लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे। जहां पर उन्होंने सीमा पार से गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने दौरे के तहत आज जम्मू-कश्मीर के 'पुंछ' पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुंछ में नागरिक क्षेत्रों का दौरा किया, जहां पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से की गई गोलीबारी से नुकसान पहुंचा है। यहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।.
अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी एक स्कूल में कुछ बच्चों से भी मुलाकात की। बच्चों से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप बहुत बहादुर बच्चे हैं और हमें आप पर बहुत गर्व है। आपने खतरे और भयावह स्थिति का सामना किया है, लेकिन चिंता न करें, सब कुछ सामान्य हो जाएगा।नेता प्रतिपक्ष बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको आगे बढ़ने के लिए बहुत मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए, बहुत मेहनत से खेलना चाहिए और स्कूल में बहुत सारे दोस्त बनाने चाहिए।.इससे पहले राहुल गांधी पहलगाम हमले के बाद 25 अप्रैल को श्रीनगर गए थे। वहां उन्होंने घायल लोगों से अस्पताल में मुलाकात की थी। वहां के ट्रैवल एसोसिएशन, चेंबर ऑफ कॉमर्स और टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन से भी उन्होंने मुलाकात की थी। साथ ही राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मिले थे और हालात का जायजा लिया था।पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस दौरान सीमा पर हालात तनावपूर्ण बन गए थे। पाकिस्तान के साथ हुए तनाव में 'पुंछ' जिले में बहुत नुकसान हुआ था। पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं, कई लोग घायल भी हुए थे जिनका इलाज चल रहा है। घरों को भी काफी नुकसान हुआ है। इन्हीं लोगों से मिलने के लिए राहुल गांधी आज पुंछ पहुंचे।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Punchh Sector Operation Sindoor
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान ने लगातार सातवें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, LoC पर फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया जवाबपाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की।
Read more »
जम्मू, राजौरी, पठानकोट... पाकिस्तान का कई इलाकों में ड्रोन अटैक, भारत ने मार गिराएपाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया और ब्लैकआउट किया गया।
Read more »
पुंछ का दौरा करेंगे राहुल गांधी, पाक गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से करेंगे मुलाकातकांग्रेस नेता राहुल गांधी 24 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ का दौरा करेंगे, सीमा पर से हुई गोलीबारी में मारे गए नागरिकों के परिजनों का हालचाल लेंगे.
Read more »
राहुल गांधी ने पुंछ में PAK गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों से मिलकर बढ़ाया हौसलाराहुल गांधी जम्मू हवाईअड्डे पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से पुंछ पहुंचे, जहां उन्होंने सीमा पार से गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की. कांग्रेस नेता ने यहां स्कूली बच्चों से भी बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया.
Read more »
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुंछ पहुंचे, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकातजम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पुंछ पहुंचे। उन्होंने गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
Read more »
जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी हमले के पीड़ितों से कर रहे मुलाकातराहुल गांधी ने पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की और उनका दुख साझा किया। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह उनका जम्मू-कश्मीर का दूसरा दौरा है। उन्होंने गोलीबारी से प्रभावित अन्य लोगों की भी पीड़ा सुनी। राहुल गांधी पुंछ में लगभग तीन घंटे तक...
Read more »
