जम्मू में तीन दिनों में तीन चरमपंथी हमले, अब तक क्या-क्या पता है?

United States News News

जम्मू में तीन दिनों में तीन चरमपंथी हमले, अब तक क्या-क्या पता है?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 302 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 124%
  • Publisher: 51%

बीते तीन दिनों में जम्मू क्षेत्र में तीन चरमपंथी हमले हुए हैं. कांग्रेस ने कहा है कि इन हमलों ने बीजेपी के जम्मू-कश्मीर में शांति के दावे की पोल खोल दी है.

इस बस पर चरमपंथियों ने फ़ायरिंग की जिससे बस खाई में गिर गई. पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है.जम्मू पुलिस के मुताबिक़ कठुआ में जो हमला हुआ उसमें दो संदिग्ध चरमपंथी मारे गए हैं. हलांकि पुलिस ने आशंका जताई कि इलाक़े में और चरमपंथी छिपे हो सकते हैं.

वहीं, डोडा ज़िले में सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ चल रही है और अब तक सेना के पाँच जवान और एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर ज़ख़्मी हुए हैं.बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए जम्मू के एडीजीपी आनंद जैन ने कहा, “सुरक्षाबलों ने समन्वय के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए सीआरपीएफ़ का एक जवान शहीद हो गया. हम उसकी शहादत को सलाम करते हैं. साथ ही एक और आतंकवादी इस ऑपरेशन में मारा गया. इलाक़े में और आतंकवादियों के छिपे होने की संभावना है इसलिए हमने फ़िलहाल अपना ऑपरेशन बंद नहीं किया है." पुलिस के मुताबिक़ घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है. पुलिस ने ये भी कहा कि कुछ हथियार पाकिस्तान में निर्मित हैं.इससे पहले इस मुठभेड़ में मंगलवार को एक चरमपंथी के मारे जाने की ख़बर थी. बुधवार को पुलिस ने एक और चरमपंथी की मौत का दावा किया.जम्मू के एडीजीपी आनंद जैन ने बताया, "आतंकवादी जैसे दिखने वाले दो लोग 11 जून की शाम को सैदा सुखल गांव में पहुंचे. उन्होंने कुछ घरों में जाकर पानी मांगा, जिससे गांव वालों को संदेह हुआ. गांव वालों ने अपना दरवाज़ा बंद कर लिया. इस दौरान कुछ लोगों ने शोर मचाया जिससे आतंकवादी घबरा गए और हवा में फ़ायरिंग करने लगे. गांव के ही रहने वाले एक शख्स जो रास्ते से जा रहे थे उन्हें गोली लग गई. उनका इलाज चल रहा है.” पुलिस के बयान के अनुसार पुलिस ने सीआरपीएफ़ की मदद से पूरे क्षेत्र को कॉर्डन कर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार की रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर सेक्टर के सैदा गांव में एक घर पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनज़र मैं डीसी कठुआ राकेश मिन्हास के साथ लगातार संपर्क में हूँ." "मैं घटना स्थल पर मौजूद कठुआ एसएसपी अनायत अली चौधरी के साथ भी संपर्क में हूं. जिस घर के मालिक पर हमला हुआ है मैंने उनसे भी मोबाइल फ़ोन पर बात की है."पुलिस के मुताबिक़ डोडा के चट्टरगला इलाके में स्थित 4 राष्ट्रीय राइफ़ल और पुलिस के संयुक्त चेकपोस्ट पर चरमपंथियों ने हमला कर दिया.उमर अब्दुल्ला बोले- 'राज्य का दर्जा मिलने और सत्ता में आने पर हम डोमिसाइल क़ानून बदल देंगे'इससे दो दिन पहले रविवार को जम्मू के रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हमला हुआ और बस खाई में गिर गई. हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है और 33 लोग घायल हुए हैं. रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा के अनुसार श्रद्धालुओं की एक बस शिवखोरी से कटरा जा रही थी. चरमपंथियों की गोलीबारी के बाद बस खाई में गिर गई. इस हमले में घायल हुए एक शख़्स अतुल मिश्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “हम लोग बस में बैठे थे शिवखोरी से जा रहे थे कटरा के लिये. अचानक एक आतंकवादी गोली चलाने लगा, उसके बाद हम लोग बस में ही लेट गए. फिर बस खाई में गिर गई. जब गोली बंद हुई तो कुछ आदमी हमें खाई से ऊपर लेकर आए और फिर हमें एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया.” यह इस साल जम्मू-कश्मीर में आम लोगों पर हुआ ये सबसे घातक हमला है. लेकिन उससे भी ज्यादा ग़ौर करने वाली बात ये है कि हमला ऐसे इलाके में हुआ है जिसे शांत माना जाता रहा है. रियासी हमले के समय बस में कम से कम 50 लोग मौजूद थे. बस के ड्राइवर और कंडक्टर जम्मू के रहने वाले थे. जिनकी मौत हुई है. मारे गए श्रद्धालुओं में से 4 राजस्थान और 3 उत्तर प्रदेश के हैं.कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी जम्मू-कश्मीर में शांति होने का खोखला दावा करती है. लेकिन बीते तीन दिनों में हुए तीन हमलों ने “इस दावे की पोल खोल दी है.” कांग्रेस नेता और मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया और दावा किया, “उनके पास पाकिस्तानी नेताओं को जवाब देने के लिए तो समय है, लेकिन आतंकवादी हमलों की निंदा करने के लिए समय नहीं है.” उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति होने को लेकर बीजेपी के झूठे दावों की पोल खुल गई है. बीजेपी ने कश्मीर घाटी में चुनाव लड़ने की ज़हमत नहीं उठाई, यह इस बात का सबूत है कि उनकी 'नया कश्मीर' नीति पूरी तरह फेल रही है.”खेड़ा ने कहा, “क्या यह सच नहीं है कि पिछले 2 सालों में पीरपंजाल रेंज राजौरी और पुंछ अब सीमा पार आतंकवाद का केंद्र बन गया है, क्योंकि पिछले दो सालों में इन इलाकों में आतंकी हमलों में 35 से ज़्यादा जवान शहीद हो चुके हैं, और अब ये आतंकवाद पड़ोसी रियासी जिले में भी फैल गया है, जिसे अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण माना जाता था,."पीएम मोदी बोले- 'बीजेपी को 370 सीट', नेहरू, इंदिरा और राहुल गांधी पर तीखा हमला, विपक्ष ने क्या कहापिछले महीने ही पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में भारतीय वायु सेना के एक काफ़िले पर चरमपंथियों ने हमला किया था. हमले में एयरफ़ोर्स के एक अधिकारी की मौत हो गई थी और चार घायल हुए थे. इसके बाद सुरक्षा बलों ने उस क्षेत्र में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जो कई दिनों तक चला. इस दौरान चरमपंथियों का कोई सुराग नहीं मिला. 31 मई को पुंछ के मरहा बुफलियाज में रात को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और चरपंथियों के बीच फ़ायरिंग हुई. लेकिन अंधेरे का फ़ायदा उठाते हुए चंरमपंथी भागने में कामयाब हो गए.मई 2022 में वैष्णो देवी से लौट रही बस में आग लग गई थी. जिसमें 4 श्रद्धालु मारे गए थे और 24 घायल हुए थे.बताया गया, लेकिन जांच के बाद पता चला कि बस में चरमपंथियों ने एक बम प्लांट किया था जिसकी वजह से धमाका हुआ और आग लग गई. 2021 के बाद से जम्मू के पीरपंजाल क्षेत्र के राजौरी और पुंछ जिलों में चरमपंथियों ने कई हमले किए हैं और इससे सुरक्षा बलों को भारी नुकसान हुआ है. साल 2023 में जम्मू क्षेत्र में सेना के कुल 19 जवान मारे गए हैं. बीते दो सालों में दो दर्जन से अधिक सेना के जवान पीरपंजाल में मारे गए हैं. इसी इलाक़े में 20 अप्रैल 2023 को 5 जवानों की जान गई थी. इसके अलावा 5 मई 2023 को 5, 22 नवंबर 2023 को 5 और 21 दिसंबर 2023 को 4 जवानों की जान गई.के मुताबिक़, जम्मू -कश्मीर में साल 2022 के मुक़ाबले में साल 2023 में सुरक्षाबलों को ज़्यादा नुक़सान उठाना पड़ा है. साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल कश्मीर में चरमपंथी घटनाओं के आंकड़े इकट्ठा करता है. साल 2022 में कुल 30 जवान, चरमपंथी हमलों और चरमपंथ विरोधी अभियानों के दौरान मारे गए जबकि 2023 में अभी तक 33 सैनिकों की जान जा चुकी है.जम्मू और कश्मीर: चरमपंथी हमले में मारे गए भारतीय सेना के कुत्ते केंट की कहानी राजौरी एनकाउंटर में जान गंवाने वाले कैप्टन की मां चेक दे रहे यूपी के मंत्री से क्या बोलीं - प्रेस रिव्यूकुवैतः इमारत में आग लगने से मरने वाले 40 लोगों में अधिकतर भारतीय नागरिकअमरारामः सात बार हारने के बाद आठवीं बार सीकर से लहराया वामपंथ का परचमबिहार के वे बड़े चेहरे जिन्हें नहीं मिल पाया नई मोदी सरकार में मंत्री का पदरक्षा खडसे: 23 साल की उम्र में सरपंच बनने से मोदी सरकार में मंत्री बनने तक का सफ़रबिहार के वे बड़े चेहरे जिन्हें नहीं मिल पाया नई मोदी सरकार में मंत्री का पदवियतनाम युद्ध के अनचाहे बच्चे: ‘मेरे पिता मेरी मां का पूरा नाम कभी नहीं जान पाए’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP Weather Update: बरसेंगे बादल, चलेगी आंधी... यूपी के मौसम होगा सुहाना, अलर्ट जारीUP Weather Update: बरसेंगे बादल, चलेगी आंधी... यूपी के मौसम होगा सुहाना, अलर्ट जारीUP Rain: पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 23 मई से लेकर अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
Read more »

