिपुर : गोला-बारूद सहित लूटे गए 48 और हथियार पुलिस को क‍िए वापसमणिपुर : गोला-बारूद सहित लूटे गए 48 और हथियार पुलिस को क‍िए वापसमणिपुर : गोला-बारूद सहित लूटे गए 48 और हथियार पुलिस को क‍िए वापस
Read more »

हथियार और गोला-बारूद के साथ 2 आईईडी बरामद, सुरक्षाकर्मियों ने किया निष्क्रियहथियार और गोला-बारूद के साथ 2 आईईडी बरामद, सुरक्षाकर्मियों ने किया निष्क्रियWest Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंभूभम से पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 15 किलोग्राम और तीन किलोग्राम वजन के दो आईईडी बरामद किए. जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया.
Read more »

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में हथियार और गोला-बारूद बरामदमणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में हथियार और गोला-बारूद बरामदमणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में हथियार और गोला-बारूद बरामद
Read more »

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में हथियार और गोला-बारूद बरामदमणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में हथियार और गोला-बारूद बरामदरक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना, असम राइफल्स के साथ मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के जवानों ने पिछले कुछ दिनों में मणिपुर के आठ जिलों में अभियान चलाया है और भारी संख्‍या में हथियारों की बरामदगी की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:33:26