जम्मू-कश्मीर: नॉर्थ ब्लॉक खेड़ी पंचायत में भारी बारिश से तबाही, 200 घर खतरे में
जम्मू, 7 सितंबर । जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश ने नॉर्थ ब्लॉक खेड़ी पंचायत में भारी तबाही मचाई। इस क्षेत्र में लगभग 200 घर खतरे की जद में हैं, जिनमें से 20 घरों की जमीन धंस रही है। Advertismentखेड़ी पंचायत में बारिश के कारण भूस्खलन और जमीन धंसने की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों को बेघर होने के कगार पर ला खड़ा किया है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उनकी जीवन भर की कमाई इन घरों में लगी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान को लेकर एक पीड़ित परिवार ने आईएएनएस से खास बात की। उन्होंने बताया, हमने अपनी पूरी जिंदगी की पूंजी इन मकानों को बनाने में लगा दी थी और अब सब कुछ तबाह हो गया। पिछले तीन दिनों से हम और हमारा परिवार कुछ भी खाने-पीने में असमर्थ हैं। कई लोग यहां आ रहे हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल रहा। पीड़ित परिवारों ने रोते हुए केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री से अपील की कि खेड़ी पंचायत की स्थिति पर तत्काल ध्यान दिया जाए। उन्होंने डर जताया कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो पूरा क्षेत्र तबाह हो सकता है। एक स्थानीय निवासी ने बताया, सुबह से लगातार बारिश होने के कारण वे अपने घर छोड़कर बाहर आंगन में बैठे रहे। उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि कोई उनकी मदद के लिए आएगा। एक अन्य पीड़ित ने कहा, लगभग 5 से 6 फीट जमीन अब तक धंस चुकी है। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जल्द राहत कार्य शुरू करवाएंगे। बता दें कि हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में तबाही मचाई है। सड़कें बंद हो गई हैं, बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है और कई पंचायतें पूरी तरह कट चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। वहीं, प्रधानमंत्री जल्द ही जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले हैं। --आईएएनएस एससीएच/डीकेपी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
TVS ने धमाकेदार अंदाज में मनाया 20 साल का जश्न, उतार दिए Apache के लिमिटेड एडिशन और प्रीमियम अपग्रेडTVS Apache 20 years Celebration: टीवीएस ने अपाचे के 20 साल पूरे होने पर अपनी शानदार सीरीज- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160, 180, 200 और टीवीएस अपाचे आरआर310 और आरटीआर310 में लिमिटेड एडिशन मार्केट में लॉन्च किए हैं, जबकि आरटीआर 160 4वी और आरटीआर 200 4वी के नए, टॉप-लेवल ट्रिम्स के साथ भारत में स्पोर्ट्स...
Read more »
पीईटी-2025 एग्जाम की ANSWER KEY जारी: जानिए 200 सवालों के सही जवाब; जो क्वालिफाई होंगे, वो 3 साल तक एग्जाम ...यूपी में 6 सितंबर को यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) पीईटी-2025 परीक्षा हुई। 6,32,999 अभ्यर्थी इस परीक्षा में रजिस्ट्रर्ड थे, मगर उपस्थिति 75.97% रही। 1.
Read more »
हरियाणा का पहला मदर मिल्क बैंक, जिसने एक महीने में 200 से अधिक नवजात बच्चों की बचाई जानहरियाणा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ.
Read more »
वो स्टार जिसने बस 3 शब्द बोलकर कमाए ₹15,000,000, कभी स्क्रीन पर नहीं आया, सबसे अजीबोगरीब तनख्वाह की कहानीविन डीजल को 'फास्ट एंड द फ्यूरियस' सीरीज में उनके रोल के लिए जाना जाता है। इस फ्रैंचाइजी की एक फिल्म के लिए उन्हें लगभग 47 मिलियन डॉलर मिले थे और इस सीरीज से उनकी कुल कमाई लगभग 200 मिलियन डॉलर है।
Read more »
200 से ज्यादा लोगों ने खुद ही कूरियर के जरिए पुलिस को भेजे अपने खोए हुए मोबाइल, अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपयेगाजियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस ने चोरी लूट और गुम हुए 265 मोबाइल बरामद किए। इनमें से 200 से अधिक मोबाइल कूरियर से प्राप्त हुए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये है। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि CEIR पोर्टल की मदद से यह सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल मालिकों को बुलाकर उनके हैंडसेट सौंप...
Read more »
प्रयागराज के नैनी में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल, मरीजों को MRI, कार्डियोलाजी व Dialysis की मिलेगी सुविधाप्रयागराज के नैनी में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा। इसके लिए नगर निगम सितंबर के अंत तक टेंडर निकालेगा। नगर आयुक्त 9 सितंबर को 20 कंपनियों के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे। अस्पताल चार मंजिला होगा जिसमें 200 बेड होंगे। म्युनिसिपल बांड से 50 करोड़ और 22 करोड़ अतिरिक्त खर्च होंगे। इसमें एमआरआइ कार्डियोलाजी और डायलिसिस जैसी सुविधाएं होंगी। प्रयागराज के...
Read more »
