जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी 4 सितंबर को करेंगे दो रैलियां
श्रीनगर, 1 सितंबर । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आगामी 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव और उत्तर कश्मीर के अनंतनाग जिले के डूरू विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार गुलाम अहमद मीर ने इसकी जानकारी दी है। गुलाम अहमद मीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कांग्रेस-एनसी गठबंधन के उम्मीदवार चाहते हैं कि राहुल गांधी केंद्र शासित प्रदेश में उनकी चुनावी रैलियों को संबोधित करें। मीर ने कहा, राहुल गांधी आगामी 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे और यहां वे दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। एक रैली जम्मू में होगी और दूसरी रैली कश्मीर घाटी में होगी। इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए 18 सितंबर को वोटिंग होगी। कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट शनिवार को जारी की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में जयराम रमेश, अंबिका सोनी, अजय माकन, सलमान खुर्शीद और कन्हैया कुमार का नाम शामिल है। इसके अलावा इस लिस्ट में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को भी जगह मिली है। ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन है। जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस 52 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री और एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला गांदरबल जिले की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। एनसी के संस्थापक और उमर अब्दुल्ला के दादा शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने 1975 में इस सीट से जीत हासिल की थी। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पहले ही 50 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर पहुंचे राहुल गांधी और खड़गे, विधानसभा चुनावों को लेकर करेंगे मंथनविधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद दोनों नेताओं का यह पहला दौरा है. बताया जा रहा है कि राहुल विधानसभा चुनाव में सभी भाजपा विरोधी पार्टियों को एकजुट रखना चाहते हैं. वह लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन की रणनीति पर बात करेंगे.
Read more »
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : आज 10 जिलों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे राहुल गांधी, खरगे रहेंगे साथकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
Read more »
श्रीनगर में राहुल गांधी बोले: जम्मू और कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व जरूरी, नफरत को मोहब्बत से हराएंगेकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
Read more »
J&K Assembly Polls: 'इंडी गठबंधन ने पीएम मोदी के आत्मविश्वास को तोड़ दिया', श्रीनगर में जमकर गरजे राहुल गांधीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
Read more »
Assembly Elections : जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस लगा सकती है नये चेहरों पर दांव, राहुल गांधी ने दिये संकेतप्रतिपक्ष में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के मैदान में नए चेहरे उतारने के संकेत दिए हैं।
Read more »
Jammu Kashmir Assembly Elections: भाजपा ने तय किए 50 नाम... एलान आज संभव, दिल्ली की बैठक में पीएम भी रहे मौजूदजम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई।
Read more »
