जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रण में आज उतरेंगे राहुल गांधी, दो रैलियों को करेंगे संबोधित
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रण में आज उतरेंगे राहुल गांधी, दो रैलियों को करेंगे संबोधितजम्मू, 4 सितंबर । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वह केंद्र शासित प्रदेश में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन चरणों में होने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी एक विशेष विमान में सवार होकर सुबह 10 बजे तक जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रामबन जिले के संगलदान के लिए रवाना होंगे। यहां वह सुबह 11 बजे पार्टी उम्मीदवार विकार रसूल वानी के समर्थन में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि सांगलदान इलाका जम्मू संभाग के रामबन जिले की बनिहाल विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बनिहाल सीट को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते दोनों ही पार्टियों ने यहां से अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बता दें कि राहुल गांधी संगलदान में एक रैली को संबोधित करने के बाद कश्मीर के अनंतनाग जिले के डूरू विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे राहुल गांधी डूरू विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार जीए.
मीर के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस के तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें विकार रसूल वानी, जीए मीर और पीरजादा सईद शामिल हैं। पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस 52 सीटों और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन ने दो सीटें सीपीआई और पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी हैं। दोनों ही दल एक-एक सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें आती हैं। इनमें से 47 कश्मीर में और 43 जम्मू में आती हैं। यहां नौ सीटें एसटी के लिए और सात एससी के लिए आरक्षित हैं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jammu : जम्मू-कश्मीर में दो किलोमीटर के दायरे में होंगे मतदान केंद्र, न्यूनतम सुविधाएं होंगी सुनिश्चितभारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्र दो किलोमीटर के दायरे में होंगे।
Read more »
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : आज 10 जिलों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे राहुल गांधी, खरगे रहेंगे साथकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
Read more »
श्रीनगर में राहुल गांधी बोले: जम्मू और कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व जरूरी, नफरत को मोहब्बत से हराएंगेकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
Read more »
J&K Assembly Polls: 'इंडी गठबंधन ने पीएम मोदी के आत्मविश्वास को तोड़ दिया', श्रीनगर में जमकर गरजे राहुल गांधीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
Read more »
Assembly Elections : जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस लगा सकती है नये चेहरों पर दांव, राहुल गांधी ने दिये संकेतप्रतिपक्ष में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के मैदान में नए चेहरे उतारने के संकेत दिए हैं।
Read more »
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी 4 सितंबर को करेंगे दो रैलियांजम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी 4 सितंबर को करेंगे दो रैलियां
Read more »