Poco F6 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, 512GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और 12GB रैमPoco F6 5G launched: पोको ए6 5जी स्मार्टफोन को भारत में 50MP कैमरा और 12 जीबी तक रैम सपोर्ट के साथ उपलब्ध कराया गया है। जानें फोन में क्या-कुछ है खास...
Read more »

दिल्लीः घर में लगी आग, तीन लोगों की मौत, तीन घायलदिल्लीः घर में लगी आग, तीन लोगों की मौत, तीन घायलदिल्ली के कृष्णानगर इलाक़े में बीती रात एक घर में लगी आग की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं.
Read more »

Rajasthan weather: राजस्थान में दिन के साथ रातें भी तोड़ रही रिकॉर्ड, जानें कब तक जारी रहेगा गर्मी का सितमRajasthan weather: राजस्थान में दिन के साथ रातें भी तोड़ रही रिकॉर्ड, जानें कब तक जारी रहेगा गर्मी का सितममौसम विभाग की चेतावनी है कि अगले तीन दिन गर्मी का टॉर्चर जारी रहेगा। राजधानी जयपुर में अगले दो दिनों में अधिकतम पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।
Read more »

पीएम मोदी के 'ध्यान' पर बवाल, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, सिंघवी बोले- 1 जून के बाद जो मर्जी करेंपीएम मोदी के 'ध्यान' पर बवाल, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, सिंघवी बोले- 1 जून के बाद जो मर्जी करेंLok sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में एकांतवास में तीन दिनों तक ध्यान लगाने से एक दिन पहले कांग्रेस ने बुधवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है.
Read more »

Terror Attack in Reasi: रियासी में आतंकी हमला, फायरिंग के बाद बेकाबू बस खाई में गिरी, 10 तीर्थयात्रियों की मौतTerror Attack in Reasi: रियासी में आतंकी हमला, फायरिंग के बाद बेकाबू बस खाई में गिरी, 10 तीर्थयात्रियों की मौतजम्मू संभाग के रियासी जिले में रविवार शाम में संदिग्ध आतंकवादी हमले की सूचना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:21:55