जम्मू-कश्मीर के विश्वविद्यालयों में 40 प्रतिशत तक शिक्षकों की कमी, कई संस्थान आधे स्टाफ पर निर्भर

Jammu Kashmir Universities News

जम्मू-कश्मीर के विश्वविद्यालयों में 40 प्रतिशत तक शिक्षकों की कमी, कई संस्थान आधे स्टाफ पर निर्भर
Teacher ShortageFaculty VacanciesHigher Education J&K
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 53%

जम्मू-कश्मीर के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है, लगभग 40 पद खाली पड़े हैं। कुल 3300 से अधिक स्वीकृत पदों में से केवल 1900 शिक्षक ही कार्यरत हैं, जिससे कई संस्थान आधी क्षमता पर चल रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू और कश्मीर में उच्च शिक्षा व्यवस्था गंभीर शिक्षक संकट से जूझ रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यहां के विश्वविद्यालयों में लगभग 40 प्रतिशत शिक्षण पद खाली पड़े हैं, जिसके चलते कई संस्थानों को आधी क्षमता के साथ काम करना पड़ रहा है। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से उपलब्ध जानकारी के अनुसार नौ राज्य विश्वविद्यालयों और दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों में टीचिंग के कुल 3300 से अधिक स्वीकृत पद हैं लेकिन इनमें से केवल करीब 1900 शिक्षकों की ही नियुक्ति हो पाई है। विवि में रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी प्रमुख विश्वविद्यालयों की स्थिति में जम्मू विश्वविद्यालय में 442 स्वीकृत पदों के मुकाबले 252 शिक्षक कार्यरत हैं, यानी करीब 43 प्रतिशत पद खाली हैं। कश्मीर विश्वविद्यालय में 570 पदों में से 373 शिक्षक हैं, लगभग 35 प्रतिशत कमी। शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान व तकनीक विश्वविद्यालय जम्मू में 411 पदों के मुकाबले 237 शिक्षक है। शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान और तकनीक विवि कश्मीर में 540 पदों के मुकाबले 424 शिक्षक । अन्य विश्वविद्यालयों में हालात और खराब है। बाबा गुलाम शाह बड़शाह विश्वविद्यालय राजौरी में 241 पदों में से सिर्फ 93 शिक्षक, यानी 60 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली। इस्लामिक यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवंतीपोरा में 385 पदों में से 135 शिक्षक, लगभग दो-तिहाई पद रिक्त। केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर में 195 के मुकाबले 108 शिक्षक। विवि में अध्यापकों व छात्रों की संख्या केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में 177 के मुकाबले 160 शिक्षक। क्लस्टर विश्वविद्यालयों में भी कमी देखने को मिल रही है। क्लस्टर विवि जम्मू में 16 में से 13 और श्रीनगर में 56 में से केवल 18 शिक्षक कार्यरत हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कुल 69000 से अधिक छात्र नामांकित हैं, जिनमें अधिकांश स्थानीय हैं। गैर-स्थानीय छात्रों की संख्या 3465 है, जिसमें 12 विदेशी छात्र भी शामिल हैं। क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू में 16711 छात्र, क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर में 16179 छात्र, कश्मीर विश्वविद्यालय में 12002 छात्र, जम्मू विश्वविद्यालय में 3946 छात्र हैं। अधिकांश राज्य विश्वविद्यालयों में स्थानीय शिक्षकों की संख्या ज्यादा है। कश्मीर विश्वविद्यालय में 373 में से 356 शिक्षक स्थानीय हैं। जम्मू विश्वविद्यालय में 252 में से 198 शिक्षक स्थानीय हैं। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में गैर-स्थानीय शिक्षकों की संख्या अधिक है। केंद्रीय विवि जम्मू में 160 में से 112 शिक्षक गैर-स्थानीय हैं। केंद्रीय विवि कश्मीर में में 108 में से 45 गैर-स्थानीय शिक्षक हैं।.

