जम्मू कश्मीर की बारामूला कोर्ट परिसर में फटा ग्रेनेड, एक पुलिसकर्मी घायल

Baramulla Court Greande Blast News

जम्मू कश्मीर की बारामूला कोर्ट परिसर में फटा ग्रेनेड, एक पुलिसकर्मी घायल
जम्मू कश्मीर न्यूजजम्मू कश्मीर समाचारबारामूला कोर्ट
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 6 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक अदालत के साक्ष्य कक्ष में विस्फोट में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस ग्रेनेड को एक मामले में सबूत के रूप में एकत्र किया गया था।

बारामूला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मलखाना कोर्ट परिसर में एक ग्रेनेड फट गया। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1:05 बजे हुई। अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को बारामूला शहर में एक अदालत के 'मालखाना ' के अंदर एक ग्रेनेड धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि इस ग्रेनेड को एक मामले में सबूत के रूप में एकत्र किया गया था। उन्होंने बताया कि विस्फोट में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।वहीं जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में गुरुवार को आतंकवादियों ने एक प्रवासी मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के त्राल के बटगुंड गांव में उत्तर प्रदेश के प्रीतम सिंह नामक एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मामूली चोट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला गंदेरबल जिले के गगनगीर इलाके में एपीसीओ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के दूसरे राज्‍यों के श्रम‍िकों के शिविर पर हुए आतंकवादी हमले के चार दिन बाद हुआ है। इस हमले में छह श्रम‍िकों और एक स्थानीय डॉक्टर सहित सात लोग मारे गए थे।पुलिस ने बुधवार को हमले में शामिल दो विदेशी आतंकवादियों की तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरें को कैंप में लगे सीसीटीवी कैमरों से ली गई हैं। जांचकर्ताओं ने अब तक 40 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। एनआईए की टीम ने आतंकी हमले वाली जगह का भी दौरा किया। बताया जा रहा है कि टीम ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि मंजूर की। एपीसीओ कंपनी ने परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 25 लाख रुपये भी जारी किए।ये मजदूर श्रीनगर-सोनमर्ग सड़क को हर मौसम में खुली रखने के लिए जेड-मोड़ पर गगनगीर और सोनमर्ग के बीच सुरंग के निर्माण में लगे हुए थे। सुरंग के चालू हो जाने के बाद हर मौसम में सोनमर्ग पहुंच सकेंगे। सोनमर्ग से साल भर संपर्क बनाए रखने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार भी पैदा होगा।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ.

फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और गुलाम नबी आजाद समेत सभी नेताओं ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

जम्मू कश्मीर न्यूज जम्मू कश्मीर समाचार बारामूला कोर्ट बारामूला कोर्ट में ब्लास्ट बारामूला कोर्ट ग्रेनेड ब्लास्ट Jammu Kashmir News Jammu Kashmir News In Hindi Jammu Kashmir Grenade Blast Baramulla Court

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायल
Read more »

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम मुठभेड़: दो आतंकवादी मारे गए, पांच सुरक्षाकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर में कुलगाम मुठभेड़: दो आतंकवादी मारे गए, पांच सुरक्षाकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।
Read more »

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद, एक घायलजम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद, एक घायलजम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार की शाम को एक दूरस्थ ग्रामीण इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया. आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया.
Read more »

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल शहीदजम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल शहीदजम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया।
Read more »

जम्मू-कश्मीर: सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ के एक जवान की इलाज के दौरान मौतजम्मू-कश्मीर: सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ के एक जवान की इलाज के दौरान मौतजम्मू-कश्मीर: सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ के एक जवान की इलाज के दौरान मौत
Read more »

जम्मू-कश्मीर: बारामूला के कोर्ट परिसर में फटा ग्रेनेड, धमाके में 1 जवान घायलजम्मू-कश्मीर: बारामूला के कोर्ट परिसर में फटा ग्रेनेड, धमाके में 1 जवान घायलJammu Kashmir News जम्मू-कश्मीर के बारामूला के अंतर्गत मालखाना कोर्ट परिसर में गलती से एक ग्रेनेड फट गया। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात 1 पुलिसकर्मी घायल हो गया। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। वहीं विस्फोट के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आम जनता से अनुरोध किया गया है कि अफवाहों पर ध्यान न दिया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:56:02