जम्मू-कश्मीर समेत 4 राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग का राज्यों को निर्देश- 20 अगस्त तक वोटर ल...

Assembly Election News

जम्मू-कश्मीर समेत 4 राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग का राज्यों को निर्देश- 20 अगस्त तक वोटर ल...
Assembly Election 2024Maharashtra Assembly ElectionJammu Kashmir Assembly Election

Vidhan Sabha Chunav 2024 Latest Update; Election Commission Issued orders updation in voters list.

देश के 4 राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने राज्यों में वोटर्स लिस्ट में अपडेशन को लेकर आदेश जारी कर दिया है। यह काम 20 अगस्त तक पूरा होना है। वोटर्स डेटा अपडेशन के बाद चुनाव आयोग चारों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में इसी साल सितंबर तक चुनाव कराने का निर्देश दिया है।5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म कर दिया गया था। साथ ही राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया गया था। इससे पहले यहां 2014 में आखिरी बार चुनाव हुए थे। 2018 में BJP और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की गठबंधन वाली सरकार गिर गई थी, क्योंकि BJP ने PDP से अलायंस तोड़ लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर, 2023 में चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि सितंबर, 2024 तक हर हाल में जम्मू-कश्मीर में चुनाव करा लिए जाएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि 30 सितंबर से पहले जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो जाएंगे।जम्मू कश्मीर की 5 सीटों में से जम्मू और उधमपुर सीट BJP के खाते में गईं। जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस को यहां 2 सीटें मिलीं। बारामूला सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते।हरियाणा में 2019 में पिछले विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें भाजपा को 41 और जजपा को 10 सीट मिली थीं। 6 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक के साथ भाजपा ने सरकार बनाई। मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि वह पांच साल कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। इसी साल 12 मार्च को जजपा और भाजपा का गठबंधन टूट गया। मनोहर लाल खट्टर की जगह सैनी को विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दावा किया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। मीटिंग में भाजपा के 41 और 7 निर्दलीय विधायक शामिल हुए थे यानी 48। विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 46 विधायकों का सपोर्ट चाहिए था।लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने 5 सीटें जीतीं। वहीं भाजपा को भी 5 सीटों पर जीत मिली। 2019 में भाजपा ने यहां 10 में से 10 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को यहां एक भी सीट नहीं मिल पाई थी। उनके दिग्गज नेता तक चुनाव हार गए थे।महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी। मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी गठबंधन में बात नहीं बन पाई। 56 विधायकों वाली शिवसेना ने 44 विधायकों वाली कांग्रेस और 53 विधायकों वाली NCP के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाकर सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी। वह बीजेपी के साथ मिल गए। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना। 17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम 'शिवसेना' और पार्टी का चुनाव चिह्न 'धनुष और तीर' एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा।लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में बीजेपी 9 सीटों पर जीती। गठबंधन की सहयोगी NCP ने एक सीट जीती। शिव सेना को 7 सीटों पर जीत मिली। INDIA ब्लॉक में शामिल कांग्रेस ने 13 सीटें जीतीं। शिव सेना 9 सीटों पर जीत चुकी है। NCP शरद चंद्र पवार ने 8 सीटों पर जीत हासिल की। सांगली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता।राज्य की 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 2019 में चुनाव हुए थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन के साथ सरकार बनाई। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 43 विधायकों की जरूरत होती है। गठबंधन के पास 48 विधायक हैं। झामुमो के 29, कांग्रेस के 17, राजद का एक और CPI का एक MLA है। हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बने। 31 जनवरी को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में गिरफ्तार हुए। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया।झारखंड की 14 सीटों में से भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली। सहयोगी दल आजसू पार्टी एक सीट जीत सकी। वहीं INDIA गठबंधन में कांग्रेस दो सीट पर जीती। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की।BJP ने 18 जून को महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों का ऐलान कर दिया था। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव राज्य के सह-प्रभारी होंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्य का सह-प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड के चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य के सह-प्रभारी बनाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।राहुल ने वायनाड सीट छोड़ी, अब प्रियंका लड़ेंगी:बोलीं-वायनाड को भाई की कमी महसूस नहीं होने दूंगी; भास्कर की खबर पर मुहर राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। सोमवार को कांग्रेस की 2 घंटे की बैठक के बाद राहुल और खड़गे ने इसका ऐलान किया। राहुल ने कहा- वायनाड और रायबरेली से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं पिछले 5 साल से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।डिप्टी-स्पीकर पद नहीं मिला तो I.

