जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई तेज, तलाशी अभियान जारी

राष्ट्रीय News

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई तेज, तलाशी अभियान जारी
जम्मू कश्मीरआतंकवादतलाशी अभियान
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 63%

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। कुलगाम और शोपियां जैसे इलाकों में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें पाकिस्तान से जुड़े संदिग्धों पर कार्रवाई की गई। कुलगाम में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर छापे मारे गए, जबकि शोपियां में राष्ट्र-विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसा गया। रामबन और बांदीपोरा में भी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाए गए, और सिम कार्ड विक्रेताओं का सत्यापन किया गया।

Jammu Kashmir Raid: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई तेज है. बुधवार को कुलगाम और शोपियां जैसे इलाकों में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया. इस कार्रवाई का मकसद पाकिस्तान से एक्टिव जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों के रिश्तेदारों की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाना, संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाना और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी करना है.

कुलगाम में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ एक्शन हुआ है. इस बड़ी कार्रवाई में कुलगाम पुलिस ने जिले भर में 200 से ज्यादा जेईआई ठिकानों पर छापे मारे. पुलिस ने घरों की तलाशी ली है. वहीं पुलिस ने शोपियां जिले में जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों और ओवरग्राउंड वर्कर्स समेत संदिग्ध राष्ट्र-विरोधी तत्वों को निशाना बनाकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है. पुलिस ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है. सैकड़ों वाहनों के चालान भी हुए इससे पहले शोपियां में चेकिंग के दौरान सैकड़ों वाहनों के चालान किए गए. शोपियां पुलिस ने एक्स पोस्ट में लिखा,राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जिले में तलाशी और वाहन जांच तेज कर दी है. उल्लंघन और स्वामित्व हस्तांतरण न करने के आरोप में सैकड़ों लोगों का चालान किया गया. पिछले दिनों भी चले ऑपरेशन पिछले दिनों रामबन और बांदीपोरा में भी आतंकवादियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए व्यापक अभियान चलाए गए. बांदीपोरा पुलिस ने आतंकी और विध्वंसक गतिविधियों के तंत्र को ध्वस्त करने के एक बड़े अभियान में पाकिस्तान और पीओके से सक्रिय जम्मू-कश्मीर के नागरिकों पर कार्रवाई की. पुलिस ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सिम कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिले भर में सिम कार्ड विक्रेताओं का सत्यापन किया. विक्रेताओं को उचित केवाईसी प्रक्रियाओं का पालन करने और सटीक रिकॉर्ड रखने के लिए जागरूक किया गया. संयुक्त टीमों का एक्शन रामबन जिले में पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और एसओजी इकाइयों की संयुक्त टीमों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों के साथ मिलकर जिलेभर के अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में अभियान चलाया. अभियानों के दौरान सुरक्षाबलों ने रामबन के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स के रिश्तेदारों और ज्ञात सहयोगियों के घरों की तलाशी ली. पुलिस टीमों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई परिसरों का गहन निरीक्षण किया कि राष्ट्र-विरोधी या गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा तो नहीं दिया जा रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

जम्मू कश्मीर आतंकवाद तलाशी अभियान जमात-ए-इस्लामी सुरक्षा

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 04:28:24