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू और कश्मीर में उच्च शिक्षा व्यवस्था गंभीर शिक्षक संकट से जूझ रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यहां के विश्वविद्यालयों में लगभग 40 प्रतिशत शिक्षण पद खाली पड़े हैं, जिसके चलते कई संस्थानों को आधी क्षमता के साथ काम करना पड़ रहा है। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से उपलब्ध जानकारी के अनुसार नौ राज्य विश्वविद्यालयों और दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों में टीचिंग के कुल 3300 से अधिक स्वीकृत पद हैं लेकिन इनमें से केवल करीब 1900 शिक्षकों की ही नियुक्ति हो पाई है। विवि में रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी प्रमुख विश्वविद्यालयों की स्थिति में जम्मू विश्वविद्यालय में 442 स्वीकृत पदों के मुकाबले 252 शिक्षक कार्यरत हैं, यानी करीब 43 प्रतिशत पद खाली हैं। कश्मीर विश्वविद्यालय में 570 पदों में से 373 शिक्षक हैं, लगभग 35 प्रतिशत कमी। शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान व तकनीक विश्वविद्यालय जम्मू में 411 पदों के मुकाबले 237 शिक्षक है। शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान और तकनीक विवि कश्मीर में 540 पदों के मुकाबले 424 शिक्षक । अन्य विश्वविद्यालयों में हालात और खराब है। बाबा गुलाम शाह बड़शाह विश्वविद्यालय राजौरी में 241 पदों में से सिर्फ 93 शिक्षक, यानी 60 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली। इस्लामिक यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवंतीपोरा में 385 पदों में से 135 शिक्षक, लगभग दो-तिहाई पद रिक्त। केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर में 195 के मुकाबले 108 शिक्षक। विवि में अध्यापकों व छात्रों की संख्या केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में 177 के मुकाबले 160 शिक्षक। क्लस्टर विश्वविद्यालयों में भी कमी देखने को मिल रही है। क्लस्टर विवि जम्मू में 16 में से 13 और श्रीनगर में 56 में से केवल 18 शिक्षक कार्यरत हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कुल 69000 से अधिक छात्र नामांकित हैं, जिनमें अधिकांश स्थानीय हैं। गैर-स्थानीय छात्रों की संख्या 3465 है, जिसमें 12 विदेशी छात्र भी शामिल हैं। क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू में 16711 छात्र, क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर में 16179 छात्र, कश्मीर विश्वविद्यालय में 12002 छात्र, जम्मू विश्वविद्यालय में 3946 छात्र हैं। अधिकांश राज्य विश्वविद्यालयों में स्थानीय शिक्षकों की संख्या ज्यादा है। कश्मीर विश्वविद्यालय में 373 में से 356 शिक्षक स्थानीय हैं। जम्मू विश्वविद्यालय में 252 में से 198 शिक्षक स्थानीय हैं। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में गैर-स्थानीय शिक्षकों की संख्या अधिक है। केंद्रीय विवि जम्मू में 160 में से 112 शिक्षक गैर-स्थानीय हैं। केंद्रीय विवि कश्मीर में में 108 में से 45 गैर-स्थानीय शिक्षक हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Teacher Shortage Faculty Vacancies Higher Education J&K University Crisis Academic Staff Deficit Jammu University Kashmir University BGSBU Rajouri Jammu And Kashmir Jammu News Jammu Latest News Jammu News In Hindi Jammu Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गौतमबुद्ध नगर में गहराता भूजल संकट, अवैध प्लांट सुखा रहे धरती की कोखगौतमबुद्ध नगर में गहराता भूजल संकट, अवैध प्लांट सुखा रहे धरती की कोखगौतमबुद्ध नगर में बढ़ती आबादी और औद्योगिक विकास से भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। 20 साल में पानी 40 फीट से 140 फीट नीचे चला गया है।
Read more »

दुबई के रियल एस्टेट सेल में 40% की गिरावट, क्या भारत बनेगा नया 'सेफ हेवन'दुबई के रियल एस्टेट सेल में 40% की गिरावट, क्या भारत बनेगा नया 'सेफ हेवन'एक महीने पहले दुबई का रियल एस्टेट मार्केट विदेशी निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह हुआ करता था, लेकिन मिडिल ईस्ट में बढते तनाव की वजह से हालात बदल गए हैं और अब निवेशक वहां पैसे लगाने से कतराने लगे हैं.
Read more »

क्या है निवेश मित्र 3.0? एक क्लिक पर मिलेंगी 200 सेवाएं, निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत, CM योगी ने किया लॉन्चक्या है निवेश मित्र 3.0? एक क्लिक पर मिलेंगी 200 सेवाएं, निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत, CM योगी ने किया लॉन्चCM Yogi Launch Nivesh Mitra 3.0: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेश मित्र 3.0 पोर्टल लॉन्च किया, जिसमें 40 से अधिक विभागों की 200 सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
Read more »

पॉल्यूशन, लाइसेंस न इंश्योरेंस; गुरुग्राम में बुलेट का काटा 40 हजार रुपये का चालानपॉल्यूशन, लाइसेंस न इंश्योरेंस; गुरुग्राम में बुलेट का काटा 40 हजार रुपये का चालानगुरुग्राम में यातायात पुलिस ने एक बुलेट बाइक का 40,000 रुपये का चालान किया। डूंडाहेड़ा बॉर्डर पर जांच के दौरान बाइक चालक के पास प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।
Read more »

अखिलेश 40 हजार नहीं, 40 लाख रुपये दें, फिर भी कोई महिला नहीं दबाएगी साइकिल पर बटन : केशवअखिलेश 40 हजार नहीं, 40 लाख रुपये दें, फिर भी कोई महिला नहीं दबाएगी साइकिल पर बटन : केशवउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा 2027 में बड़े बहुमत से सरकार बनाएगी, जबकि सपा सैफई चली जाएगी।
Read more »

ऑर्गेनिक खेती से सालाना 40 लाख रुपये कमा रही हैं मोनिका मोहिते, जानें कैसे मिली कामयाबीऑर्गेनिक खेती से सालाना 40 लाख रुपये कमा रही हैं मोनिका मोहिते, जानें कैसे मिली कामयाबीकोल्हापुर की मोनिका मोहिते ने अपने बेटे की सेहत को ध्यान में रखते हुए ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की थी, जो बाद में एक सफल बिजनेस में बदल गई। आज वे इससे सालाना 40 लाख रुपये कमा रही हैं। उनकी सफलता की कहानी और ऑर्गेनिक खेती के बारे में विस्तार से जानें।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:06:28