N.D.I.A स्पीकर का चुनाव लड़ेगा:विपक्ष को यह पद देने की परंपरा, पिछली लोकसभा में डिप्टी स्पीकर नहीं था 18वीं लोकसभा का पहला सत्र अगले हफ्ते यानी 24 जून से शुरू होने वाला है। यह सत्र 9 दिन यानी 3 जुलाई तक चलेगा। 26 जून से लोकसभा स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसी खबरें हैं कि भाजपा ओम बिड़ला को दूसरी बार स्पीकर बना सकती है, वहीं चंद्रबाबू नायडू की TDP और नीतीश कुमार की JDU स्पीकर पद मांग रही हैं।ऐप डाउनलोडतमिलनाडु शराब कांड- मरने वालों की संख्या 47 हुई:PM मोदी ने डल झील के किनारे योग किया:काशी में गंगा की लहरों से 2 फीट ऊपर योग: 150 बटुकों का सूर्य नमस्कार; मथुरा में हेमामालिनी का प्राणायाम; हाथों पर चले मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नरकेजरीवाल की रिहाई HC में सुनवाई तक टली; PM ने श्रीनगर में योग किया; PAK में कुरान के अपमान पर जिंदा जलाया

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Assembly Election 2024 Maharashtra Assembly Election Jammu Kashmir Assembly Election Haryana Assembly Election Jharkhand Assembly Election

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकतंत्र को तार-तार कर दिया इस चुनाव आयोग ने!लोकतंत्र को तार-तार कर दिया इस चुनाव आयोग ने!मौजूदा चुनाव आयोग का कामकाज अब तक के सभी चुनाव आयोगों से बुरा है। लोकतंत्र की बुनियाद का इस तरह कमजोर हो जाना बेहद चिंताजनक
Read more »

Sikkim Chunav 2024: सिक्किम में नोटा से हारी कांग्रेस, तीन गुना से भी कम मत मिले, देखें कौन-कौन प्रत्याशी रहे पीछे?Sikkim Chunav 2024: सिक्किम में नोटा से हारी कांग्रेस, तीन गुना से भी कम मत मिले, देखें कौन-कौन प्रत्याशी रहे पीछे?दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। सिक्किम में उसे सिर्फ 0.32 और अरुणाचल प्रदेश में 5.
Read more »

Assembly Elections: कब होंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव? चुनाव आयोग ने कर दिया साफAssembly Elections: कब होंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव? चुनाव आयोग ने कर दिया साफजम्मू कश्मीर Assembly Elections in Jammu and Kashmir में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा एलान किया है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम बहुत जल्द ही जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू करेंगे। कुमार ने बताया कि इस लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में मतदान प्रतिशत पिछले चार...
Read more »

जीत को लेकर क्या बोलीं हेमा मालिनी?जीत को लेकर क्या बोलीं हेमा मालिनी?लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में NDA को जीत तो मिली लेकिन यूपी समेत कई राज्यों में बीजेपी को हार का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन मोड में बीजेपी, 4 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारीविधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन मोड में बीजेपी, 4 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारीमहाराष्ट्र में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव महाराष्ट्र को चुनाव प्रभारी और अश्वनी वैष्णव सह प्रभारी बनाया गया है.
Read more »

JK: विधानसभा चुनाव से पहले योग दिवस पर कई राज्यों में जा चुके प्रधानमंत्री, जानें कश्मीर आने के क्या हैं मायनेJK: विधानसभा चुनाव से पहले योग दिवस पर कई राज्यों में जा चुके प्रधानमंत्री, जानें कश्मीर आने के क्या हैं मायनेजम्मू-कश्मीर में दस साल बाद विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। 2015 में भारत के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई थी।
Read more »



Render Time: 2026-04-12 08:48:41