पीएम मोदी ने कहा — एग्जाम ठीक से नहीं देने वाले बच्चे की तरह कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष बहाना ढूढ़ रहा है. | manogyaloiwal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईवीएम को कोसने वालों पर करारा हमला बोला है. साथ ही एग्जाम में बेहतर नहीं करने वाले बच्चे की कहानी सुनाई है और विपक्ष की खिल्ली उड़ाई. आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर अलोकतांत्रिक तरीके से काम करने का भी आरोप लगाया.
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जब पीएम मोदी से पूछा गया कि लोकसभा चुनाव के पांच चरणों के मतदान होने के बाद विपक्ष ईवीएम को लेकर आरोप लगा रहा है. विपक्ष का कहना है कि ईवीएम भी मैनेज हो गया है. इस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर पराजय को देखते हुए बहानेबाजी करने का आरोप लगाया है. इस दौरान पीएम मोदी ने एक स्कूली बच्चे की कहानी सुनाई. उन्होंने कहा, 'जब कोई बच्चा स्कूल में जाता है और एग्जाम में ठीक से उत्तर नहीं लिख पाता है, तो बहानेबाजी ढूंढने लगता है. वो एग्जाम हाल से बाहर निकलते समय रास्ते में सोचता है कि आज मम्मी-पापा को क्या जवाब दूंगा? फिर वो बहाने बनाने लगता है और कहने लगता है कि पेन ठीक नहीं था, बेंच ठीक नहीं थी, टीचर ठीक नहीं थे, बगल में बैठा लड़का मेरी चोरी करता था जिसके लिए मुझको डांट पड़ती थी....और जिसकी वजह से मेरा पेपर खराब गया.' पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पीएम मोदी ने कहा कि एग्जाम ठीक से नहीं देने वाले बच्चे की तरह कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष बहाना ढूढ़ रहा है. उनकी इस लोकसभा चुनाव में परायज निश्चित है. विपक्ष अपनी हार को देखते हुए बौखलाया हुआ है. आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष पहले सिर्फ मोदी को गालियां देता था, लेकिन अब लोकसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने पर विपक्ष के निशाने पर मोदी के साथ ईवीएम भी आ गई है. अब विपक्ष 50 फीसदी गालियां मोदी को देता है और 50 फीसदी गालियां ईवीएम को देता है. इतना ही नहीं, अब विपक्ष धीरे-धीरे चुनाव आयोग को भी गालियां देने लगा है. लोकसभा चुनाव को चुनावी परीक्षा बताते हुए उन्होंने कहा, 'विपक्ष की बौखलाहट बता रही है कि उसने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है. ये उसी का उदाहरण हैं.' पीएम मोदी ने कहा कि जो आज ईवीएम को गाली दे रहे हैं, वो कभी न कभी ईवीएम से चुनाव जीतकर सत्ता में आ चुके हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर भी प्रहार किया. उन्होंने कहा कि दीदी अलोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही हैं. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कम्प्यूटर बाबा ने प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से कीबोले- दिग्विजय सिंह की जीत के लिए 7000 साधु करेंगे हठ योग, फिर करेंगे रोड शो 13 अखाड़ों के साधू 7 मई को आएंगे भोपाल | loksabha chunav 2019 computer baba hatyog in bhopal
Read more »
राजीव गांधी पर पीएम मोदी की टिप्पणी, सैम पित्रोदा ने कहा- आपके झूठ से निराश हुआउत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल के पिता राजीव गांधी का जीवन एक नंबर वन भ्रष्ट नेता के
Read more »
तूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की तारीफ में बोले पीएम मोदी- नवीन बाबू ने बहुत अच्छा काम किया हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जमकर तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा कि नवीन बाबू ने बहुत अच्चा काम किया है. राज्य और केंद्र सरकार के बीच संवाद बहुत अच्छा था. मैं खुद भी निगरानी कर रहा था. जिस तरह से ओडिशा के लोगों ने सरकार के हर निर्देश का पालन किया है, वे भी तारीफ के काबिल हैं. पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि भारत सरकार ओडिशा की मदद के लिए तुरंत 381 करोड़ रुपए की मदद का करती है. इसके आगे 1000 करोड़ रुपया और भी दिया जाएगा. इससे पहले पीएम मोदी ने राज्यपाल गनेशी लाल जोशी, सीएम नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ तूफान प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण भी किया. इस दौरान पीएम मोदी और सीएम पटनायक और अधिकारियों ने हालात की समीक्षा भी की.
Read more »
राजीव गांधी के खिलाफ मोदी की टिप्पणी, कांग्रेस ने EC से की शिकायतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दी है. कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने आरोप लगाते हुए कहा, ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी में भारतीय संस्कृति और परंपरा को लेकर सम्मान नहीं है.
Read more »
ममता की इच्छा- 56 इंच से फूलकर 112 इंच की हो जाए मोदी की छातीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबसे तीखा हमला करने वाले में शुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी इच्छा है कि मोदी का 56 इंच का सीना दोगुना होकर 112 इंच का हो जाए क्योंकि वह चाहती हैं कि सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो।
Read more »
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने औरंगजेब से की पीएम मोदी की तुलना-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वाराणसी सीट पर लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 19 मई को मतदान है। पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर यहां से अजय राय को टिकट दिया है। वहीं, एसपी-बीएसपी गठबंधन की तरफ से एसपी की शालिनी यादव मैदान में हैं।
Read more »
कांग्रेस नेता ने औरंगजेब से की पीएम मोदी की तुलना..संजय निरुपम ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा कि वाराणसी के लोगों ने औरंगजेब के आधुनिक अवतार को चुना है।
Read more »
पीएम मोदी से वाड्रा ने की अपील, लिखा- मेरे नाम पर अपनी नाकामियां छिपाना बंद करेंपीएम मोदी के बयान पर रॉबर्ट वाड्रा ने पलटवार करते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा, आदरणीय, प्रधानमंत्री जी! मैं आपकी रैली में फिर से अपना नाम सुनकर हैरान हूं. गरीबी, बेरोजगारी, महिला सशक्तिकरण आदि जैसे ज्वलंत मुद्दे आपको उठाने चाहिए, लेकिन आप मेरे बारे में ही बोलना पसंद करते हैं.
Read more »
लंदन की अदालत ने फिर ठुकराई नीरव मोदी की जमानत याचिका, तीसरी बार की थी अपीलब्रिटेन की अदालत ने बुधवार को एक बार फिर भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी। dir_ed PMOIndia RahulGandhi MEAIndia NiravModi pnbindia PNBFraudCase
Read more »