जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पुंछ पहुंचे। उन्होंने गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हाल ही में हुई पाकिस्तानी गोलाबारी ने स्थानीय लोगों को गहरा आघात पहुंचाया है। इस घटना में कई निर्दोष लोगों की जान गई और कई परिवार प्रभावित हुए। इन्हीं पीड़ितों से मिलने और उनके दर्द को साझा करने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पुंछ पहुंचे। राहुल गांधी गोलाबारी में प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह उनका ढांढस बंधाएंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी का यह दौरा मानवीय आधार पर किया गया है ताकि उन लोगों के साथ खड़े हुआ जा सके, जिनका जीवन सीमा पार से हुई हिंसा की वजह से अस्त-व्यस्त हो गया हैकांग्रेस ने किया ट्वीटकांग्रेस ने राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर एक्स पर जानकारी दी है। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण पुंछ में जान गंवाने वालों के परिवारों से मिलने जम्मू हवाई अड्डे पहुंचे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल यानी 24 मई को पुंछ का दौरा करेंगे, जहां वे हाल ही में पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए लोगों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करेंगे।पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी किया था दौराउन्होंने कहा कि इससे पहले, 25 अप्रैल को वे श्रीनगर गए थे, जहां उन्होंने पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में घायल लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से मुलाकात की थी। उन्होंने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी भेंट की थी। रत-पाकिस्तान के बीच आठ से 10 मई तक सैन्य संघर्ष के दौरान पुंछ समेत जम्मू क्षेत्र में भारी गोलाबारी और ड्रोन हमले हुए, जिनमें 27 लोग मारे गए और 70 लोग घायल हो गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 25 अप्रैल को कश्मीर का दौरा किया था। सीएम और उपराज्यपाल से की थी मुलाकातउन्होंने हमले में घायल हुए कुछ लोगों का हाल जाना था और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर इस आतंकी हमले के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे का मंसूबा देशवासियों के बीच खाई पैदा करने और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाने का था। उन्होंने कहा था कि ऐसे में जरूरी है कि आतंकवाद को पराजित करने के लिए सभी एकजुट हों।.
पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हाल ही में हुई पाकिस्तानी गोलाबारी ने स्थानीय लोगों को गहरा आघात पहुंचाया है। इस घटना में कई निर्दोष लोगों की जान गई और कई परिवार प्रभावित हुए। इन्हीं पीड़ितों से मिलने और उनके दर्द को साझा करने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पुंछ पहुंचे। राहुल गांधी गोलाबारी में प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह उनका ढांढस बंधाएंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी का यह दौरा मानवीय आधार पर किया गया है ताकि उन लोगों के साथ खड़े हुआ जा सके, जिनका जीवन सीमा पार से हुई हिंसा की वजह से अस्त-व्यस्त हो गया हैकांग्रेस ने किया ट्वीटकांग्रेस ने राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर एक्स पर जानकारी दी है। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण पुंछ में जान गंवाने वालों के परिवारों से मिलने जम्मू हवाई अड्डे पहुंचे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल यानी 24 मई को पुंछ का दौरा करेंगे, जहां वे हाल ही में पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए लोगों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करेंगे।पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी किया था दौराउन्होंने कहा कि इससे पहले, 25 अप्रैल को वे श्रीनगर गए थे, जहां उन्होंने पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में घायल लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से मुलाकात की थी। उन्होंने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी भेंट की थी। रत-पाकिस्तान के बीच आठ से 10 मई तक सैन्य संघर्ष के दौरान पुंछ समेत जम्मू क्षेत्र में भारी गोलाबारी और ड्रोन हमले हुए, जिनमें 27 लोग मारे गए और 70 लोग घायल हो गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 25 अप्रैल को कश्मीर का दौरा किया था। सीएम और उपराज्यपाल से की थी मुलाकातउन्होंने हमले में घायल हुए कुछ लोगों का हाल जाना था और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर इस आतंकी हमले के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे का मंसूबा देशवासियों के बीच खाई पैदा करने और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाने का था। उन्होंने कहा था कि ऐसे में जरूरी है कि आतंकवाद को पराजित करने के लिए सभी एकजुट हों।
राहुल गांधी राहुल गांधी न्यूज राहुल गांधी पुंछ राहुल गांधी पुंछ पहुंचे राहुल गांधी जम्मू दौरा Rahul Gandhi Rahul Gandhi News Rahul Gandhi News In Hindi Rahul Gandhi In Jammu
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केंद्र ने ऑपरेशन सिंदूर पर सभी राजनीतिक दलों को दी जानकारी, राहुल गांधी बोले- हम सरकार के साथसर्वदलीय बैठक में कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे।
Read more »
राहुल गांधी और खड़गे की PM मोदी से मांग, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर चर्चा के लिए बुलाएं विशेष संसद सत्रलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि मैं विपक्ष के सर्वसम्मति से किए गए अनुरोध को दोहराता हूं कि संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए।
Read more »
राहुल गांधी को दरभंगा में कार्यक्रम की अनुमति मिली, प्रशासन का फैसला, बिहार दौरा रद्द होने की आई थी खबरRahul Gandhi: 15 मई को राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम दरभंगा के मोगलपुरा स्थिति डॉ.
Read more »
दरभंगा पहुंचे राहुल,'स्टूडेंट संवाद' को लेकर कांग्रेस और प्रशासन आमने-सामने: अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्र...लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दरभंगा में 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल गांधी डॉक्टर अंबेडकर कल्याण हॉस्टल में छात्रों से मुलाकात करेंगे और उनसे संवाद करेंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के 60 से अधिक नेता...
Read more »
पुंछ का दौरा करेंगे राहुल गांधी, पाक गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से करेंगे मुलाकातकांग्रेस नेता राहुल गांधी 24 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ का दौरा करेंगे, सीमा पर से हुई गोलीबारी में मारे गए नागरिकों के परिजनों का हालचाल लेंगे.
Read more »
पुंछ का दौरा करेंगे राहुल गांधी, गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों का सुनेंगे दुख-दर्दराहुल गांधी आज पुंछ दौरे पर हैं जहाँ वे पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों के परिवारों से मिलेंगे। यह दौरा पहलगाम हमले के बाद हो रहा है। राहुल गांधी प्रभावित परिवारों का दुख दर्द बांटेंगे। वे कांग्रेस नेताओं के साथ सीमांत क्षेत्र के विकास पर भी चर्चा करेंगे। उनका यह दौरा पीड़ितों के लिए सहानुभूति और समर्थन का प्रतीक...
Read more »
